icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
191104
SBShowket Beigh2 Oct 2025, 09:45 am

PoJK में विरोध उग्र, 3 पुलिसकर्मी मरे, व्यापक हड़ताल जारी

Srinagar, 0210ZS_SRN_POJK_R 3 Cops Killed, Dozens Injured as Strike Continues in PoJK for Second Day The ongoing protests in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir (PoJK) entered their second consecutive day, witnessing escalating violence and unrest. According to reports, three policemen were killed and dozens injured in clashes between security forces and demonstrators in Muzaffarabad and adjoining areas. Markets, transport, and educational institutions remained shut across all districts, as the region observed a complete strike. Protesters continued their demonstrations against inflation, electricity shortages, and lack of basic amenities, defying heavy deployment of security forces. BJP’s Jammu and Kashmir spokesperson Altaf Thakur strongly condemned the killings of civilians and police personnel in PoJK. He said that the situation reflects the “complete failure of Pakistan’s governance in the occupied territory,” adding that “the voice of the people cannot be silenced by bullets or internet blackouts.” Meanwhile, authorities in Pakistan have further tightened restrictions, extending the internet and mobile shutdown across the region. However, protests show no signs of fading as Gen Z-led youth groups intensify their resistance. Jagmohan Singh Raina, a prominent Kashmiri sikh leader, also welcomed the courage of PoJK’s people, calling their resistance a “positive sign of awakening.” He said that the oppressed population was “finally standing up for their rights,” which, according to him, “exposes the real face of Pakistan’s suppression in the region.” SBSP party president Vivek Bali also expressed solidarity with the people of PoJK and appealed to Prime Minister Narendra Modi to “raise the issue on international platforms and expose Pakistan’s atrocities.” Bali said that the voices of PoJK residents “must be amplified globally so that justice is not denied to them any longer.”
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी राइडरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:सोसाइटी के बाहर डिलीवरी राइडरों में मारपीट, वीडियो वायरल ,ऑर्डर ले जाने को लेकर हुआ विवाद, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास बाइक टैक्सी चालकों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। वीडियो वायरल होने के बाद का कहना है कि घटना शनिवार रात की है। टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क प दो पक्षों में विवाद हो रहा है। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। वहीं बचने के लिए युवक सोसाइटी में घुस जाता है। इस दौरान सोसाइटी के गार्ड बीच बचाव करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की चुकी है। घटना केवल राइडरों के आपसी विवाद से जुड़ी थी।
0
0
Report
Advertisement

ओखा नगर पालिका चुनाव में त्रिपक्षीय जंग तेज, BJP-Congress-AAP उम्मीदवारों की टक्कर

Dwarka, Gujarat:ઓખા નગરપાલિકાની સામાન્ય ચૂંટણીને લઈને સંગ્ર કેન્દ્રમાં ચૂંટણીનો માહોલ બરાબરનો જામ્યો છે. આ વખતે ચૂંટણી જય જંગ વધુ રસપ્રદ બન્યો છે. કારણ કે ભાજપના 32, કોંગ્રેસના 28 અને આમ આદમી પાર્ટી (AAP)ના 15 ઉમેદવારો चुनाव મેદાનમાં સામસામે છે. આમ, ઓખા નગરપાલિકામાં આ વખત સ્પષ્ટપણે ત્રિપાંખિયો જંગ ખેલાઈ રહ્યો હોવાનું માહિતીથી તમામ પક્ષો અને ઉમેદવારો માટે પ્રતિષ્ઠાનો જંગ બની રહ્યું છે. ગાંધીનગર વિસ્તાર થી આજે વહેલી સવારથી જ મતદાન પ્રક્રિયાનો ઉત્સાહપૂર્વક પ્રારંભ થયું હતું. ખાસ કરીને ઓખાના ગાંધી નગરી વિસ્તારના મતદાન મથકો પર વહેલી સવારથી જ લોકો પોતાના મતાધિકાર વાપરવા માટે લાંબી લાઇનોમાં ઉભેલા જોવા મળ્યા હતા. સ્થાનિક નાગરિકો સાથે વયોવૃદ્ધેંયે પણ ભારે ઉત્સાહ દર્શાવીને પોતાના મતાધિકારનો ઉપયોગ કર્યો હતો. જે કારણ લોકશાહીના આ મહાપર્વમાં નાગરિકોની સક્રિય ભાગીદારી સ્પષ્ટપણે જોવા મળી હતી.
0
0
Report

गोरखपुर में पिता-पुत्र गिरफ्तार: 50 लाख के आभूषण बरामद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रेलवे कॉलोनियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने छह चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी में 415 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो 648 ग्राम चांदी के जेवरात और 90 हजार 500 रुपये नकद शामिल हैं। शाहपुर पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई से रेलवे कॉलोनियों में चोरी की घटनाओं को लेकर चल रही जांच को बड़ी सफलता मिली है। गोरखपुर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि पूर्वोत्तर रेलवे की कॉलोनियों में दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। शाहपुर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में अलग-अलग तारीखों पर हुई चोरी की घटनाओं से इलाके में चिंता का माहौल था। लगातार हो रहााी वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए शाहपुर पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल नगर और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को लगाया गया। चोरी की इन घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र प्रसाद अग्रहरि और उनके पुत्र रत्नेश अग्रहरि के रूप में हुई है। दोनों शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर, पासी टोला, पादरी बाजार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों से रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की कई घटनाओं के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने कुल छह चोरी की वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की कार्रवाई में जो सामान बरामद हुआ है, वह इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। 415 ग्राम सोने के जेवरात, 1 किलो 648 ग्राम चांदी के जेवरात व 90 हजार 500 रुपये नकद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों और नकदी की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। अब पुलिस बरामद सामान को संबंधित चोरी की घटनाओं से जोड़ने और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह के मुताबिक, शाहपुर पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल नगर और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में बरामदगी से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका, बरामद आभूषणों का वास्तविक स्वामित्व और अन्य संभावित कड़ियों की पड़ताल की जाएगी। रेलवे कॉलोनियों में हुई लगातार चोरी की घटनाओं के खुलासे को पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।
0
0
Report

मुरैना: नगर निगम की सील के बाद गार्डन संचालक दोबारा खोल रहा है कैसे?

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद गार्डन संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अवैध रूप से संचालित गार्डन पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने गुप्ता बैंक्विट को सील कर दिया, लेकिन कार्रवाई के बाद भी गार्डन संचालक ने दूसरे गेट से इसे फिर शुरू कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नगर निगम की सीलिंग की कार्रवाई सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है? तस्वीर मुरैना की है, जहां नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में गुप्ता बैंक्विट को सील किया था। लेकिन गार्डन संचालकों ने कथित तौर पर दूसरे गेट से गतिविधियां शुरू कर दीं। इससे नगर निगम की कार्रवाई और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और सील किए गए गार्डन को दोबारा संचालित होने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। सवाल: जब गार्डन सील कर दिया गया था, तो दूसरे गेट से संचालन कैसे शुरू हुआ? क्या नगर निगम की टीम दोबारा कार्रवाई करेगी या संचालकों की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी?
0
0
Report
Advertisement

जालौन में स्कूली बस की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम,

AdityaAdityaFollow12m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग: स्कूली बस की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना अंतर्गत कादमपुर गांव के पास स्कूली बस की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बगियापुरा गांव निवासी व्यक्ति कुसैपुरा आया हुआ था। इसी दौरान कादमपुर गांव के पास स्कूली बस की टक्कर से वह घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
0
0
Report

खैरागढ़ टिकरापारा पुलिया हादसा: चंपा यादव की बाइक नदी में गिरी, जान बची

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. टिकरापारा स्थित मोतिनाला की संकरी पुलिया एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। रविवार शाम ग्राम अकरजन से लौट रहे चंपा यादव (36) की बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बाइक समेत दोनों सवार पानी में गिर पड़े। गनीमत रही कि दोनों को तैरना आता था, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन मोटरसाइकिल नदी में डूब गई। हादसे में चंपा यादव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। घटना के बाद वर्षों से उच्चस्तरीय पुल की मांग कर रहे वार्डवासियों ने चक्काजाम कर नाराजगी जताई और जल्दी निर्माण की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

बारुईپور के नकली डॉक्टर घोटाले में टीएमसी के दो काउंसिलर और एक नेता गिरफ्तार

Baruipur, West Bengal:ভুয়ো ডাক্তার চক্রের তদন্তে বড় মোড়! বারুইপুরে গ্রেফতার তৃণমূলের দুই কাউন্সিলর ও এক নেতা বারুইপুর: ভুয়ো চিকিৎসক চক্রের তদন্তে এবার বড়সড় মোড়। তিন ভুয়ো চিকিৎসককে গ্রেফতারের পর তদন্তে উঠে এল রাজনৈতিক যোগের অভিযোগ। সেই সূত্র ধরেই এবার তৃণমূল কংগ্রেসের দুই কাউন্সিলর ও এক নেতাকে গ্রেফতার করেছে বারুইপুর থানার পুলিশ বলে জানা গিয়েছে। ধৃতদের মধ্যে রয়েছেন বারুইপুর পুরসভার ১৬ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর আশিস দেবরায়, ৬ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর বিকাশ দত্ত এবং বারুইপুর পূর্বের বিধায়ক বিভাস সর্দারের ঘনিষ্ঠ বলে পরিচিত নেলো নামে এক ব্যক্তি。 সম্প্রতি বারুইপুরের দুর্গাপুর, কুন্দরালি ও বেলেগাছি এলাকায় অভিযান চালিয়ে তপন কুমার বৈরাগী, বাসুদেব নস্কর এবং আশিস কুমার বড়াল নামে তিনজনকে ভুয়ো চিকিৎসক সন্দেহে গ্রেফতার করে পুলিশ। অভিযোগ, বৈধ চিকিৎসা সংক্রান্ত ডিগ্রি ছাড়াই দীর্ঘদিন ধরে রোগীদের চিকিৎসা করছিলেন তাঁরা। শুধু তাই নয়, টাকার বিনিময়ে বিভিন্ন মেডিক্যাল সার্টিফিকেট দেওয়া এবং মৃত ব্যক্তিদের নামে মৃত্যুর শংসাপত্র ইস্যু করার মতো গুরুতর অভিযোগও ওঠে তাঁদের বিরুদ্ধে。 তিন অভিযুক্তকে গ্রেফতারের পরই তদন্তের জাল বিস্তার করে পুলিশ। তদন্তে ধৃতদের বয়ানের সূত্র ধরে কয়েকজন স্থানীয় জনপ্রতিনিধি ও রাজনৈতিক নেতার নাম উঠে আসে বলে জানা গিয়েছে। অভিযোগ, সংশ্লিষ্ট কাউন্সিলর ও নেতা বিভিন্ন প্রয়োজনে সাধারণ মানুষকে ওই চিকিৎসকদের কাছে পাঠাতেন। ভুয়ো চিকিৎসকদের সঙ্গে তাঁদের ঠিক কী ধরনের যোগাযোগ ছিল, সেই বিষয়টিও খতিয়ে দেখছেন তদন্তকারীরা。 এরপরই ত্রৃমলমুলের দুই কাউন্সিলর এবং এক নেতার গ্রেফতারির খবর সামনে আসে। এই ঘটনায় ভুয়ো চিকিৎসক চক্রের সঙ্গে রাজনৈতিক প্রভাবশালীদের কোনো যোগসাজশ ছিল কি না, তা নিয়ে প্রশ্ন উঠতে শুরু করেছে। তবে এই চক্রের সঙ্গে ধৃত জনপ্রতিনিধিদের সরাসরি কী ভূমিকা ছিল, তা তদন্তসাপেক্ষ। অন্যদিকে, বারুইপুরের কীর্তনখোলা শ্মশান দুর্নীতি নিয়েও এর আগে একাধিক অভিযোগ তুলেছিল বিজেপি। সেই বিতর্কের আবহেই এবার ভুয়ো চিকিৎসক চক্রের তদন্তে দুই কাউন্সিলর ও এক নেতার গ্রেফতারির খবরে নতুন করে সরগরম বারুইপুরের রাজনৈতিক মহল。 একদিকে ভুয়ো চিকিৎসার অভিযোগ, অন্যদিকে জনপ্রতিনিধিদের নাম জড়িয়ে পড়া—সব মিলিয়ে এই চক্রের শিকড় কতটা গভীরে, এখন সেটাই খুঁজে বের করাই তদন্তকারীদের বড় চ্যালেঞ্জ
0
0
Report

नवरात्र के पहले दिन दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, 16 दिनों साधना

Noida, Uttar Pradesh:नवरात्र के पहले दिन सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दक्षिण काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर में नवरात्र की रौनक देखते ही बनी। मां के दर्शन कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन में अपनी कठिन साधना के कारण चर्चा में रहा यह सिद्धपीठ अब नवरात्र में भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज नवरात्र में 16 दिनों तक विशेष साधना करेंगे। पहले नौ दिनों तक मां काली का पुष्पार्चन और इसके बाद विशेष हवन एवं तप-साधना का कार्यक्रम है। हवन के दौरान अग्निकुंड के समीप तापमान 80 से 110 डिग्री तक पहुंचने की बात कही गई है। सावन में महाराज की 27 घंटे 35 मिनट तक लगातार एक आसन पर बैठे रहने की साधना भी चर्चा में रही थी। मां काली के प्रति उनका अटूट समर्पण और कठिन तपस्या श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का विषय है। मंदिर पहुंचने वाले भक्त मां से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और जीवन के संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ ने सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में शक्ति उपासना के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को उजागर किया। आने वाले दिनों में भी मंदिर में भक्तों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है.
0
0
Report

निवाई में अवैध पटाखा भंडारण के मामले में लाखों के पटाखे जब्त; DST एक्शन

Tonk, Rajasthan:निवाई (टोंक)। निवाई में जिला स्पेशल टीम (DST) ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झिलाय रोड स्थित आदित्य प्लाजा में लाखों रुपये की कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया。 जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पटाखा व्यापारी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके बाद डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने निवाई थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना पर थाना अधिकारी घासीराम मय पुलिस जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंचे。 पुलिस टीम ने आदित्य प्लाजा स्थित दुकान पर लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से पटाखों की सूची तैयार करने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आदित्य प्लाजा के अलावा शहर के रिहायशी इलाकों में स्थित करीब चार से पांच गोदामों में भी लाखों रुपये के पटाखे रखे होने की बात सामने आई है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पटाखों की कुल मात्रा, कीमत, भंडारण से जुड़े दस्तावेजों और लाइसेंस संबंधी तथ्यों की जांच की जा रही है। देर रात तक कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

108 कलशों के साथ निकली मां जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ भरथना

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollow29m ago
Bharthana, Uttar Pradesh:ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों से गूंजा नगर, मां शैलपुत्री के दर्शन कर भक्त हुए निहाल भरथना संवाददाता- गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को भरथना नगर में मां जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा 108 कलशों के साथ धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर भ्रमण के बाद यात्रा का समापन मोहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पीतल वालों के हाते में हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार दोपहर करीब चार बजे राजाराम पीतल वालों के यहां से हुआ। इसके बाद यात्रा मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन, सब्जी मंडी और आजाद रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन और माता रानी के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मां शैलपुत्री के दिव्य दर्शन कर भक्त हुए निहाल नवरात्र के प्रथम दिन कार्यक्रम स्थल पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन कराए गए। भजन-कीर्तन और मंगल आरती के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। भक्तिमय भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। आयोजकों की ओर से नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने नगरवासियों से नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, महामंत्री ओमजी पोरवाल, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल, सोनू गुप्ता, शैलेन्द्र पोरवाल, प्रमोद गुप्ता, अन्नू दीक्षित, ऋतिक पोरवाल, भरत पोरवाल, राजू महेश्वरी, राहुल चौरसिया, नितिन यादव, राघव दुबे और नेक्से पोरवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 108 कलशों के साथ निकाली गई मां जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
0
0
Report

राजस्थान के कर्मचारियों ने लंबित भुगतान के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। लंबित भुगतान, सेवानिवृत्ति परिलाभों में देरी और RGHS में कटौतियों के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 14 अक्टूबर को मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर भी कलेक्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। महासंघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर मतदान प्रशिक्षण के दौरान भोजन-नाश्ते के बहिष्कार, मतदान दिवस पर उपवास सत्याग्रह और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में शक्ति सुरक्षा अभियान: नौ दिनों तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता गतिविधियाँ

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ का आगाज, नौ दिन तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलेंगी जागरूकता गतिविधियां हनुमानगढ़ में नवरात्रे के प्रथम दिन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें पुलिस सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ का आगाज किया गया। जंक्शन थाने की एएसआई गायत्री चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंक्शन के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एएसआई गायत्री चौधरी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में शुरू किया गया यह अभियान लगातार नौ दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत नौ दिनों तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रे के दौरान गरबा-डांडिया सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी को देखते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान के तहत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top