811311
लखीसराय में लापता युवक के लिए सड़क जाम, प्रदर्शन तेज!
Lakhisarai, Bihar:DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-ROAD JAAM DATE:-31.08.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां लापता युवक की बरामदगी को लेकर सड़क जाम कर आगजनी कर प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 से लगभग एक सप्ताह से लापता युवक सिकंदर कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है। पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर परिजन और स्थानीय लोगो ने पचना रोड़ चौक को घंटों जाम कर दिया है।और.पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।परिजनों की माने तो 25 अगस्त की देर शाम फोन पर बात कर घर से सिकंदर निकला था जिसके बाद घर वापस नहीं आया।लापता होने की सूचना कबैया थाना से लेकर एसपी तक को दी गई है।वावजूद पुलिस अब तक लापता सिकंदर को सकुशल वापस नहीं करवाया पाया है।परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे है,और सकुशल बरामद करने की मांग कर रहे है।हालांकि कबैया पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने मे जूटी है। बाइट - दीपक कुमार। बाइट - पंकज कुमार, स्थानीय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शारदीय नवरात्रि आज शुरू, गज पर माता के आगमन से शहर में उत्साह
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर में शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो गया। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध माँ राजराजेश्वरी मंदिर में पहले दिन विधि-विधान से घट स्थापना की गई। इस अवसर पर कलेक्टर रिजु बाफना, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, विधायक अरुण भीमावद, मंदिर समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर में नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 5 बजे और रात 9 बजे माता की आरती होगी। पूरे नवरात्र में माता का अलग-अलग श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे रात में यहां का नजारा भक्तिमय हो उठा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर पंudalaालों में माता की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। मान्यता है कि इस वर्ष माता रानी का आगमन गज (हाथी) पर हो रहा है, जिसे सुख-समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह है। नवरात्रि के दस दिनों तक श्रद्धालु माँ शक्ति की आराधना करेंगे। मंदिरों में घट स्थापना के साथ ही शहर में कई स्थानों पर गरबा आयोजन भी होंगे। इसके लिए बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं कई दिनों से अभ्यास कर रही हैं। अलग-अलग समाजों की ओर से होने वाले गरबा कार्यक्रमों में हर दिन विशेष थीम और ड्रेस कोड आकर्षण का केंद्र रहेंगे。0
0
Report
जौनपुर: खुटहन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर अरबाज को दबोचा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर खुटहन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, तीन मुकदमों में नामजद है आरोपी जौनपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अरबाज निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिघरा तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन मुकदमों में दर्ज है नाम पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अरबाज के खिलाफ खुटहन थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज बताया गया है। तीसरा मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाईट प्रतिमा वर्मा सीओ शाहगंज0
0
Report
हरदोई में साधु की हत्या: शराब के चक्कर में साथी की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में साधु का कत्ल, शराब के नशे में साथी से भिड़ंत, सिर पर कुल्हाड़ी-ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट, साथी गिरफ्तार हरदोई में साधु की बेरहमी से हत्या से सनसनी फैल गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-अतरौली मार्ग स्थित शेर बहादुरपुर चौराहे पर राघवेन्द्र सिंह की मार्केट के बरामदे में साधु का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सिर पर कुल्हाड़ी और ईंट से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में मृतक के साथ रहने वाले साधु मुंशीलाल को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान बाबूलाल उर्फ बबूल (35) पुत्र सियाराम, निवासी जियनखेड़ा मजरा काकूपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब छह बजे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों साधुओं ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में बाबूलाल ने मुंशीलाल से कुछ कह दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी विवाद में मुंशीलाल ने बाबूलाल के सिर पर कुल्हाड़ी और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक, बाबूलाल पिछले चार साल से साधु बनकर लखनऊ के एक मंदिर में रह रहा था। पाही उगपुर निवासी मुंशीलाल भी करीब डेढ़ साल से उसके साथ रह रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी मुंशीलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद हुई है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली बैठक से कांग्रेस की आंदोलन रणनीति और चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ सकता
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर कांग्रेस हाईकमान ने सभी विधायकों को बुलाया दिल्ली सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी: सूत्र आज शाम तक सभी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली पहुँचने के निर्देश ️SIR और CEC के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में हो सकती है बड़ी बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बनेगी रणनीति. SIR के विरोध में कांग्रेस बनाएगी आंदोलन की आगे की रणनीति मतदाता सूची से नाम कटने और कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस उठा रही सवाल दिल्ली की बैठक में आंदोलन के अगले चरण और आगामी कार्यक्रमों पर हो सकता है फैसल0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वाराणसी के नमो घाट पर सुरक्षा चूक, पिस्टल लेकर युवक घुसे संदिग्ध
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के नमो घाट पर सुरक्षा के चूक, काशी के सबसे VIP घाट पर पिस्टल लेकर पहुंचा युवक. पर्यटकों की भीड़ में बैग पर पिस्टल लेकर घुसा युवक. बैग लिए संदिग्ध युवक को खोजने में जुटी सिक्योरिटी टीम. दो संदिग्ध युवकों की शुरू हुई खोजबीन. नमो घाट पर पहुंचे युवक ने पहले से दो मर्डर करने का किया था दावा.0
0
Report
Advertisement
झारग्राम राजबाड़ा में पटेश्वरी दुर्गा पूजा पितृपक्ष से शुरू, 419वें वर्ष में धार्मिक उत्साह
Jhargram, West Bengal:পিতৃপক্ষেই বোধন, পটেশ্বরী রূপেই সাবিত্রী মন্দিরে পূজিত হন দুর্গা। দেবী পক্ষের সূচনার অপেক্ষায় যখন প্রহর গুণছে বাংলা। ঠিক তখনই উল্টো পথে হেঁটে পিতৃপক্ষেই পুজোর প্রস্তুতি শুরু করেছে ঝাড়গ্রাম রাজবাড়ি। নতুন রঙের প্রলেপ পড়েছে চণ্ডীমণ্ডপে। পটেশ্বরী দুর্গার রূপটানও সর্ম্পূন্ন শিল্পীর নিপুন হাতে। শতাব্দী প্রাচীন এই পুজো ঘিরে রয়েছে একাধিক কাহিনি। মন্দিরের সদস্যদের কাছ থেকেই শোনা যায় কেন এই ব্যতিক্রমী সময়ে পটেশ্বরী রূপে দুর্গার পুজো হয়। ১০১৬ বঙ্গাব্দে মল্লদেব বংশের আদিপুরুষ রাজা সর্বেশ্বর সিংহ চৌহান এই পুজোর সূচনা করেন। সেই হিসেব অনুযায়ী, এ বার এই পুজোর ৪১৯ তম বর্ষ। পটে পুজো হওয়ার কারণ নিয়ে নানা মত রয়েছে। তবে পুরহিত জানান, ‘কুলদেবী সাবিত্রীর নিত্য পুজো হয় দুর্গামন্ত্রে। রাজ বংশের কুলদেবী থাকায় দুর্গাপুজো হয় পটে।’ লোক সংস্কৃতি গবেষকদের মতে, মল্লদেব বংশের কুলদেবী সাবিত্রীর কোনও মূর্তি নেই। মন্দিরের গর্ভগৃহে দেবীর একগুচ্ছ কেশরাশিকে পুজো করা হয়। সম্ভবত, সেই কারণেই দুর্গাপুজোটিও হয় পটে। কৃষ্ণপক্ষের জিতাষ্টমী তিথিতে শুরু হয় সবিত্রী মন্দিরের ঐতিহ্যের দুর্গাপুজো। রাজবাড়ি থেকে মঙ্গলঘট নিয়ে আসা হয় কুলদেবী সাবিত্রীর মন্দিরে। হয় দেবীর অধিবাস। দেবী দুর্গা এখানে পটেশ্বরী রূপে পূজিত হয়ে আসছেন। দেবীপক্ষের আগেই পিতৃপক্ষে দুর্গার বোধন হয়। চারশো বছরের বেশি সময় ধরে চলে আসছে এই প্রথা। বর্তমানে সেই জৌলুস না থাকলেও আরাধনার নিষ্ঠায় আর নির্ঘন্টের কোনও পরিবর্তন হয়নি। মহালয়ার সপ্তাহ খানিক আগে আশ্বিন মাসের কৃষ্ণপক্ষের নবমী তিথিতে মঙ্গলঘট স্থাপন করে দেবীর আমন্ত্রণ ও অধিবাস শুরু হয়ে যায় পিতৃপক্ষ। রাজ বংশের কুলদেবী সাবিত্রীর মন্দির। মন্দিরের ভিতরে পৃথক চণ্ডীমণ্ডপে দুর্গাপুজো হয় পটে। আগে প্রাচীন পটটি ছিল শালপাতার ঝালরের উপর আঁকা। কয়েক শতাব্দী আগে সেটি নষ্ট হয়ে যাওয়ায় এখন চণ্ডীমণ্ডপের দেওয়ালে চিত্রিত পটে দেবীর পুজো হয়। সে কারণেই নাম পটেশ্বরী দুর্গা। পিতৃপক্ষে পুজো শুরু হলেও, সেটি শেষ হয় বিজয়া দশমীতেই। কেন দেবীপক্ষের আগেই পুজো শুরু হয় তা নিয়ে নানা জনশ্রুতি রয়েছে। কথিত আছে এক সময়ে ঝাড়গ্রামের স্থানীয় জংলি মাল রাজাকে দ্বন্দ্বযুদ্ধে পরাস্ত করে রাজ্যপাট দখল করেন রাজপুতানার সর্বেশ্বর। তাঁর রাজ্যাভিষেকের দিনটিকে স্মরণীয় করে রাখার জন্য ভাদ্রমাসের শুক্লপক্ষের দ্বাদশী তিথিতে ইন্দ্রাভিষেক অনুষ্ঠানের সূচনা হয়। জনশ্রুতি, সেই উৎসবের রেশ ধরেই আশ্বিন মাসের জিতাষ্টমী তিথিতে রাজ পরিবারের সমৃদ্ধি ও প্রজাদের মঙ্গলকামনায় জিমূতবাহন অর্থাৎ ইন্দ্রের পুজো হয়। এর পাশাপাশি, শক্তিলাভের কামনায় জিতাষ্টমীর পরের দিন কৃষ্ণপক্ষের নবমী তিথিতে অস্ত্র পূজার মাধ্যমে দেবী দুর্গার আরাধনা শুরু হয়। জিতাষ্টমীর রাতে মঙ্গলঘট আসে চণ্ডীমণ্ডপে। পরের দিন, কৃষ্ণপক্ষের নবমীতে রাজ পরিবারের একটি প্রাচীন খড়্গ এনে অস্ত্র পুজো করা হয়। কথিত আছে, ওই খড়্গ দিয়ে বর্গি হামলা ঠেকিয়েছিলেন সর্বেশ্বরের পুত্র রাজা বিক্রম মল্ল উগাল ষণ্ডদেব। সাবিত্রী মন্দির এর দুর্গাপুজোটি ঝাড়গ্রামের সবচেয়ে প্রাচীন পুজো বলে মনে করা হয়। তবে পুজোর অতীত ইতিহাস আজ আর কারোরই তেমন জানা নেই। তবে অতীতের সাক্ষী হয়ে প্রতি বছর পূজিতা হন পটেশ্বরী দুর্গা।0
0
Report
काशी के नमो घाट पर ऐतिहासिक एयर शो: मोदी समेत 5,000 VIP मौजूद
Varanasi, Uttar Pradesh:• ऐतिहासिक एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 5,000 VIP की मौजूदगी में काशी का नमो घाट इस ऐतिहासिक और भव्य एयर शो का गवाह बनेगा। • इस महा-आयोजन में करीब 30 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। • आयोजन स्थल नमो घाट पर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और घाट से मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। • शो के दौरान सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन के लिए गंगा नदी को कुल 3 अलग-अलग ज़ोन में बांटने की खास तैयारी की गई है। • गंगा के उस पार आईकैडिंग करके दर्शकों के बैठने की विशाल और सुरक्षित व्यवस्था की जा रही है। • यातायात के भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक के थ्री-प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है। • प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आगामी 15 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी। • शहर की प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके। • काशी की संस्कृति और विरासत को दर्शाने के लिए शहर की दीवारों पर आकर्षक रंग-रोगन और पेंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। • इतने बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं।0
0
Report
गांव पंचायत चुनावों में उमड़ रहा ग्रामीण उत्साह, मंदिरों के सामने एकजुट मतदाता
Dudu, Rajasthan:शहरी चुनावों के मुकाबले गांवों के चुनाव है ज्यादा रोचक। पंचायत चुनावों में आया नया ट्रेंड, मंदिरों के सामने एकजुट हो रहे हैं गांव के मतदाता। फागी के मांदी पंचायत में चुनाव बनता जा रहा है रोचक, गांवों की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों नजर आ रहा है उत्साह और जोश। गांवों में सार्वजनिक रूप से प्रत्याशियों से रूबरू हो रहे हैं ग्रामीण। गांवों के विकास के लिए प्रत्याशियों से ग्रामीणों के साथ चल रही है हथाई का दौर।0
0
Report
Advertisement
बानसूर में ट्रैक्टर ढलान पर बेकाबू, ड्राइवर की मौत
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर में ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे ढलान में उतर गया। इस दौरान ड्राइवर जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूद गया, जिससे वह ट्रैक्टर के पीछे पहिए के नीचे आ गया। हादसे में ड्राइवर की कूचले जाने से मौत हो गई। हादसा ग्वाडा गाँव के पास आज सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। मौठुका निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर अजीत (28) आज सुबह करीब 5 बजे कड़बी भरने के लिए मौठुका से ग्वाडा गाँव के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में ग्वाडा गाँव के पास सुंदरी माता मेला स्थल के पास ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे ढलान में उतर गया। इस दौरान ट्रैक्टर ढलान से उतरता देख ड्राइवर नीचे कूद गया। कूदते समय वह चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के पीछे वाले पहिए में दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया सुबह करीब 6 बजे रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा ट्रैक्टर ढलान में अटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर बंद किया। पिछले टायर के नीचे ड्राइवर दबा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया और ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हरसौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ड्राइवर का शव हरसौरा सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।0
0
Report
शरदीय नवरात्र पर दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से ही मंदिरों में भक्तों भिड़
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : शरदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मां जगदंबा के दर्शन और पूजन के लिए शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां भवानी के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे है। नवरात्र के चलते मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दुर्गा मंदिर परिसर में कुल 16 सीसी टीवी कैमरे लगे हैं जिससे निगरानी की जा रही है। दुर्गा मंदिर परिसर के अंदर महिला सुरक्षा कर्मी व मंदिर परिसर के बाहर पुरुष सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में तैनात है।0
0
Report
जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर में रोटावेटर से मासूम की मौत, ग्रामीणों में शोक
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत मधुपुर गांव में खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर पर बैठा नितेश सरोज नीचे गिरा, रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हादसे में मासूम का सिर धड़ से अलग, घटना से गांव में पसरा मातम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की आवश्यक कार्रवाई मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
ललितपुर: नवदुर्गा महोत्सव में विशाल देवी प्रतिमा पर आग लगी, श्रद्धालुओं ने बुझाई आग
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नवदुर्दग महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया , दुर्गामहोत्सव में विराजमान करने के लिये लाई जा रही एक विशालकाय काली देवी जी की मूर्ति में अचानक आग लग गई , आतिशबाजी के दौरान यह घटना हुई । आग को देखकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया , लेकिन इसी दौरान आनन फानन में साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमा में लगी आग को अपने ही हाथों से बुझा दिया । जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया , फिलहाल काली माँ की मूर्ति में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर के पास कल रात की है ।0
0
Report
रायबरेली नवरात्रि: मां दुर्गा के भक्तों की भीड़, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: शारदीय नवरात्रि का आज प्रथम दिन मां दुर्गा के मंदिरों में मां शैल पुत्री की आज हो रही पूजा अर्चना सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए डीएम और एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश मंदिरों में महिला पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी दुर्गा पंडालों में शहर के विभिन्न मंदिरों में साफ सफाई की व्यवस्था के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर व अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने सफाई कर्मचारियों को किया निर्देशित शहर के प्रमुख मंदिर मां मंशा देवी, मढ़ी देवी मंदिर में दिखी भक्तों की लंबी कतारे0
0
Report
जमीन रजिस्ट्री विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
Jaunpur, Uttar Pradesh:जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद, युवक ने खुद को मारी गोली; हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच एक युवक के खुद को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया。 घायल युवक की पहचान संदीप सिंह उर्फ पोद्दार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री को लेकर संदीप का अपने भाई के साथ पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली।0
0
Report
Advertisement
