Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maihar485771

बारिश में कच्चे मकान की दीवार ढही, महिला दबने से बची!

NSNAJEEM SAUDAGAR
Jul 10, 2025 15:34:28
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh
मैहर जिले में सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार की शाम अमरपाटन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में एक महिला दीवार के नीचे दब गई, जिसे स्थानीय रहवासियों और परिजनों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घटना वार्ड 10 निवासी गोविंदा रजक के घर की बताई जा रही है। जैसे ही दीवार गिरी, घर में मौजूद मुन्‍नी रजक नामक महिला उसके नीचे दब गई। शोरगुल सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। टीवी 91 न्यूज़ आपसे अपील करता है कि बारिश के इस मौसम में पुराने और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी तरह की असामान्य हलचल या दीवारों में दरार नज़र आने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो जाएं। बाईट - केपी त्रिपाठी टीआई
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top