Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001

सोनभद्र के डीएम बद्रीनाथ सिंह ने 1.58 करोड़ पौधों से रचा कीर्तिमान!

ADArvind Dubey
Jul 10, 2025 13:30:52
Lucknow, Uttar Pradesh
सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने रचा इतिहास, 1.58 करोड़ पौधरोपण करा कर रचा कीर्तिमान, हरा-भरा हुआ जिला Anchor :- उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में सोनभद्र जिले ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए 1 करोड़ 58 लाख 88 हजार 285 पौधे लगाकर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुए इस अभियान ने न केवल जिले को हरा-भरा बनाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल भी कायम की है। Vo 1:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बरगद का पौधा लगाकर शुरू किए गए इस अभियान ने पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह का संचार किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी में त्रिवेणी का पौधा लगाकर इस मुहिम को गति प्रदान की। प्रदेश भर में महज 12 घंटे के अंदर 37.21 करोड़ पौधे लगाकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। Vo 2:- इस अभियान में सोनभद्र जिले ने अपनी अद्वितीय उपलब्धि से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के मार्गदर्शन में पूरे प्रशासनिक तंत्र ने अथक परिश्रम कर जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया। झाँसी जिले ने 99 लाख 51 हजार 686, लखीमपुर ने 96 लाख 75 हजार 100, जालौन ने 95 लाख 66 हजार 224 और मिर्जापुर ने 99 लाख 56 हजार 290 पौधे लगाकर उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर सभी जिलाधिकारियों, अधिकारियों और जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश का सबसे हरा-भरा राज्य बनाना है। Vo 3:- जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने इस सफलता को पूरे जिले की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह केवल संख्या नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। Vo 4:- इस अभियान ने न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी के नए आयाम भी स्थापित किए हैं। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रदेश का हरित आवरण 30 प्रतिशत तक पहुँचाना है, जिसकी दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। नोट: डीएम की जनपद में मौजूदगी नहीं होने की वजह से खबर में बाइट नहीं मिल पाई
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top