Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

होटल रत्नाकर में महिला के नहाते समय फोटो लेने वाला गिरफ्तार!

RMRAJESH MISHRA
Jul 12, 2025 15:02:06
Mirzapur, Uttar Pradesh
राजेश मिश्र (मीरजापुर)। नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र के विंध्याचल धाम स्थित "होटल रत्नाकर" में महिला यात्री का नहाते समय फोटो लेने के आरोपी होटल कर्मी को पुलिस गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटीं हैं। विंध्याचल धाम में लखनऊ निवासिनी महिला परिजनों के साथ दर्शन करने आयी थी। महिला की शिकायत पर विंध्याचल थाने में मामला दर्ज किया गया है । सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । पीड़िता बुधवार को अपने मौसी के लड़के के साथ विन्ध्याचल पहुंची थी। मन्दिर के पास रत्नाकर होटल में दो कमरा लिया था। जिसमें साथ में आए अन्य लोग व ड्राईवर रुके थे। गुरुवार को बाथरुम में गई थी। तब शीशे में देखा स्नान करने से पहले तो मोबाइल फोन द्वारा वीडियोग्राफी एवं फोटो होटल कर्मचारी आशीस मिश्रा बना रहा था। चिल्लाने पर वह भाग निकला। खिड़की बन्द कर साथ आये लोगों को बताया। होटल स्टाफ को बुलाकर सबका फोन चेक किया गया। इस दौरान आशीष अपना फोन नही लाया। पूछने पर बताया कि कैमरा खराब हैं। विन्ध्याचल धाम में पुरानी वीआईपी मार्ग पर स्थित "होटल रत्नाकर" में ठहरी महिला यात्री की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि लखनऊ से महिला विंध्याचल दर्शन करने आयी थी। परिजनों के साथ उसने धाम में दो कमरा बुक कराया था । जब वह बाथरूम में स्नान कर रही थी तो एक युवक खिड़की से फोटो लेता हुआ शीशे में नजर आया। इस पर उसने अपने साथ आये पुरुषों को इसकी जानकारी दी। होटल कर्मियों को बुलाया गया। जिस पर आरोपी अपना मोबाइल नहीं दिखा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका मोबाइल रिकॉर्डिंग खराब कर। वह अपना मोबाइल भी साथ नही लाया था। काफी कहने के बावजूद भी मोबाइल नहीं दिखाया। मोबाइल की रिकॉर्डिंग खराब होने की बात करता रहा। मामले की जानकारी पुलिस को लिखित रुप से तहरीर देकर किया गया। जिस पर पुलिस ने पूछताछ करने के साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि धाम में दर्शन के लिए एक होटल में रुकी महिला ने बाथरूम में फोटो खींचने और वीडियो चोरी छिपे बनाये जाने की शिकायत किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई की जा रही हैं। भाजपा विधायक के होटल में प्रदेश के अलावा विभिन्न प्रांतों से आने वाले भाजपा नेता और मंत्री इसी होटल में विश्राम के बाद माँ के धाम में दर्शन करने जाते है, जिनका दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित एवं विधायक पं. रत्नाकर मिश्र कराते हैं।
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top