Back
फर्जी तरीके से अंगूठा-साइन कराने का आरोप, ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ थाने पर किया प्रदर्शन
Dhanaura, Uttar Pradesh
Hasanpur:- आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वहादरपुर मजरा के ग्रामीणों ने गांव में तैनात शिक्षामित्र व अतिरिक्त बीएलओ महेंद्रपाल पर फर्जी तरीके से अंगूठा और हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना आदमपुर पहुंचकर तहरीर दी और थाने के गेट के पास प्रदर्शन भी किया।
ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव में कार्यरत शिक्षामित्र महेंद्रपाल अतिरिक्त रूप से बीएलओ के पद पर भी कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ समय पहले उन्होंने वोटर संबंधी कार्य का हवाला देते हुए कई ग्रामीणों से खाली कागजों पर अंगूठे और हस्ताक्षर करा लिए थे। उस समय ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं थी कि इन अंगूठों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किस कार्य में किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि बाद में इन खाली कागजों पर लिए गए अंगूठों और हस्ताक्षरों का उपयोग करते हुए गांव के तालाब की खुदाई के प्रस्ताव से संबंधित एक प्रपत्र तैयार कर उपजिलाधिकारी हसनपुर को भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब तालाब के संबंध में जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम गांव पहुंची।
बताया जाता है कि टीम के आने पर ग्रामीणों ने उनसे तालाब की खुदाई के प्रस्ताव के बारे में जानकारी ली। इस पर टीम के सदस्यों ने बताया कि गांव के लोगों ने तालाब की खुदाई के प्रस्ताव पर अपने अंगूठे और हस्ताक्षर किए हैं। यह सुनकर ग्रामीण हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह के किसी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर या अंगूठा नहीं लगाया है। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि उनके अंगूठे और हस्ताक्षरों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
मामले से नाराज दर्जनों ग्रामीण सामूहिक रूप से थाना आदमपुर पहुंचे और बीएलओ महेंद्रपाल के खिलाफ तहरीर देकर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बीएलओ द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र की फोटो प्रति भी तहरीर के साथ संलग्न की है।
इस दौरान नन्हे सिंह, भूकन, हीरालाल, अमरपाल, अर्जुन, मुकेश, अंतरसिंह, हरपाल सिंह, कलुआ, भोजराम, गिरीश, थानसिंह, किशनपाल सहित अन्य ग्रामीण थाने के गेट के पास एकत्र होकर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAKESH SINGH
FollowMar 15, 2026 13:21:530
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 13:21:12Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Haryana BJP brought to hotel ahead of Rajya Sabha elections / visuals
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 15, 2026 13:20:360
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 15, 2026 13:20:050
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 15, 2026 13:19:4962
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 15, 2026 13:19:1959
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 15, 2026 13:19:06108
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 15, 2026 13:18:5373
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 13:18:4025
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 15, 2026 13:18:1860
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 15, 2026 13:18:0867
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 15, 2026 13:17:2979
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 15, 2026 13:17:1540
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 13:17:0296
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 15, 2026 13:16:5354
Report