Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ब्यावर पहुंचे, भव्य स्वागत

RIRamawatar Isran
Mar 15, 2026 12:18:44
Jaipur, Rajasthan
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बुधवार को जयपुर से बिलाड़ा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ब्यावर पहुंचे। उनके ब्यावर आगमन पर छात्र संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रास के नेमाराम मेहरा के नेतृत्व में हीना होटल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं मेघवाल समाज के लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इसके बाद छात्र नेता शैलेंद्र सांखला के नेतृत्व में यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ विनोद जाखड़ का जबरदस्त स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शैलेश शर्मा राम यादव अशोक रांका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को अशोक स्तंभ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने उपस्थित होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक रांका, शैलेंद्र सांखला, राम यादव, राजेंद्र तुनगरिया, अजय स्वामी, शैतान सिंह काठात राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन युवाओं की आवाज है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे छात्र हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAKESH SINGH
Mar 15, 2026 13:21:53
Chapra, Bihar:RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: 23 साल बाद भी जिंदा है बहादुरी की कहानी: छपरा जेल ब्रेक कांड के नायक अर्जुन लाल का सम्मान सन् 2000 के दशक में घटित चर्चित Chhapra Jail Break Incident आज भी लोगों की यादों में जिंदा है। उस समय अगर समय रहते हालात पर काबू नहीं पाया गया तो छपरा शहर की स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। जेल के अंदर बंद कैदियों ने उत्पात मचाते हुए जेल पर कब्जा करने की कोशिश की थी और जेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के हथियार लूटने की भी योजना बना ली थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि जेल के अंदर से लगातार गोलियां चल रही थीं, जिसे देखकर कई पुलिसकर्मी पीछे हट गए थे। ऐसे कठिन समय में तत्कालीन एसपी Kundan Krishnan के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। उस दौरान बहादुरी दिखाते हुए पुलिस पदाधिकारी अर्जुन लाल और एसपी के बॉडीगार्ड जितेंद्र सिंह ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब आधा दर्जन अपराधी जेल के अंदर ही ढेर हो गए, जिसके बाद कैदियों का मनोबल टूट गया। बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया और एक बड़े जेल ब्रेक की साजिश नाकाम हो गई। यह घटना आज भी जिले के इतिहास में पुलिस की बहादुरी के उदाहरण के रूप में दर्ज है। इस साहसिक कार्रवाई के लिए लगभग 23–24 वर्षों बाद इस वर्ष Republic Day के अवसर पर दिल्ली में अर्जुन लाल और कुंदन कृष्णन को President's Police Medal for Gallantry से सम्मानित किया गया। इतने वर्षों बाद मिले इस सम्मान से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। जेल ब्रेक की घटना पर रिटायर ASP अर्जुनलाल ने हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह की बातचीत WT राकेश कुमार सिंह इक्की कड़ी में बनियापुर क्षेत्र में अर्जुन लाल के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों ने कहा कि जिन पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति कायम की, उनका सम्मान होना समाज के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लगभग दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लोगों के दिलों में अर्जुन लाल के प्रति सम्मान और प्रेम कम नहीं हुआ है। अपने संबोधन में अर्जुन लाल ने उस दौर की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी कायम रखना है। उन्होंने यह भी बताया कि चर्चित छपरा जेल ब्रेक कांड पर जल्द ही एक फिल्म भी रिलीज होने वाली है, जिससे नई पीढ़ी को उस दौर की वास्तविक घटनाओं और पुलिस की बहादुरी के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ऐसे साहसिक उदाहरणों से सीख लेने की जरूरत है। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शॉल और सम्मान पत्र देकर अर्जुन लाल को सम्मानित किया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 15, 2026 13:20:36
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना सीएचसी में तैनात अधीक्षक डॉ. सुमित मिसुरिया के इकलौते बेटे की लाश रेलवे ट्रेक पर मिली है। बताया जा रहा है कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव रोड स्थित ट्रेन की चपेट में आने से उनके 19 वर्षीय पुत्र संचय मिसुरिया की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। संचय दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड के पते पर घर पहुंची। पुलिस ने पिता से जब बेटे के बारे में पूछा। तो पिता ने कहा बेटा दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस ने संचय के पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक संचय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 15, 2026 13:20:05
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଗୋପବନ୍ଧୁ ଷ୍ଟାଡିୟମ ଠାରେ ଥିବା ହେଲିପ୍ୟାଡରେ ପହଞ୍ଚିବା ପରେ ଏକ ତାରକା ହୋଟେଲରେ ଥିବା ସମସ୍ତ ବିଜେପି ବିଧାୟକଙ୍କ ଆଲୋଚନା କରିବେ। ରାଜ୍ୟ ସଭା ଭୋଟକୁ ନେଇ ବିଜେପିର ସମସ୍ତ ବିଧାୟକଙ୍କୁ ଟ୍ରେନିଂ ଦିଆଯିବ। ରାଜ୍ୟ ସଭା ପ୍ରାର୍ଥୀଙ୍କୁ କିପରି ଭୋଟ୍ ଦେବେ ସେନେଇ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଟ୍ରେନିଂ ଦିଆଯିବ। ରାଜ୍ୟରେ ଚତୁର୍ଥ ଆସନକୁ ନେଇ ଶାସକ ଓ ବିରୋଧୀଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ବଳ କଷାକଷି ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ଚତୁର୍ଥ ଆସନଟି ବିଜେପି କୁ ଯିବ ବୋଲି ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ଡ.ବିଭୂପ୍ରାସାଦ ତରାଇ କହିଛନ୍ତି। ତେବେ ବର୍ତ୍ତମାନ ଅପରାହ୍ନ ରେ ସମସ୍ତ ବିଜେପି ବିଧାୟକ ମାନଙ୍କ ସହିତ ମନ୍ତ୍ରୀ, ଦୁଇ ଉପ ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଓ ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ମୋହନ ଚରଣ ମାଧୀ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ରାଜ୍ୟ ସଭା ପ୍ରାର୍ଥୀଙ୍କୁ କିପରି ଭୋଟ୍ ଦିଆଯିବ, ସେନଇ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 15, 2026 13:19:49
Noida, Uttar Pradesh:Dharamshala (Himachal Pradesh) [India], March 15 China's newly approved Law on Promoting Ethnic Unity and Progress has drawn strong criticism from Tibetan advocacy groups, who warn that the legislation could intensify efforts to assimilate Tibetans and weaken their cultural identity. The Tibet Action Institute (TAI) sharply condemned the passage of the law, stating that it formalises policies already being implemented in Tibetan regions that critics say threaten the survival of Tibetan language, culture, and traditions. The law was approved by China's top legislature, the National People's Congress, during the concluding session of its annual parliamentary meeting in Beijing, as reported by Phayul. According to Phayul, the legislation, which is scheduled to take effect on July 1, 2026, outlines the Chinese government's framework for managing ethnic affairs and strengthening national integration under the leadership of the Chinese Communist Party (CCP). However, Tibetan rights advocates argue that the policy signals a deeper shift toward enforced cultural assimilation. Speaking after the law's adoption, Tibet Action Institute Director Lhadon Tethong said the measure effectively legitimises policies that critics claim are already undermining Tibetan identity. She stated that the law provides a formal legal structure for controversial measures such as residential boarding schools for Tibetan children, which activists say separate children from their cultural roots and language. TAI highlighted several provisions within the legislation that could significantly affect Tibetan communities. Among the most contentious aspects is the requirement that Mandarin Chinese be used in official communication and education, which activists believe will further marginalise Tibetan language use. Critics say this move weakens earlier protections granted under China's Regional Ethnic Autonomy Law of 1984, which previously allowed limited use of minority languages. The law also encourages interethnic marriages, promotes mixed residential communities, and requires families and schools to instil loyalty to the Chinese Communist Party among children. Rights groups fear these measures could accelerate the erosion of distinct ethnic identities in Tibet, as highlighted by Phayul. TAI further stated that the legislation grants authorities power to punish individuals accused of spreading ideas deemed harmful to "ethnic unity." Activists believe this clause could be used against Tibetan parents who advocate for education in their native language or attempt to preserve traditional customs. The organisation also pointed to a recent report by the UN Special Rapporteur on Minority Issues, presented at the 61st session of the UN Human Rights Council, which examined China's policies toward Tibetan language and culture. The report stated that the state-run boarding school system could contribute to the disappearance of Tibetan identity by disrupting the transmission of language and cultural heritage across generations, as reported by Phayul.
62
comment0
Report
KSKamal Solanki
Mar 15, 2026 13:19:19
Dhar, Madhya Pradesh:तिरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बीयर बरामद, 263 पेटी अवैध बीयर जब्त। धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 263 पेटी बीयर बरामद की। वाहन सहित लगभग 14 लाख रुपए की कीमत बताई जा रही है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर की ओर से अवैध बीयर की खेप लाई जा रही है। थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में टीम ने गंगा नगर गेरू मगरी वेयरहाउस के पीछे घेराबंदी की। पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में माउंट और किंगफिशर कंपनी की 263 पेटी बीयर बरामद हुई। जब्त बीयर की कीमत लगभग 7 लाख रुपए और पिकअप क्रमांक MP 11 G 5852 की कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई गई है। कुल 14 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।
59
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 15, 2026 13:19:06
Dholpur, Rajasthan:रन फॉर विकसित राजस्थान का सफल आयोजन\nजिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी\n\nधौलपुर,\nराजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। नगर परिषद मेला ग्राउण्ड से दौड़ को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।\nदौड़ नगर परिषद से मचकुण्ड धाम में हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया\nअतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।
108
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 15, 2026 13:18:08
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव आखादी देशात सुरू असलेल्या युद्धाचा परिणाम घरगुती व व्यावसायिक गॅसवर देखील पडल्या अनेक व्यवसाय बंद पडले मात्र यावर जुनं व पारंपरिक गॅस निर्मिती गाईच्या क्षणापासून केलेली आहे जळगावात कुसुंबा येथील खाजगी गो शाळेत दोन हजार गाईंच्या शेणापासून गोबर गॅस तसेच विजेची निर्मिती.. गोशाळेत गेल्या २० वर्षांपासून गो शाळेतील गाईंच्या शेणापासून गोबर गॅस सह वीज निर्मितीमुळे गॅस सिलेंडर तुटवड्याचा कुठलाही परिणाम नाही व्यावसायिक तसेच घरगुती गॅस सिलेंडरच्या पुरवठामुळे उद्भवलेल्या समस्येवर गोशाळेने शोधला उत्तम आणि शाश्वत पर्याय 40 हून अधिक कर्मचाऱ्यांच्या स्वयंपाकासाठी लागणाऱ्या गॅस सह दुग्ध व्यवसाय साठी लागणारा गॅस निर्मितीमुळे अडचणींवर मात दोन हजार गाईंच्या शेणा पासून रोज २२५ घन मिटर गोबर म्हणजेच मिथेन गॅसची निर्मिती केली जाते राज्यभरात गावा गावात गाई म्हशी असल्याने, गोबर गॅस योजना राबवावी, गोबर गॅसची उभारणी करावी यासाठी शासनाने जनतेला सहकार्य करावे गोबर गॅस मुळे गॅस बाबत आपण अतिशय कमी खर्चात स्वावलंबी होऊ शकतो अशी प्रतिक्रिया गो शाळेच्या वतीने देण्यात आली आहे.. या याठिकाणी आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी.
67
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 15, 2026 13:17:29
Jaipur, Rajasthan:धौला उप तहसील का नवीन भवन निर्माण होगा। 1 करोड़ 60 लाख की लागत से बनेगा भवन। विधायक सहित अतिथियों ने आधारशिला रखी। उप तहसील बनने से आसपास की ग्राम पंचायत को मिलेगा लाभ। जमवारामढ़ (जयपुर) में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा की मुख्यातिथि एवं धौला पंचायत प्रशासक प्रकाश गोडल्या की अध्यक्षता में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। विधायक ने कहा कि जमवारामढ़ में भाजपा के कार्यकाल में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित हुए हैं। धौला में उप तहसील बनने से आस पास की ग्राम पंचायत के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ग्रामीणों ने विधायक को समस्या से अवगत करवाया, जिस पर समाधान का आश्वासन दिया गया।
79
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 15, 2026 13:17:15
Jaipur, Rajasthan:गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस गैस किल्लत पर ब्लॉक लेवल से जिला मुख्यालयों तक प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने समय रहते जरूरी इंतजाम नहीं किए थे. गैस किल्लत से रोज़गार पर असर पड़ा है और कई फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर हैं. कांग्रेस प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग भी कर रही है. राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन किए गए. जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल, हवामहल विधानसभा, आदर्श नगर विधानसभा सहित कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर गैस किल्लत जल्द दूर नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. अब जिला और ब्लॉक स्तर के बाद प्रदेश स्तर पर भी बड़े प्रदर्शन की तैयारी बताई जा रही है.
40
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 15, 2026 13:16:53
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ क्षेत्र में पिछले 4 महीनों से कांग्रेस के द्वारा जन संवाद अभियान चलाया जा रहा है। जन संवाद अभियान में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाया जाता रहा है। लोगों के द्वारा जन संवाद अभियान को पसंद किए जाने पर आज रविवार को अनूपगढ़ के कनॉट पैलेस चौक के पास स्तिथ बिश्नोइ धर्मशाला में जन संवाद कार्यालय शुरू किया गया है। इस कार्यालय का अनूपगढ़ विधानसभा की विधायक शिमला नायक के द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद टीम के सुमित सुथार, राम प्रताप बिश्नोई और दीपक गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जनसंवाद टीम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में जनसुनवाई की जाएगी और आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास टीम के द्वारा किया जाएगा। विधायक शिमला नायक ने कहा कि जनसंवाद टीम के द्वारा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को भी नियम अनुसार करवाने का कार्य है किया जाएगा। नई धान मंडी के वरिष्ठ व्यापारी मोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान सिंचाई पानी और अनूपगढ़ को जिला बनाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, वहीं पूर्व में घोषणा हो चुकी डीटीओ कार्यालय सरकारी कॉलेजों के निर्माण के मुद्दों को भी उठाया गया। विधायक शिमला नायक ने कहा कि उनके द्वारा सिंचाई पानी, अनूपगढ़ का जिला बनाने, डीटीओ कार्यालय और सरकारी कॉलेजों का निर्माण करवाने के मुद्दे को कई बार विधानसभा में उठाया जा चुका है। विधायक ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अनूपगढ़ विधानसभा के साथ द्वेष भावना रखते हुए अनूपगढ़ जिले को खारिज किया है। सरकार के द्वारा पूर्व में जो घोषणा की गई थी वह मात्र घोषणा ही बनकर रह गई हैं उन पर धरातल पर कोई भी कार्य नहीं किया गया जिससे आमजन राजस्थान सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। राजस्थान सरकार ने डीटीओ कार्यालय और सरकारी कॉलजों की घोषणा तो कर दी थी मगर अभी तक इन कार्यों को खोलने के लिए जगह को भी चिन्हित नहीं किया गया है。
54
comment0
Report
Advertisement
Back to top