icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
844508
PKPrakash Kumar Sinha3 Sept 2025, 10:47 am

पटना कोर्ट में मोदी मां के मामले में नेताओं पर गंभीर आरोप!

Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में पटना सिविल कोर्ट में बड़ा मुकदमा दर्ज हुआ है। अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडे की ओर से दायर इस शिकायत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने अभद्र टिप्पणी कर मानहानि और समाज में विभेद फैलाने का काम किया। मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार उपाध्याय की अदालत में सुना गया, जहां आज सुनवाई हुई और अगली तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि यह मामला गंभीर है और विपक्षी नेताओं पर लगे आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत में नए सिरे से घमासान मचने की संभावना जताई जा रही है। बाइट--ऋषिकेश नारायण सिन्हा अधिवक्ता सिविल कोर्ट
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टीकमगढ़ स्कूल में दबंगों का घुसना: प्रार्थना रोककर वीडियो वायरल, प्रशासन ने कदम उठाए

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अनाधिकृत तरीके से विद्यालय परिसर में घुसकर दबंगों ने बच्चों को ना केवल प्रार्थना करने से रोका बल्कि स्कूल के टीचर स्टाफ को धमकाते हुए संस्कृत, विज्ञान और भूगोल जैसे विषय पढा़ने से किया मना, साथ ही इन दबंगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कहा की ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है, इस दौरान गांव के दबंग पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वही वीडियो संज्ञान में आने के बाद प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंचे। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के अमरपुर गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां आज सुबह जब स्कूल परिसर में सभी छात्र छात्राएं प्रार्थना कर रहे थे, तभी गांव के 4 दबंग जिनमें हीरा अहिरवार, रोहित अहिरवार, अजय अहिरवार व सुरेश अहिरवार शामिल है, अनाधिकृत रूप से विद्यालय प्रांगण में घुस गए और बीच प्रार्थना में व्यवधान उत्पन्न करने लगे, जिस पर उन्हें विद्यालय के स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ये दबंग उल्टे टीचर्स को ही धमकाते हुए कहने लगे की कल से स्कूल में ये प्रार्थना “सुबह शाम करे ईस्वर का ध्यान” नहीं कराएंगे ना ही स्कूल में कोई भी धार्मिक प्रार्थना होगी ना गायत्री मंत्र बच्चों से कराएंगे साथ ही आप लोग बच्चों को संस्कृत, भूगोल और विज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन भी नहीं कराएंगे, साथ ही इन दबंगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कहा की ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है, जिसके बाद डरे सहमे स्टाफ ने प्रार्थना रोककर बच्चों को स्कूल के कक्षों में पढ़ाई के लिये भेज दिया, कुछ देर बाद गांव के ये दबंग भी स्कूल से बाहर चले गए, इस दौरान ये दबंग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे और उन्ही लोगों ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया वायरल, वीडियो जैसे ही जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जिला मुख्यालय से टीकमगढ़ एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गांव के सरपंच व गांव वालों को बुलाकर गांव के इन शरारती तत्वों के बारे में जानकारी ली साथ ही बड़ागांव थाने को भी इस वावत सूचित किया गया है। सुनील विश्वकर्मा (स्कूली छात्र) विभा गुप्ता (प्रभारी प्रिंसिपल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर) संस्कृति लटोरिया (एसडीएम टीकमगढ़)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दिया कुमारी ने 9 म्यूजियम परियोजनाओं की समीक्षा की; अल्बर्ट हॉल के निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:दिया कुमारी ने सचिवालय में कला संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के 9 म्यूजियम की चल रही परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अल्बर्ट हॉल के रेनोवेशन पर विशेष जोर दिया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम के रेनोवेशन कार्य के दौरान पर्यटकों और आगंतुकों को असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि रेनोवेशन का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य के दौरान भी पर्यटकों का आवागमन सुचारू बना रहे। 9 म्यूजियम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जयपुर के अल्बर्ट हॉल, अलवर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, मंडोर, उदयपुर के आहड़ और माउंट आबू स्थित सरकारी संग्रहालयों के कार्यों पर चर्चा हुई。 पार्किंग और गोल्फ कार्ट संचालन पर चर्चा बैठक में परियों के बाग की पार्किंग व्यवस्था और आमेर में गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र मौजूद रहे।
0
0
Report

अनंत सिंह के बयान से बिहार में नौ हत्याओं की सच्चाई पर सवाल

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी अपनी पूरी राजनीतिक यात्रा में भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में बेदाग रहे हैं। उनके चरित्र, निष्ठा और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। आज उनके इसी स्वभाव के कारण न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में लोग उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा रखते हैं। आदरणीय नीतीश जी ने राजनीति में जो मापदंड स्थापित किए हैं। उनका अनुसरण करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। उनकी इसी कार्यशैली और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जाना जाता है। अनंत सिंह ने जो कबूला है वह बिहार के लिए चिंता का विषय है。 बिहार में 9 लोगों की हत्या का जिम्मेवार कौन है? यह बिहार के लिए सबसे चिंता का विषय है। कि 20 वर्षों तक सुशासन का राग अलापने वाली सरकार आखिर किस रूप में सत्ता चला रही है。 कटोरियस गैंग का सहारा लेकर पूरे बिहार में न जाने कितने निर्दोष लोगों की जान गई。 आज तो कबूलनामा सामने आया है 。 आज तो अनंत सिंह ने डंके की चोट पर हत्या की बात कही है。 आखिर नीतीश कुमार जी को इस पर जवाब देना चाहिए。 उनके साथ रहने वाले लोग, जो शुरू से लेकर अंत तक उनके साथ रहे हैं, उन्हें भी बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है。 सबसे महत्वपूर्ण सवाल अनंत सिंह ने उठाया है कि आखिर नौ लोगों की हत्या कैसे हुई? इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है और इसका जवाब कौन देगा? बेशक - निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओं में किसका संरक्षण था。 अनंत सिंह के बयान से कई सवाल उठे हैं। उनके बयान में नीतीश कुमार जी का भी जिक्र की है。 मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओ में किसका संरक्षण था।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन में जमकर गरजे राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow8m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। संगठन ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, आलू का सस्ता बीज उपलब्ध कराने और खाद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने चकबंदी, तहसीलों में कथित भ्रष्टाचार, फसल सुखाने के लिए खलिहान की जमीनों को खाली कराने और किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए दो ज्ञापन सौंपे। प्रदर्शन की अध्यक्षता चंद्रवीर सहरावत भोकरहेड़ी ने की, जबकि संचालन मोहित मलिक और अंकित जावला ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किसानों के मुद्दों पर दूसरे किसान संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
0
0
Report

CRPF ग्रुप केंद्र में ड्राइवर वेद प्रकाश की मौत, टैंकर सफाई के दौरान हादसा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित CRPF ग्रुप केंद्र संख्या -1 में हुए दर्दनाक हादसे में बल के ड्राइवर वेद प्रकाश की मौत हो गई... जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश पानी के टैंकर की सफाई के दौरान हादसे का शिकार उस वक्त हो गया जब पानी का टैंकर डक पर खड़ा था.. अचानक बिना चालक टैंकर डग से नीचे की ओर आने लगा और इसी दौरान टैंकर को चलाने वाला वेद प्रकाश उसकी चपेट में आ गया.. टैंकर उनके शरीर के ऊपर चढ़ गया.. हादसे में गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया.. यहां उसने कुछ ही देर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया..हादसे की सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई..अलवर गेट थाना सीआई नरेंद्र जाखड़ के अनुसार पानी के टैंकर की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ.. मृतक के शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने पर होगा.. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
0
0
Report

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में निर्माण गति बढ़ाने, निविदा प्रक्रिया शीघ्र करने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए।यादव ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्माण गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप रहनी चाहिए। उन्होंने सभी एडीपीसी को निविदा संबंधी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए। धीमी प्रगति वाले कार्यों को लेकर संबंधित जिलों के सहायक अभियंताओं से चर्चा कर काम में तेजी लाने पर जोर दिया。 बैठक में निर्देश दिए गए कि अन्य विभागों, एजेंसियों, संस्थाओं, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और अन्य मदों से विद्यालयों में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का भी नियमित निरीक्षण किया जाए। इन कार्यों की तकनीकी देखरेख की जिम्मेदारी समग्र शिक्षा के संबंधित अभियंताओं की होगी。 यादव ने आगामी सप्ताह सभी जिलों के सहायक अभियंताओं की संभागवार समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इनमें लंबित और रुके हुए कार्यों की समीक्षा कर बाधाओं का समाधान किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी ग्राम पंचायत दतेली कलां में टीकाकरण को लेकर हुई बैठक, बच्चों के नियमित टीकाकरण पर जोर।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow13m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत दतेली कलां में टीकाकरण को लेकर हुई बैठक, बच्चों के नियमित टीकाकरण पर दिया जोर। लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतेली कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के तत्वावधान में बच्चों के टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में “5 साल, 7 बार टीकाकरण” अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पारस शुक्ला ने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित समय पर लगाए जाने वाले टीकों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय से टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। बैठक में ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश, शैलेन्द्र अवस्थी, प्रेम किशोर, विद्या प्रकाश, शशिकांत, मुन्ना गिरी, कल्लू, शोभित, रहीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बीकानेर नगरपालिका ने सफाई सुधार के लिए बड़े कदम उठाए; 3,000 अस्थायी सफाईकर्मी और जुर्माना प्रस्ताव

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आयोजित नगर निगम की पहली साधारण सभा में सफाई व्यवस्था सुधारने के बड़े फैसले सफाई ठेकेदार को नोटिस और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित सफाई व्यवस्था के लिए 1,000 की जगह 3,000 अस्थायी सफाईकर्मी लगाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय हर वार्ड में लगेंगी 100 नई रोड लाइटें, पार्षद की अनुशंसा पर तय होंगे स्थान दीपावली से पहले मुख्य सड़कों पर पेचवर्क और शहर के प्रमुख गेटों पर होगी सजावट गंगाशहर में फिर खुलेगा नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा में शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कों, नालियों, रोड लाइटों और दीपावली की सजावट तक कई अहम फैसले लिए गए सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक में चिंता जताई गई और संसाधन उपलब्ध नहीं करवाने वाली फर्म के खिलाफ नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, अस्थायी सफाईकर्मियों की संख्या 1,000 से बढ़ाकर 3,000 करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वार्ड में 100 नई रोड लाइटें लगाने, दीपावली से पहले मुख्य सड़कों पर पेचवर्क करवाने और शहर के प्रमुख गेटों पर सजावट करने की भी योजना है। इसके अलावा गंगाशहर में नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय फिर से खोलने का फैसला लिया गया。 बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा महापौर अनिल कल्ला की अध्यक्षता में नगर निगम हॉल में आयोजित हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, सीवरेज, रोड लाइट और दीपावली की तैयारियों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। महापौर ने पार्षदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बीकानेर के विकास, स्वच्छता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। निगम के अनुसार, पूर्व में जारी सफाई टेंडर की शर्तों के तहत संबंधित फर्म को ट्रैक्टर, टिप्पर, ई-रिक्शा के साथ मांग के अनुसार जेसीबी और डंपर उपलब्ध करवाने थे। संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर पार्षदों ने चिंता जताई। बोर्ड ने दीपावली तक अपेक्षित व्यवस्था नहीं होने पर फर्म को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही, किराए पर संसाधन जुटाकर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए फर्म को पाबंद करने का निर्णय लिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top