Back
प्रतापगढ़ के चूपना में पुलिस जनसुनवाई: ग्रामीणों ने समस्याएं खोलीं
HUHITESH UPADHYAY
Mar 15, 2026 12:31:52
Pratapgarh, Rajasthan
आमजन की समस्याओं को सुनने और पुलिस व ग्रामीणों के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से अरनोद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूपना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पुलिस वैन के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के सामने रखीं।
जनसुनवाई में जनसामान्य, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक सहित आसपास के गांवों के कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। कई लोगों ने आपसी विवाद, कानून व्यवस्था तथा अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करवाईं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम अरनोद पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान सीआई शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। जनसुनवाई में उप निरीक्षक सोहनलाल बामणिया सहित पुलिस स्टाफ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 15, 2026 13:46:100
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 13:45:420
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 15, 2026 13:45:260
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 15, 2026 13:45:090
Report
0
Report
59
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 15, 2026 13:36:0823
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 13:35:3660
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 13:35:2381
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 13:34:4582
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 13:34:3117
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 15, 2026 13:34:1026
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 13:32:47Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DSJA & SJFI SPORTS CONCLAVE AT INDIA HABITAT CENTRE/ VISUALS/ JAY SHAH (ICC CHAIRMAN) SPEECH
47
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 15, 2026 13:32:0117
Report