Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BareillyBareilly

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दूल्हे के गुंडों ने मचाई अफरातफरी!

AKAjay Kashyap
Jul 10, 2025 10:01:23
Bareilly, Uttar Pradesh
VANDOR CODE 411545 REPORT....AJAY KASHYAP BAREILLY ANCHOR....'मैं उनसे शादी नहीं करूंगी, उन लोगों ने मेरे भाई और मम्मी को पीटा है। अगर शादी हो जाएगी, तो बाद में फिर मारपीट करेंगे। जब कन्यादान हो रहा था, तभी दूल्हे की तरफ के लोग 10 गुंडे लेकर आए। अचानक से फायरिंग करने लगे। लोग डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे। शादी के बाद पता नहीं होगा, मुझे किसी भी कीमत पर उनके घर में शादी नहीं करनी है।' ये कहना है बरेली में श्रृंगार करके बैठी दुल्हन का। दरअसल, 8 जुलाई को क्योलड़िया के धुनगला गांव में बारात आई थी। डीजे पर दुल्हन पक्ष की लड़कियां डांस कर रहीं थीं, तभी दूल्हे के जीजा और दोस्त आकर डांस करने लगे। इस दौरान जीजा नोट उड़ाने लगे। गलत तरीके से डांस करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया। तो बहस करने लगे। इस दौरान दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों में लड़ाई होने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दुल्हन के परिवार वालों की तहरीर पर दूल्हे के पिता, जीजा सहित 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। क्योलड़िया के धुनगला गांव निवासी पूरनलाल की बेटी नीलम की शादी बीसलपुर निवासी सत्यवीर से तय थी। 8 जुलाई को बारात गांव के एक मैरिज हॉल में पहुंची। स्वागत के बाद डीजे शुरू हुआ, जिसमें देर रात दुल्हन पक्ष की महिलाएं और युवतियां डांस कर रही थीं। तभी दूल्हे का बहनोई ज्ञानी स्टेज के पास पहुंचा। नोट उड़ाने लगा। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मामला शांत हुआ ही था कि कुछ देर बाद ज्ञानी 10 लोगों को हथियारों के साथ लेकर पहुंचा। आरोप है कि लड़की की मां सोमवती और दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे बारातियों और घरातियों में अफरातफरी मचा दी गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। फायरिंग और मारपीट से आहत दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके फूफा और कुछ बारातियों को हॉल में रोक लिया। कन्यादान की रस्म से पहले हुए हमले ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया। दुल्हन ने भी शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद किसी तरह से रात में मामला शांत कराया गया। 9 जुलाई को सुबह समझौते के बाद फिर से वैवाहिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया। अभी शादी की रस्में शुरू ही हुईं थी कि दूल्हे का जीजा फिर से गेस्ट हाउस पहुंच गया। इस बार दुल्हन के परिवार के लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। फायरिंग में दुल्हन की मां व दो भाइयों समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी को नवाबगंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने भी दोपहर तक मामला चलता रहा। दुल्हन शाम को बात न बनने और मामला बढ़ने पर दुल्हन के भाई प्रियांशु ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूल्हे के बहनोई ज्ञानी सहित 10 अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बाइट दुल्हन
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top