Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hazaribagh825301

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम!

YMYadvendra Munnu
Jul 10, 2025 14:05:24
Hazaribagh, Jharkhand
दारू थाना क्षेत्र के झुमरा-मेढकुरी सिवाने नदी सड़क में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक मेढकुरी पंचायत के रहने वाले थे। मृतकों में बासुदेव यादव (55) पिता स्व डोभा महतो -अमली, रामसेवक मेहता (47) पिता नंदधारी मेहता और बंशी महतो ( 54) पिता मेघू महतो दोनों घाघरा के रहने वाले थे। घटना की सूचना दारू पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते हो घटना स्थल पर पहुंची इससे पहले घायल बासुदेव यादव को अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। और दोनों मृतक रामसेवक मेहता और बंशी महतो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बोलेरो के चालक और उसमें बैठे लोग फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार झुमरा बाजार से तीनों जानवर बेचने के बाद पैदल वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान झुमरा-मेढकुरी सिवाने नदी रोड में इचाक की तरफ जा रही तेज रफ्तार में बोलेरो ने तीनों को अपने चपेट में ले लिया। इसमें रामसेवक मेहता और बंशी महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि घायल बासुदेव यादव की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। तीनों की मौत से दोनों गॉव में पसरा मातम दारू के अमली के बासुदेव यादव, घाघरा के रामसेवक मेहता और बंशी महतो के सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से दोनों गॉव में मातम पसरा हुआ है। तीनो की मौत झुमरा बाजार से जानवर बेच कर घर जाने के दौरान झुमरा-मेढकुरी रोड में हो गई। मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मृतक के घर जुटने लगे। माहौल गमगीन हो गया। इससे कई घरों में चूल्हा नहीं जला।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top