Back
बरेली में सावन के लिए सुरक्षा व्यवस्था: 6000 पुलिस कर्मियों की तैनाती!
AKAjay Kashyap
FollowJul 10, 2025 10:01:38
Bareilly, Uttar Pradesh
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
ANCHOR....बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने प्रेसवार्ता कर सावन को लेकर अपनी तैयारियों का उल्लेख किया, इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस बार सावन में कांवरियों को लेकर विशेष व्यवस्था की है, उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरे जोन को अलग अलग सेक्टरों में बांटा गया है साथ ही कांवरियों के रूट की सभी मांस की दुकानों को भी बंद कराया जाएगा,
श्रावण मास के अवसर पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर का शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नांकित जोन, सेक्टरों में विभाजित कर निम्न संख्या में पुलिस बल की डियूटी लगायी गयी। जिसके दृष्टिगत बरेली परिक्षेत्र के जनपदों निम्न व्यवस्थायें की गयी है:
1. सेक्टर व्यवस्थाः बरेली परिक्षेत्र के जनपदों को 08 सुपर जोन, 26 जोन, 78 सेक्टर एवं 218 सबसेक्टरों में विभाजित किया गया है।
2. पुलिस प्रबन्धनः बरेली परिक्षेत्र के जनपदों में पुलिस अधीक्षक-10, क्षेत्राधिकारी-28, प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष-83, निरीक्षक-1.10, उ०नि० म० उ०नि०-855, मुख्य आरक्षी-767, आरक्षी-2357, महिला मुख्य आरक्षी / आरक्षी-879, होमगार्डस-911 कुल 6000 एवं मुख्यालय डीजी रिजर्व से 04 कम्पनी, 102 प्लाटून एवं 01 प्लाटून फ्लड पीएसी एवं रेन्ज रिजर्व की 03 कम्पनी पीएसी कुल 07 कम्पनी, 01 प्लाट्न एवं (0। प्लाटून फ्लड पीएसी कुल 23 प्लाटून पीएसी, 01 प्लाटून फ्लड पीएसी तथा 01 कम्पनी आर०ए०एफ० का व्यवस्थापन किया गया है।
3. रूट डायवर्जनः- बरेली, से बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश 03 दिन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। लखनऊ, की तरफ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन बरेली बडा वाई पास होकर जायेंगें, विषम परिस्थिति में शाहजहांपुर से बदायूं की तरफ जाने वाले बडे वाहन हरदोई होकर तथा बरेली से बदायूं, कासगंज की तरफ जाने वाले वाहन मीरगंज, मिलक, शाहवाद होकर जायेगें। इस प्रकार बरेली से बदांयू कासगंज की तरफ जाने वाली रोडवेजबस बुखारा मोड, रामगंगा, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव, सहसवान, होकर तथा शाहजहांपुर से बदांयू जाने वाली बसें हथोडा चौराहा, शाहवाद (हरदोई) होते हुए गन्तव्य की तरफ जायेगें।
4. कांवड़ शिविर में अनिवार्य सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
5. सभी कांवड़िया पहचान पत्र रखेंगे
6. महिला कांवड़िया हेतु विशेष व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।
7. कांवड़ की निर्धारित ऊँचाई 12 फिट रहेगी।
8. गंगा घाट पर फ्लड पीएसी / नाव / गोताखोर की व्यवस्था रहेंगीं।
9. श्रावण मास/कावंड़ यात्रा के मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेगी।
10. अति आवश्यक बस्तुओं की आपूर्ति के वाहनों को पास जारी कियें जायेंगें।
।।. श्रावण मास/कावंड़ यात्रा के मार्ग पर रोड दुर्घटना को लेकर विशेष उपाय हेतु व्यवस्थ
12. होटल / रेस्टोरेंट पर रेट लिस्ट चस्पा की जायेगी तथा क्यूआर कोड लगाये जायेंगें।
13. श्रावण मास/कावंड़ यात्रा के मार्ग पर निगरानी हेतु ड्रोन की व्यवस्था की गयी है
14. उत्तराखण्ड राज्य के साथ भी कोओर्डिनेशन बैठक कर ली गयी है।
15. शिवमंदिरों पर विशेष व्यवस्था की गयी है, सीसीटीवी लगाए गये है।
16. मार्ग में पड़ने वाले गांव व कस्बों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी हैं।
17. प्रत्येक कावंड़ संघ का एक नोडल उ0नि0 नियुक्त किया गया हैं।
बाइट अजय साहनी, डीआईजी बरेली रेंज
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement