Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

डॉक्टर पर नींद की गोली देकर दुराचार का गंभीर आरोप!

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jul 12, 2025 15:05:06
Mathura, Uttar Pradesh
नींद की गोली खिलाकर डॉक्टर पर रेप का आरोप मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर पर महिला मरीज के साथ रेप का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने उसको नींद की गोलियां दी जिसके बाद उसके साथ दुराचार किया गया। महिला मरीज की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आई और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। शनिवार जब एक 50 वर्षीय विधवा महिला थाना पहुंची और कस्बा के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर दुराचार का आरोप लगाया। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी और डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंच गई। कस्बा फरह में स्थित एस आर डी पॉली क्लिनिक पर पहुंची फरह पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहां कोई नहीं मिला। टीम के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर अनिल मौके से भाग खड़ा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं पुलिस पीड़िता को लेकर थाना आ गई। पीड़िता के अनुसार वह कस्बा के झोलाछाप डॉक्टर से दवाई लेने गई थी। जहां डॉक्टर ने विधवा महिला को इलाज के दौरान नींद की गोली दे दी। जिसके बाद महिला बेसुध हो गई। महिला के बेहोश होने के बाद डॉक्टर ने उससे दुराचार किया। महिला के अनुसार जब उस पर नींद की गोली का असर खत्म हुआ तब उसे अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी मिली।पीड़िता ने थाने घटना की जानकारी दी,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top