Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर में दो महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार, क्या है रहस्य?

KSKartar Singh Rajput
Jul 10, 2025 08:30:35
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर जिले के डबरा इलाके में दो महिलाएं जो की दोरानी जेठानी है अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई दरअसल डबरा के वार्ड क्रमांक 4 स्थित खेरी मोहल्ले से दो भाइयों की पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। दोनों महिलाएं 28 जून से लापता हैं। महिलाएं घर की नकदी और गहने भी साथ ले गईं। मजदूरी करने वाले संतोष कुशवाहा और उनके भाई भूपेंद्र कुशवाहा की पत्नियां छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा नाम के दो युवकों के साथ भाग गईं। संतोष की पत्नी पार्वती 11 वर्ष के बेटे को छोड़कर गई है। वहीं छोटी बहू अपने छोटे बच्चे को साथ ले गई है। संतोष के अनुसार, छोटू कुशवाहा अक्सर उनके घर आया करता था। इसी दौरान दोनों महिलाओं के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। घटना से पहले उनके बेटे ने दोनों महिलाओं को इन युवकों से बात करते देखा था। लेकिन महिलाओं ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर उसने यह बात छिपा ली। डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिलाओं के गायब होने के कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही दोनों महिलाओं को ढूंढकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट यशवंत गोयल थाना प्रभारी डबरा बाइट पीड़ित पति
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top