Back
जैसलमेर में छतरी विवाद: 30 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कड़ा एक्शन!
SDShankar Dan
FollowJul 10, 2025 14:31:00
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-जैसलमेर
खबर की लोकेशन-जैसलमेर
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
बासनपीर छतरी विवाद का मामला,
पत्थरबाजों पर पुलिस की कार्यवाही,
दो दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार-जिसमे महिलाएं भी शामिल,
बासनपीर गांव बना पुलिस छावनी,
छतरीयों का कार्य हुआ शुरू
जैसलमेर (शंकर दान)
जैसलमेर के बासनपीर गांव में छतरी निर्माण को लेकर उपजा विवाद बीते लंबे समय से थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2019 में जहां असामाजिक तत्वों द्वारा जैसलमेर के रियासत कालीन जुझार रामचंद्र सिंह सोढ़ा व पालीवाल जी की छतरी को ध्वस्त कर दिया गया था। वही समाज के मोजूज लोगों व पुलिस की समझाइश के बाद बीते दिनों छतरियों के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसी बीच गुरुवार को छतरी निर्माण के दौरान ही समुदाय विशेष के ग्रामीणों द्वारा छतरी निर्माण करने वाले लोगों पर पथराव कर दिया गया। पत्थरबाजों में पुरुषों के साथ ही महिलाएं व छोटे बच्चे भी शामिल दिखे। मामला बढ़ता देख पुलिस जाब्ता भी बासनपीर गांव पहुँचा और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद जहां पत्थर बाज लोग अपने घरों में घुस गए वहीं पत्थरबाजी से कई गाड़ियों के शीशे भी टूटे। इस दौरान आठ पुलिसकर्मी, 1 तहसीलदार सहित 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें जैसलमेर जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 16 महिलाओ सहित करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने इस संबंध में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने की भी अपील की गई है।
ये था मामला
दरअसल, साल 2019 में भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बासनपीर गांव में रियासतकालीन वीर योद्धाओं की स्मृति में बनी छतरियों को गिराया गया था। इसके बाद
गुरुवार को बासनपीर गांव में तालाब के पास कुछ लोग छतरियों का निर्माण कर रहे थे, जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया।
जब छतरियों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ तो फिर से ये विवाद और पथराव की घटना हुईं, जिसमें कई लोग घायल हुए।
घायल गणपत सिंह नोडियाला ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के वक्त प्रशासन मौके पर मौजूद था। लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की और मूकदर्शक बने रहे। दूसरे समुदाय के लोगों ने महिलाओं और बच्चों को आगे कर पत्थरबाजी करवाई और प्रशासन देखता रहा।
बाइट - गणपत सिंह नोडियाला, घायल
जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। स्थिति अभी नियंत्रण में है वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी का कहना है कि इस मामले में लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं मौके पर एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस जाब्ता तैनात है।
बाईट- सुधीर चौधरी-पुलिश अधीक्षक-जैसलमेर
बाइट - सक्षम गोयलIAS उपखंड अधिकारी जैसलमेर
W/T- शंकर दान, जैसलमेर
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement