Back
ODOP Exhibition Shines at Panch Gaurav Festival during Rajasthan Day
DSDevendra Singh
Mar 15, 2026 12:33:27
Bharatpur, Rajasthan
राजस्थान दिवस उत्सव 2026 तथा नव संवत्सर के शुभ अवसर पर रविवार, 15 मार्च 2026 को डीग स्थित नेहरू पार्क में पांच दिवसीय (15 मार्च से 19 मार्च तक) पंच गौरव महोत्सव एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का गृह मंत्री जवाहर बेढम और विधायक डॉ शैलेश दिगम्बर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के उपरांत मीडिया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाने वाला है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा जी की मंशानुरूप, पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि राजस्थान की स्थापना को नए संवत्सर के साथ जोड़कर एक उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसी क्रम में 19 मार्च से नया संवत्सर प्रारंभ हो रहा है और इस उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल स्वच्छता अभियान से इन आयोजनों की शुरुआत हुई और आज डिग जिले के पंच गौरव को प्रदर्शित करने के लिए इस विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बेढ़म ने आगे स्पष्ट किया कि इस पंच गौरव प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हमारे जिले के कामकाज करने वाले लोगों—मजदूरों, दस्तकारों और उत्पादनकर्ताओं—को एक उपयुक्त पटल (प्लेटफॉर्म) प्रदान करना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को आमजन तक प्रदर्शित किया जाए और उन्हें विकसित होने का पूर्ण अवसर मिले। यह पांच दिवसीय आयोजन हमारे जिले की सांस्कृतिक, औद्योगिक और खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और आमजन से अपील की कि वे इस उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएं। समारोह में विधायक डिग-कुम्हेर, डॉ. शैलेश सिंह ने भी सभी स्टॉल्स का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से हस्तनिर्मित आभूषणों (ज्वेलरी), मार्बल उत्पादों और शहद के स्टॉल्स पर गहन जानकारी प्राप्त की। राजीविका की महिलाओं से उनके द्वारा निर्मित आभूषणों की बिक्री के संबंध में पूछने पर महिलाओं ने बताया कि वे अपने उत्पाद अपनी दुकानों, अमृता हाट और राज सखी मेलों के माध्यम से सफलतापूर्वक बेच रही हैं। डॉ सिंह ने महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से निर्मित सेनेटरी पैड की भी जानकारी ली और उनके इस पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 15, 2026 13:46:100
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 13:45:420
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 15, 2026 13:45:260
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 15, 2026 13:45:090
Report
0
Report
59
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 15, 2026 13:36:0823
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 13:35:3660
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 13:35:2381
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 13:34:4582
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 13:34:3117
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 15, 2026 13:34:1026
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 13:32:47Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DSJA & SJFI SPORTS CONCLAVE AT INDIA HABITAT CENTRE/ VISUALS/ JAY SHAH (ICC CHAIRMAN) SPEECH
47
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 15, 2026 13:32:0117
Report