Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कोटा में कांग्रेस पार्षदों का अनोखा भिक्षा यात्रा प्रदर्शन!

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 10, 2025 14:04:47
Kota, Rajasthan
कोटा नगर निगम दक्षिण में कांग्रेस पार्षदों का अनोखा विरोध प्रदर्शन — भिक्षा यात्रा निकालकर जताया आक्रोश कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण में लगातार विकास कार्यों की अनदेखी, पक्षपातपूर्ण रवैए और प्रशासनिक उदासीनता के आरोपों को लेकर आज कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने "भिक्षा यात्रा" निकालकर अपना आक्रोश जाहिर किया। यह यात्रा गुमानपुरा स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और नगर निगम आयुक्त व महापौर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पार्षदों ने आयुक्त और महापौर के नाम के बैनर लेकर आम जनता के बीच जाकर विकास कार्यों के लिए प्रतीकात्मक चंदा एकत्र किया। पार्षदों का कहना है कि निगम में उनके वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और बजट देने में भी पक्षपात बरता जा रहा है। बाइट:01पवन मीणा, उपमहापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण "हम लगातार विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरी में हमें इस तरह का प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जनता के बीच जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो सके। इस भिक्षा यात्रा ने नगर निगम में व्याप्त असंतोष और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top