Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ShahjahanpurShahjahanpur

शाहजहांपुर में 3 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार!

SKSHIV KUMAR
Jul 10, 2025 13:03:42
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh
नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है यहां एसओजी और लोकल पुलिस ने फाइन क्वालिटी की 1 किलो अफीम के साथ झारखंड के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई अफीम की कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर से पूछताछ करने में जुटी हुई है। दरअसल एसओजी को सर्विलांस सेल की मदद से पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक अफीम तस्कर अफीम की डिलीवरी करने के लिए शाहजहांपुर आया हुआ है। इसके बाद थाना रामचंद्र मिशन पुलिस के साथ मिलकर एसओजी ने हाईवे के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किया गया अफीम तस्कर प्रयाग महतो झारखंड का रहने वाला है। तस्कर का कहना है कि वह सस्ते दामों पर झारखंड से अफीम खरीद कर यूपी के अलग-अलग जिलों में इसकी सप्लाई कर रहा था। लेकिन आज शाहजहांपुर में इसकी सप्लाई करने आया था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद अफीम तस्कर को जेल भेज दिया है।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top