Shopian School's Crumbling Infrastructure Raises Alarm Among Parents
Ratni Pora,Parents and locals have expressed grave concerns over the deteriorating condition of Government Middle School Bala Bohri Hallan in Shopian. The building's dilapidated state is causing significant disruptions to students' education. During rainstorms, water leaks through the roof, forcing students to return home. This ongoing issue has prompted urgent calls for immediate repairs and improvements to ensure a safe learning environment for the children.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा के जमीन विवाद में परिवारों के बीच भारी मारपीट, छह घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जमीन विवाद में पारिवारिक दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया और कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के जुगारामऊ गांव में पुरानी चली आ रही जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई. इस मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हुए. वीडियो भी सामने आया है.ललितपुर में तेज रफ्तार Alto ट्रकों में फंसी, दो शिक्षकों की जान बची
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेजरफ्तार भाग रही एक अल्टो कार दो ट्रकों के बीच फंस गई , दोनों ट्रकों के बीच फंसने से अल्टो कार के परखच्चे उड़ गये । वहीं कार में सवार दो शिक्षक इस खतरनाक दुर्घटना के बावजूद बाल बाल बच गये , घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH 44 पर मसौरा बैरियर के पास की है । दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई , वहीं कार पूरी तरह से पापड़ की तरह बन गई थी । जिसको देखकर राहगीरों को कार सवार लोगों के बचने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं लगाई जा रही थी । लेकिन कार से स्कूल जा रहे दोनों कार सवार शिक्षक इस सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गये जिसको देखकर इसे किसी अजूबा से कम नहीं समझा जा रहा है ।सीएम सम्राट चौधरी निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मंत्री निशांत कुमार को धक्का दिया
Patna, Bihar:सीएम सम्राट चौधारी द्वारा नीतीश सेतु के निरीक्षण के क्रम में उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ही धक्का देकर किनारे कर दिया। घटना उस समय हुई, जब सम्राट चौधरी मीडिया को बयान दे रहे थे। इस दौरान निशांत कुमार मुख्यमंत्री के ठीक बगल में खड़े थे। तभी सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने का इशारा करते हुए धक्का देकर दूसरी तरफ कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सियासत में भूचाल आ गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मीडिया से बातचीत करते नजर आते हैं। उनके आसपास सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इसी दौरान निशांत कुमार को मुख्यमंत्री के पास से हटाया जाता है। पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार के बाद निशांत कुमार दूसरी तरफ जाकर खड़े हो जाते हैं। घटना के दौरान पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी हस्तक्षेप किया। उन्होंने निशांत कुमार को दोबारा सामने बुलाया और अपने पास खड़ा किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान इस घटनाक्रम की ओर गया। निशांत कुमार बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे भी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ हुए इस व्यवहार का वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है。 दरअसल, मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतते हैं। मुख्यमंत्री के आसपास कौन रहेगा और मीडिया से बातचीत के दौरान कौन कितनी दूरी पर खड़ा होगा, इसका ध्यान सुरक्षा टीम रखती है। इसी व्यवस्था के तहत कई बार लोगों को मुख्यमंत्री से दूर किया जाता है। हालांकि, राघोपुर में सामने आए इस घटनाक्रम में जिस व्यक्ति को हटाया गया, वह कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री निशांत कुमार थे। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें धक्का देकर किनारे किए जाने का दृश्य साफ तौर पर चर्चा में है。 जनतादल यू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस घटना पर पुलिस मुख्यालय का धयाम आकृष्ट करते हुए कहा की निशांत कुमार वैशाली के प्रभारी है और वे भी कैटेगरी वेज सुरक्षा में थे। नीरज कुमार ने कहा यह चिंता का विषय है।मतगणना की तारीख बदली, कांग्रेस प्रत्याशी लौटे अज्ञातवास से; 17 दिसंबर को गिनती
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) मतगणना की तारीख बदलते ही बाड़ाबंदी पर लगा विराम, पहले 20 नवंबर को होनी थी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना, अब मतगणना की तारीख 17 दिसंबर होने से अज्ञातवास से वापस घर लौटे कांग्रेस प्रत्याशी, सेंधमारी व क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस की और से मंगलवार को अज्ञातवास पर भेजे गए थे प्रत्याशी, भाजपा की और से भी की जा रही थी बाड़ाबंदी की तैयारी, तारीख बदलते ही वापस घरों को लौटे कांग्रेस प्रत्याशी।फर्रुखाबाद में सेवावृत अनुष्ठान के तहत 72 जोड़ो की ही शादियां, नगर पालिका अध्यक्ष बोलीं- सेवा ही माध्यम
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल बीते 18 वर्षों से सेवा व्रत अभियान के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करती हैं। आज इसमें 72 जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं वही एक जोड़े का निकाह हो रहा है। यह सेवाव्रत का 19वां वर्ष है। कार्यक्रम को लेकर शहर के मधुर मिलन गेस्ट हाउस में सुबह से ही तैयारी चल रही थी। शाम 8 बजे डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर पहुंची। उन्होंने भगवान गणेश का पूजन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा राजनीति पद या प्रतिष्ठा नहीं यह सेवा का माध्यम है।फर्रुखाबाद में PWD का अनोखा कारनामा, स्टेट हाईवे पर पुलिया धंसने पर मिट्टी डाल की मरम्मत
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर मरम्मत का काम काफी तेजी से खंड लोक निर्माण विभाग ने कराया, कई जगह जहां पर पेच वर्क की जरूरत नहीं थी, वहां पर भी डामर डाल कर पेच वर्क कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए लाखों रुपए के टेंडर कर दिए गए और कागजों पर जमकर खेल भी किया गया। वही स्टेट हाईवे पर चित्रकूट के पास पुलिया धंस गई, जिसकी मरम्मत के नाम पर खंड लोक निर्माण विभाग ने डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर खाना पूर्ति करने का अनोखा कारनामा किया। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाबजूद भी खंड लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने हादसों को दावत दे रही पुलिया की मरम्मत कराने की जहमत नहीं की। अब मिट्टी सुख जाने के उड़ रही और हादसे की प्रबल संभावना बन रही है। प्रकरण पर खंड लोक निर्माण विभाग के XEN अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोई मर मरा न जाए क्या फायदा, इसलिए मिट्टी डलवा दी थी। दीपवाली के आस पास सारी लेबर भाग गई थी, क्योंकि लेबर बिहार थी तो इसका छठ पूजा फलाना ढिमका ज्यादा रहता है, वही चक्कर के मिट्टी डलवा दी थी। मिट्टी सुख गई और धुंध बनकर उड़ने लगी के सवाल पर बताया कि जल्द पक्का निर्माण कर मरम्मत कर दी जाएगी।जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव, युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में मचा हड़कंप, मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी सींगपुरा के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा का मामला।मऊ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरोज इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से वापस लौट रही बारातियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोरखपुर से गाजीपुर लौट रही थी बारातमिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के ताजपुर से बारात गोरखपुर जिले में गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह सभी बाराती बस में सवार होकर वापस अपने घर ताजपुर लौट रहे थे। जैसे ही बस कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोपागंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट यात्री
