Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Razdan Top पर बर्फबारी, Bandipora–Gurez रोड पर यातायात बंद
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 15, 2026 10:15:29
Vehicular movement on the road connecting Bandipora with the remote Gurez Valley has been suspended after fresh snowfall at Razdan Pass rendered the route slippery and unsafe for travel, officials said on Sunday. Authorities said snowfall at the high-altitude pass led to reduced visibility and hazardous road conditions, prompting the administration to suspend traffic on the nearly 85-kilometre Bandipora–Gurez road as a precautionary measure. Sub-Divisional Magistrate Gurez, Dr. Mukhtar Ahmad, said the decision was taken to ensure the safety of commuters in view of the prevailing weather conditions. “Due to fresh snowfall at Razdan Top, vehicular movement on the Bandipora–Gurez road shall remain suspended till further orders as a precautionary measure,” he said. Officials added that several areas of the valley, including Dawar and Tulail Valley, also received fresh snowfall during the day. The road passing through Razdan Top at an altitude of over 11,000 feet serves as the only major road link connecting Gurez Valley with the rest of Kashmir through Bandipora district, making it crucial for transportation of essential supplies and passenger movement. Authorities said the situation is being closely monitored and traffic will be restored once the weather improves and snow clearance operations are completed. Commuters have been advised to follow official advisories and avoid travelling on the route until further instructions.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Mar 15, 2026 12:34:07
Churu, Rajasthan:लंबे गैस संकट के बीच सरदारशहर के पुनसीसर छोटा गांव का किसान परिवार आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर सामने आया है। परिवार ने अपने घर में घरेलू बायोगैस प्लांट लगा रखा है, जो मवेशियों के गोबर से संचालित होता है और उनके घर की रसोई गैस सिलेंडर पर निर्भर नहीं रही। गोबर और पानी के घोल से 8 से 10 घंटे तक चूल्हा जलता है, जिससे बड़े परिवार का खाना आसानी से बन जाता है, और यह गैस का उपयोग मवेशियों का चारा पकाने में भी होता है।.plant से बना सलरी खेतों में जैविक खाद के रूप में काम आता है, जिससे यूरिया और डीएपी की जरूरत कम होती है। महिलाएं पहले लकड़ी-थेपड़ी के धुएं से परेशान थीं, अब गोबर गैस से धुआं कम हुआ है और खाना जल्दी बन जाता है। गोबर-गैस बनाने की प्रक्रिया में गोबर को पानी में मिलाकर प्लांट के डाइजेस्टर में डालते हैं, जहां प्राकृतिक बैक्टीरिया गैस बनाते हैं। यह प्लांट करीब 6 हजार रुपये में लगा और LPG सिलेंडर पर हर महीने होने वाला खर्च हजारों rupees से अधिक बचाता है। परिवार के तीन घरों में मिनी बायोगैस प्लांट लगे हैं औरigten, उन्होंने पाया कि गैस नहीं मिलने पर भी घर की रसोई नहीं रूकेगी, क्योंकि उनके पास अब आत्मनिर्भरता और नवाचार की सोच है। यह कहानी ग्रामीण संसाधनों के सही उपयोग से ऊर्जा, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करती है।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 15, 2026 12:33:27
Bharatpur, Rajasthan:राजस्थान दिवस उत्सव 2026 तथा नव संवत्सर के शुभ अवसर पर रविवार, 15 मार्च 2026 को डीग स्थित नेहरू पार्क में पांच दिवसीय (15 मार्च से 19 मार्च तक) पंच गौरव महोत्सव एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का गृह मंत्री जवाहर बेढम और विधायक डॉ शैलेश दिगम्बर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के उपरांत मीडिया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाने वाला है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा जी की मंशानुरूप, पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि राजस्थान की स्थापना को नए संवत्सर के साथ जोड़कर एक उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसी क्रम में 19 मार्च से नया संवत्सर प्रारंभ हो रहा है और इस उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल स्वच्छता अभियान से इन आयोजनों की शुरुआत हुई और आज डिग जिले के पंच गौरव को प्रदर्शित करने के लिए इस विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बेढ़म ने आगे स्पष्ट किया कि इस पंच गौरव प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हमारे जिले के कामकाज करने वाले लोगों—मजदूरों, दस्तकारों और उत्पादनकर्ताओं—को एक उपयुक्त पटल (प्लेटफॉर्म) प्रदान करना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को आमजन तक प्रदर्शित किया जाए और उन्हें विकसित होने का पूर्ण अवसर मिले। यह पांच दिवसीय आयोजन हमारे जिले की सांस्कृतिक, औद्योगिक और खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और आमजन से अपील की कि वे इस उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएं। समारोह में विधायक डिग-कुम्हेर, डॉ. शैलेश सिंह ने भी सभी स्टॉल्स का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से हस्तनिर्मित आभूषणों (ज्वेलरी), मार्बल उत्पादों और शहद के स्टॉल्स पर गहन जानकारी प्राप्त की। राजीविका की महिलाओं से उनके द्वारा निर्मित आभूषणों की बिक्री के संबंध में पूछने पर महिलाओं ने बताया कि वे अपने उत्पाद अपनी दुकानों, अमृता हाट और राज सखी मेलों के माध्यम से सफलतापूर्वक बेच रही हैं। डॉ सिंह ने महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से निर्मित सेनेटरी पैड की भी जानकारी ली और उनके इस पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 15, 2026 12:33:09
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 15, 2026 12:32:19
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में आज होटल लक्ष्मी विलास पैलेस में बन्शी पहاड़पुर स Sand स्टोन सोसायटी की बैठक सोसायटी के अध्यक्ष कुंवर दीपराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बन्शी पहाड़पुर क्षेत्र के वैध खनिज पट्टा लीजधारकों ने भाग लिया। बैठक में वैध खनिज पट्टा लीज धारकों के काम मे खनन माफियाओं द्वारा किये जा रहे अवरोध और अनर्गल गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद सोसायटी के अध्यक्ष कुंवर दीपराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी और सरकार व जिला प्रशासन से अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। कुंवर दीपराज सिंह ने बताया कि बैठक में वैध खनन पट्ठाधारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सभी पट्टाधारी एकजुट रहेंगे और किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन करने वालों को खनिज रवन्ना उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। दीपराज सिंह ने बताया कि विगत कुछ समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा झूठी शिकायतें देकर प्रशासन को गुमराह कर, वैध खनन कार्य को बाधित करने तथा क्षेत्र का वातावरण खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि हाल ही में लीज संख्या 43/2022 के क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाकर निगरानी करने की घटना सामने आई थी। ड्रोन संचालित करने वाले व्यक्ति को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा गया और इस संबंध में थाना रुदावल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बन्शी पहाड़पुर सोसायटी के सदस्यों ने पत्रकारों को बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों पर दबाव बनाकर लीज संख्या 43 एवं 23 से पत्थर नहीं खरीदने का प्रचार किया गया, जो वैध खनन पट्ठाधारियों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचाने का प्रयास है। सोसायटी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कथित यूनियन बनाकर प्रशासन को भ्रामक शिकायतें भेजी हैं, जिनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जो वास्तव में खनन पट्ठाधारी ही नहीं, वह अवैध रूप से खनन कर रहे है। अवैध खनन माफियाओं को कांग्रेस के एक जिला स्तर के पदाधिकारी और एक प्रधान पति द्वारा सुरक्षा दिया गया है। खनन माफिया वैध खनिज लीज पट्टा धारकों से रंगदारी मांग रहे है। वैध माइंस पर काम करने वाले कार्मिकों को डराया धमकाया जा रहा है। ट्रांसपोर्टर भी खनन माफिया के डर से काम नहीं कर रहे है। लीगल खनिज कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस सम्बंध में जल्द ही वैध लीज धारकों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाही की मांग करेगा।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 15, 2026 12:32:05
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 15, 2026 12:31:52
Pratapgarh, Rajasthan:आमजन की समस्याओं को सुनने और पुलिस व ग्रामीणों के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से अरनोद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूपना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पुलिस वैन के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के सामने रखीं। जनसुनवाई में जनसामान्य, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक सहित आसपास के गांवों के कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। कई लोगों ने आपसी विवाद, कानून व्यवस्था तथा अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करवाईं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम अरनोद पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान सीआई शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। जनसुनवाई में उप निरीक्षक सोहनलाल बामणिया सहित पुलिस स्टाफ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 15, 2026 12:31:20
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विधिवत उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित किया गया है। राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और हुनरमंद लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनانا है, ताकि वे अपने कौशल के बल पर स्वरोजगार को बढ़ावा दे सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। उन्होंने कहा कि हारने वाला हमेशा जीतने की ही बात करता है। ठीक इसी तरह विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन ने सरकार बनने का दावा किया था, लेकिन परिणाम सबके सामने है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा। अगर महागठबंधन के दो-चार लोग हमारे संपर्क में हैं हमारी संख्या 38 से बढ़कर 42 तक पहुंच सकती है। वहीं राजनीति में निशांत कुमार के आगमन को लेकर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया है, उसे निशांत कुमार आगे बढ़ाएंगे। निशांत के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि जब भुइयां समाज का एक लड़का आज भारत सरकार में मंत्री बन सकता है, तो नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने में कौन सी बड़ी बात है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 15, 2026 12:31:04
Munger, Bihar:समृद्धि यात्रा से पहले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मुंगेर–सफियासराय मुख्य मार्ग पर चला अभियान मुंगेर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में मुंगेर–जमालपुर मुख्य पथ सफियासराय तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेला और दुकानों को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाते हुए अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला।अभियान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि मुंगेर–जमालपुर मुख्य मार्ग से लेकर सफियासराय तक कई लोगों द्वारा घरों और दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाते हुए संबंधित लोगों को आगे से सड़क किनारे सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रमुख मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। बाइट नगर आयुक्त वही लोगो ने बताया की सरकार का खजाना खत्म हो गया हैं जिसके कारण ये लोग आम जनता को प्रेस कर पैसे वसूल रहे है। बाइट पंकज यादव
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 12:25:54
Dhanaura, Uttar Pradesh:गजरौला:- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की एक महापंचायत जुबिलेंट कारखाने के सामने पुल के नीचे हुई। पंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंश चौधरी ने बताया कि महापंचायत को बुलाने का उद्देश्य जहरीले पानी मिट्टी और आदि के जो नमूने गए थेउ नकी रिपोर्ट सार्वजनिक ना होने से गजरौला क्षेत्र के किसान बहुत आकर्षित थे। 84 दिन से धरने पर बैठे किसान रिपोर्टर सार्वजनिक करने की बात अधिकारियों से कहते रहे। लेकिन अधिकारी जुबिलेंट कारखाने से हम साज होकर रिपोर्ट को दबाने का काम कर रहे थे। जिसको लेकर किसानों ने करो या मरो के तहत अपनी आवाज को बुलंद करते हुए। आत्मदाह जैसी घटना को अंजाम देने से भी पीछे न हटाने का ऐलान करते हुए। महापंचायत के सभी किसानों को बुलाने का आबाह्वन किया गया। जिसे लेकर सबअधिकारी बैक फुट पर आए। पाल्यूशन विभाग और जल विभाग के अधिकारियों ने किसानों को संतुष्ट करने का प्रयास किया। न होने से लेकिन फैक्ट्री के खिलाफ कुछ ठोस कार्यवाही न होने से किसान नाराज हुए। संगठन और अधिकारियों के बीच एक हफ्ता सहमति देने पर किसान संतुष्ट हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि यदि एक हफ्ते के अंदर धरन्ना स्थल पर पहुंचकर रिपोर्ट सार्वजनिक करके जुबिलेंट कारखाने के खिलाफ कार्यवाही कराकर किसानों को धरना स्थल पर पहुंचकर संतुष्ट करेंगे यदि ऐसा नहीं हुआ तो एक हफ्ते के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और किसान आपस में सहमति बनाकर अगली महापंचायत की घोषणा करेंगे। नरेश चौधरी ने धनोरा तहसीलदार को जुबिलेंट फैक्ट्री के खिलाफ ढाई सौ बीघा जमीन जो रास्तों और तालाबों की है। उसे छुड़वाने को कहा। इस पर तहसीलदार ने जल्द से जल्द खाली करने का आश्वासन दिया। इसलिए किसानों ने आज आत्मदाह का कार्यक्रम टाल दिया। इससे अमरोहा प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर मौजूद रहे। राष्ट्रीय महासचिव दलजीत सिंह राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, राष्ट्रीय सचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान,सुरेंद्र सिंह,सुरजीत सिंह, तेजपाल सिंह, एहसान अली, ओम प्रकाश सिंह,रामचंद्र सिंह,होमपाल सिंह, अब्दुल रशीद, सचिन चौधरी, इमरान मंसूरी, सुनील चौधरी, शान चौधरी, मोहित चाहल, गंगाराम सिंह,ओम प्रकाश सिंह, चौधरी कृष्णा देवी, नूरदेवी, दयावती देवी, नाजरीन चौधरी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, गीत देवी, सूरजमुखी देवी, आदि किसान लोग मौजूद रहे।
93
comment0
Report
Mar 15, 2026 12:18:54
Dhanaura, Uttar Pradesh:Hasanpur:- आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वहादरपुर मजरा के ग्रामीणों ने गांव में तैनात शिक्षामित्र व अतिरिक्त बीएलओ महेंद्रपाल पर फर्जी तरीके से अंगूठा और हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना आदमपुर पहुंचकर तहरीर दी और थाने के गेट के पास प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव में कार्यरत शिक्षामित्र महेंद्रपाल अतिरिक्त रूप से बीएलओ के पद पर भी कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ समय पहले उन्होंने वोटर संबंधी कार्य का हवाला देते हुए कई ग्रामीणों से खाली कागजों पर अंगूठे और हस्ताक्षर करा लिए थे। उस समय ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं थी कि इन अंगूठों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किस कार्य में किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बाद में इन खाली कागजों पर लिए गए अंगूठों और हस्ताक्षरों का उपयोग करते हुए गांव के तालाब की खुदाई के प्रस्ताव से संबंधित एक प्रपत्र तैयार कर उपजिलाधिकारी हसनपुर को भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब तालाब के संबंध में जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। बताया जाता है कि टीम के आने पर ग्रामीणों ने उनसे तालाब की खुदाई के प्रस्ताव के बारे में जानकारी ली। इस पर टीम के सदस्यों ने बताया कि गांव के लोगों ने तालाब की खुदाई के प्रस्ताव पर अपने अंगूठे और हस्ताक्षर किए हैं। यह सुनकर ग्रामीण हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह के किसी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर या अंगूठा नहीं लगाया है। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि उनके अंगूठे और हस्ताक्षरों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है। मामले से नाराज दर्जनों ग्रामीण सामूहिक रूप से थाना आदमपुर पहुंचे और बीएलओ महेंद्रपाल के खिलाफ तहरीर देकर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बीएलओ द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र की फोटो प्रति भी तहरीर के साथ संलग्न की है। इस दौरान नन्हे सिंह, भूकन, हीरालाल, अमरपाल, अर्जुन, मुकेश, अंतरसिंह, हरपाल सिंह, कलुआ, भोजराम, गिरीश, थानसिंह, किशनपाल सहित अन्य ग्रामीण थाने के गेट के पास एकत्र होकर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।
152
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 15, 2026 12:18:44
Jaipur, Rajasthan:भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बुधवार को जयपुर से बिलाड़ा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ब्यावर पहुंचे। उनके ब्यावर आगमन पर छात्र संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रास के नेमाराम मेहरा के नेतृत्व में हीना होटल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं मेघवाल समाज के लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इसके बाद छात्र नेता शैलेंद्र सांखला के नेतृत्व में यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ विनोद जाखड़ का जबरदस्त स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शैलेश शर्मा राम यादव अशोक रांका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को अशोक स्तंभ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने उपस्थित होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक रांका, शैलेंद्र सांखला, राम यादव, राजेंद्र तुनगरिया, अजय स्वामी, शैतान सिंह काठात राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन युवाओं की आवाज है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे छात्र हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला。
143
comment0
Report
Advertisement
Back to top