Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda208025

गोंडा में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज!

AKAtul Kumar Yadav
Jul 12, 2025 16:02:32
Kanpur, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में एक बार फिर से चाचा और भतीजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है यहां बिना मां-बाप के चाचा के यहां रहकर जीवन यापन कर रही 15 वर्षीय नाबालिग भतीजे के साथ सगे चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित भतीजी ने अपनी मौसी को पूरे मामले की जानकारी दी जहां मौसी के साथ पीडित लडकी उमरी बेगमगंज थाने पहुंची। पीड़िता की मौसी के शिकायत पत्र पर आरोपी बलराम के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ समिति कई गंभीर धाराओं में उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित नाबालिग भतीजी का गोंडा जिला महिला अस्पताल में आज मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में 164 का बयान करवाने में उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस जुटी हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके चाचा छत पर और कमरे के अंदर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उसने कई बार कहा कि हम अपने मौसी को बता देंगे तो चाचा ने जान से मारने की धमकी दी और घर से नहीं निकलने दे रहे थे। जिसके चलते पीड़िता ने कई बार अपने मौसी को पूरी बात नहीं बता पाई और अब जाकर के वह अपनी मौसी के जब घर पहुंची तो पूरी बात बताई है। दरअसल पीड़ित भतीजी के पिता और माता दोनों का देहांत हो चुका है और वह अपने चाचा के घर पर ही रहती थी। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसके चाचा उसे घर से नहीं निकलने दे रहे थे इसीलिए उसे शिकायत दर्ज करवाने में देरी हुई है। बाइट- पीड़ित लड़की। बाइट- पीड़ित लड़की की मौसी। बाइट- पीड़ित लड़की के मौसिया। Visual
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top