Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
लद्दाख के मुख्य सचिव की दो दिन की यात्रा: विकास के आश्वासन
WMWaqar Manzoor
Mar 23, 2026 10:02:06
Ganderbal,
Chief Secretary of UT Ladakh, Shri Ashish Kundra, accompanied by Administrative Secretary, School Education, Bhanu Prabha, commenced his visit from Tsaga village, where he interacted with nomad families and Pashmina growers. During the visit, he witnessed a demonstration of Pashmina combing and listened to the issues and concerns raised by the public, which included the development of agricultural and pasture land, improvement of Loma–Tsaga road connectivity, upgradation of the Primary Health Centre (PHC), and construction of a residential hostel. He later visited Demchok, the last village of India along the Indo-China border, where he held discussions with Army officials regarding strengthening infrastructure, employment opportunities, education, healthcare, and overall development to make the area more vibrant. The Chief Secretary also addressed a public gathering at the Community Hall, Demchok, where villagers raised various developmental issues, including the need for an ambulance service, the availability of a medical doctor, and other essential facilities. He gave a patient hearing to all the concerns and assured that the genuine demands would be taken up on priority. He also visited the Kailash Observatory Post (OP) at Demchok to review the situation. En route, Shri Kundra interacted with members of the Tibetan refugee community at Dungti and Koyul villages and reviewed their developmental concerns. On the way back, residents of Hanle village submitted a memorandum highlighting their issues. The two-day tour concluded with a comprehensive assessment of developmental needs across the Nyoma Sub-Division, with assurance from the administration that necessary action would be taken at the earliest.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVINOD KANDPAL
Mar 23, 2026 11:17:26
Haldwani, Uttarakhand:जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अंतर्गत आज़ हल्द्वानी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की,आज़ विकासखंड कार्यालय हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गयी, कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मीडिया से मुख़ातिब हुई, उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार के 4 साल - बेमिसाल रहे, डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड ने नई ऊंचाइयों को छुआ और हम अर्थब्यबस्था में मजबूत हुए,
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 23, 2026 11:16:51
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड से फरार आरोपी एमानुएल भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस द्वारा पहले ही मौके से 60,326 अफीम पौधे (करीब 2877 किलोग्राम) और 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम जब्त की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अवैध खेती को मार्शल संगा ने अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। फरार आरोपियों की तलाश में तमनार और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम को झारखंड और ओडिशा भेजा गया था। झारखंड के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने एमानुएल भेंगरा को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। वहीं दूसरे आरोपी सीप्रियन भेंगरा की तलाश लगातार जारी है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 23, 2026 11:16:12
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला शाखा के बैनर तले आज जिला मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राव और प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मंसूरी ने किया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पिछले 6 वर्षों से पदोन्नति, कैडर स्ट्रेंथनिंग और 11 सूत्रीय मांगें लंबित हैं, जिन्हें अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राव ने कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 8 अप्रैल को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास के घेराव में प्रतापगढ़ जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मंसूरी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार टाला जा रहा है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले स्थगित हुआ “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं” आंदोलन अब फिर से मजबूती के साथ शुरू किया गया है। जिला मंत्री सिद्धार्थ बैरागी ने सभी अधिकारियों से आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन देते हुए एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में जिले की सभी पंचायत समितियों से बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। अंत में संघ ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ पदोन्नति का नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार की लड़ाई है, जिसे अब निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 23, 2026 11:15:34
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-चौथ का बरवाड़ा हेडलाइन: सोलपुर बजरी स्टॉक यार्ड बंद, सैकड़ों ग्रामीणों के सामने रोज़गार का संकट。 एंकर: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में ईसरदा के पास सोलपुर स्थित स्वीकृत बजरी स्टॉक यार्ड पर खनिज बिक्री बंद होने से ग्रामीणों की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है। ईसरदा, सोलपुर, रायपुर और डींग की ढाणी के सैकड़ों मजदूर, जो इस कार्य से जुड़े हुए थे, अचानक बेरोजगार हो गए हैं। इस समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यार्ड पर वैध रूप से खनिज भंडारण और बिक्री हो रही थी, जिससे उन्हें नियमित रोजगार मिल रहा था। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने कर्मचारियों को डराकर और परिवहन मार्ग अवरुद्ध कर बिक्री बंद करवा दी। इससे कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्टॉक यार्ड को जल्द शुरू कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 11:08:56
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे किसान एकता संघ ने आज शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का विरोध जताया। संगठन ने इस समझौते को किसान एवं आम जनमानस के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कृषि समझौता देश के किसानों के हितों के प्रतिकूल है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 को निरस्त करने तथा किसानों के पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग शामिल की है।किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया,तो संगठन किसान और जनहित में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
247
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 23, 2026 11:07:01
266
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 23, 2026 11:06:32
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से इस वक्त एक वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में एक महिला चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। दावा किया गया है कि युवक पर मासूम बच्ची के साथ गलत काम का आरोप है, हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है और पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अनपरा थाना क्षेत्र के कहुवानाला का बताया जा रहा ये वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस के बीच खड़े एक युवक को एक महिला लगातार चप्पलों से पीट रही है। मौके पर मौजूद भीड़ इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि युवक पर मासूम बच्ची के साथ गलत काम का आरोप है, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो के आधार पर ही तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं और युवक को अपने कब्जे में लिए हुए हैं। इसी दौरान महिला का आक्रोश फूट पड़ता है और वह युवक पर चप्पलों की बरसात कर देती है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की हकीकत क्या है, इसकी पड़ताल की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या सच्चाई सामने निकलकर आती है।
241
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Mar 23, 2026 11:06:13
Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने उनकी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया गया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
196
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 23, 2026 11:05:49
Bhiwani, Haryana:भिवानी -ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान -अज्ञात युवक ने की आत्महत्या -रेलवे पुलिस जांच में जुटी -शव के पास मिला रिसेट स्मार्टफोन, पहचान बनी चुनौती -साइबर सेल की मदद से होगी युवक की शिनाख्त -72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया अज्ञात युवक का शव भिवानी में एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। भिवानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां करीब 27 से 28 वर्ष के एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और फिलहाल पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही मोनिया के अनुसार, मृतक युवक के पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है, लेकिन फोन पूरी तरह से रिसेट मिला और उसमें कोई सिम कार्ड मौजूद नहीं था। युवक ने हल्के हरे रंग की शर्ट, जींस और काले रंग के जूते पहन रखे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर साइबर सेल अंबाला भेज दिया है, जहां आइएमईआई नंबर के जरिए युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने के बाद ही इस पूरे मामले के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बाइट: जांच अधिकारी मुख्य सिपाही मोनिया
188
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 23, 2026 11:05:30
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की हार के बाद समीक्षा और चिंतन-मंथन के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। हार के कारणों की गहन समीक्षा करते हुए बूथ प्रबंधन, आपसी समन्वय की कमी, और स्थानीय मुद्दों को प्रमुख वजहों के रूप में उठाया गया। नेताओं ने कहा कि चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने के कारणों को गंभीरता से लिया जा रहा है और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी और संगठन के अंदर समन्वय को मजबूत करने की जरूरत बताई गया। पार्टी नेतृत्व ने सभी सुझावों पर विचार करते हुए जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कुल मिलाकर, यह बैठक हार के कारणों की समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तय करने के लिए अहम मानी जा रही है。
151
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 23, 2026 11:05:11
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के सदर अस्पताल में नवजात बच्चे के असली माता-पिता का नाम काटकर दूसरे माता-पिता का नाम सरकारी रजिस्टर में दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है। सदर अस्पताल के कागजात में छेड़छाड़ के मामले में एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले की जाँच डीएस द्वारा की जा रही है। यह गढ़वा सदर अस्पताल का मामला है जहाँ दत्तक (एडाप्शन) कानून की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। नि:सन्तान अथवा मनचाही संतान के इच्छुक दंपतियों यदि कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना संतान चाहते हैं तो उन्हें सदर अस्पताल में कार्यरत एएनएम तारामणि कुजूर से संपर्क करना होगा; इसके बाद अवैध तरीके से नवजात को सौंप देने का रास्ता तैयार हो जाता है। बच्चा निःसन्तान को दे दिया जाता है। ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर अस्पताल की उपाधीक्षक ने एएनएम तारामणि कुजूर से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रसूता रूपा देवी को 21 फ़रवरी 2026 को दोपहर दो बजे प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था; उसी दिन उसका प्रसव हुआ और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अल्ट्रासाउंड से पता चला था कि गर्भ में पल रही संतान भी बच्ची है। नर्सों ने प्रसव k समय रजिस्टरों में माता-पिता के स्थान पर कामिनी साहु और राजू कांस्यकार का नाम दर्ज कर दिया गया; जन्म प्रमाण पत्र केPink Form में भी नाम और पत्ता बदल दिया गया। इसके बाद वही दंपती नवजात को लेकर अस्पताल से चले गए। 12 मार्च को प्रसूता दोबारा अस्पताल आईं और नवजात को भाई-भौजाई को देने तथा रजिस्टर में नाम बदलने का मामला सामने आया। लाइनर इंचार्ज नर्स ने पूरी घटनाक्रम की लिखित जानकारी उपाधीक्षक को दी; पुलिस कार्रवाई की जानकारी डीएस को दी गई और मामले की जाँच के निर्देश दिए गए हैं।
370
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 23, 2026 11:04:50
Sagar, Madhya Pradesh:डॉक्टर पति का अवैध संबंध बना महिला की मौत का कारण सागर कार अग्निकांड का सनसनीखेज खुलासा पत्नी की हत्या कर हादसा दिखाने की रची साजिश, डॉक्टर पति समेत तीन गिरफ्तार एंकर/ सागर के सानोधा में हुए बहुचर्चित कार अग्निकांड मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को पहले सड़क हादसा और सीएनजी किट में आग लगने का मामला बताया जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। इस मामले में मृतका के पति डॉ. नीलेश पटेल को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने उसे और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि मृतका सीमा की मौत किसी दुर्घटना में नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई हत्या का परिणाम थी। आरोपी डॉ. नीलेश ने पूछताछ में कबूल किया कि उसका अपने ही पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवैध संबंध की जानकारी जब उसकी पत्नी सीमा को हुई, तो दंपत्ति के बीच लगातार विवाद होने लगे थे। घरेलू कलह से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात डॉ. नीलेश ने पहले सीमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने इस अपराध को छिपाने और इसे एक हादसे का रूप देने के लिए सोची-समझी साजिश रची। आरोपी ने सबसे पहले मृतका के परिजनों को फोन कर झूठी जानकारी दी कि सीमा को अचानक हार्ट अटैक आया है और वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। इसके बाद उसने अपनी क्लीनिक में काम करने वाले दो कर्मचारियों को साथ लिया और कार में आग लगाने की योजना को अंजाम दिया। तीनों ने मिलकर कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, ताकि यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए बयान दिया कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें लगी सीएनजी किट में विस्फोट होने से आग लग गई। हालांकि, पुलिस को शुरुआत से ही इस कहानी पर संदेह था। मौके का निरीक्षण और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पुलिस की शंका को और गहरा कर दिया। जांच में पाया गया कि कार की अपेक्षा मृतका का शव अधिक बुरी तरह जला हुआ था, जो सामान्य दुर्घटना के मामलों से मेल नहीं खाता था। इसके अलावा घटनास्थल और परिस्थितियों में भी कई विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया。 फिलहाल पुलिस ने डॉ. नीलेश पटेल सहित उसके दोनों सहयोगियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है, वहीं पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।
276
comment0
Report
Advertisement
Back to top