icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परमिंदर सिंह गोल्डी ने चटौली-खिजरावाद सड़क का उद्घाटन किया, लागत 12 करोड़

Kurali, Punjab:ਕੁਰਾਲੀ:-ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਚਟੌਲੀ ਤੋਂ ਖਿਜਰਾਵਾਦ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ। 12 ਕਰੋੜ ਰੁ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗੀ ਤਿਆਰ ਇਹ ਸੜਕ। Kurali:-ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਯੂਥ ਐਂਡ ਸਪੋਰਟਸ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਐਂਡ ਵੈਲਫੇਅਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਵੱਲੋਂ ਚਟੌਲੀ ਤੋਂ ਖਿਜਰਾਵਾਦ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਕੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੜਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੇਹਦ ਖਸਤਾ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਇਸ ਸੜਕ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਇਸ ਸੜਕ ਲਈ ਲਗਭਗ ਪੰਜ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਪਾਸ ਹੋਏ ਸਨ ਜੋ ਕਿ ਕਾਫੀ ਘੱਟ ਸਨ ਇਸ ਕਰਕੇ ਦੁਬਾਰਾ ਇਸਦਾ ਟੈਂਡਰ ਲਗਾ ਕੇ 12 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਪਾਸ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ਹੁਣ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁੱਲੀ ਅਤੇ ਮਜਬੂਤ ਬਣੇਗੀ। ਪਰ ਚਰਚਾ ਇਹ ਵੀ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਲਕਾ ਖਰੜ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕਾ ਮੈਡਮ ਅਨਮੋਲ ਗਗਨ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਆਪਣੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇੱਕੋ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਦੋ ਵਾਰ ਹੋਣ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਹੁੰਦੀ ਰਹੀ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
0
0
Report

ATS ने भगोड़े घोषित बॉबी सिंह को चंदर विहार से गिरफ्तार किया

Delhi, Delhi:लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में वांछित घोषित अपराधी को पीओ सेल एटीएस ने किया गिरफ्तार आरोपी तिलकनगर थाने का घोषित अपराधी है आरोपी को माननीय न्यायालय ने भगोड़ा घोषित करार किया हुआ था राजेश शर्मा पश्चिमी जिला पुलिस 15 अगस्त को लेकर और घोषित अपराधियों और भगोड़ों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए चल रहे अभियान के तहत तिलक नगर थाने के घोषित आरोपी बॉबी सिंह 30 को चंदर विहार इलाके से पश्चिमी जिला पीओ सेल एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है।आरोपी को माननीय न्यायालय ने भगोड़ा घोषित करार किया हुआ था।आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार बार अपने ठिकाने भी बदल रहा था।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार प्रयासों के दौरान इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की टीम को आरोपी की गतिविधियों के बारे में खास गुप्त जानकारी मिली। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, टीम ने जाल बिछाया और विकास विहार, चंदर विहार, दिल्ली से आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
0
0
Report

औरैया राज्यमंत्री / प्रभारी जिला मंत्री राकेश राठौर ध्रुणुजिक के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow1m ago
Auraiya, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस को लेकर के जहां पूरे भारत देश में एक देशभक्ति का माहौल और जज्बा हर जगह देखने को मिल रहा है ऐसे में यूपी के औरैया जनपद में राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर गुरुजी जो की औरैया जनपद के प्रभारी जिला मंत्री भी हैं के दिशा निर्देशन और नेतृत्व में औरैया जनपद के सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के शहीद पार्क से निकल गई भव्य विशाल तिरंगा रैली । इस रैली में स्कूली बच्चों समेत महिलाओं बुजुर्गों युवाओं के साथ-साथ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं सामाजिक संस्थाओं ने शामिल होकर इस तिरंगा रैली को भव्य और विशाल बनाया । इस रैली में शामिल सभी बच्चों युवाओं महिलाओं बुजुर्गों के हाथ में जहां झंडा सुशोभित हो रहे थे वहीं भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगातार गूंजते रहे । राज्यमंत्री / प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु जी ने कहा कि यह पूरे प्रदेश में हो रहा है ,आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है ,9 तारीख से 13 तारीख तक पूरे प्रदेश और देश में उत्सव मनाया जा रहा है ,प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के सहयोग से यह जागरूकता अभियान इस तरह से चल रहा है यह हमारा देश बहुत सौभाग्य है मैं आजादी की जिंदगी जी रहा हूं ।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई, बदमाश फरार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली तरुण झा से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। वारदात सोनी सर्विस सेंटर के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तरुण झा ने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर निकली सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश उनके करीब पहुंचे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इलाके में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले में बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं के कारण खासकर सुबह और शाम के समय पैदल निकलने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है.
0
0
Report

150 करोड़ टोल घोटाले का आरोप: चंद्रपूर में CBI जांच की मांग

Chandrapur, Maharashtra:ओव्हरलोड वाहनांच्या नावाखाली वरोरा-चंद्रपूर-बल्लारपूर-बामणी टोल नाक्यावर तब्बल 150 कोटी रुपयांची बेकायदेशीर वसुली झाल्याचा खळबळजनक आरोप शिवसेना शिंदे गटाचे चंद्रपूर लोकसभा संघटक मुकेश जिवतोडे यांनी केलाय. करारात कोणतीही तरतूद नसताना शून्य ओव्हरवेट आणि 10 टक्क्यांपेक्षा कमी अतिरिक्त वजन असलेल्या वाहनांकडूनही अतिरिक्त टोल वसूल केल्याचा दावा करण्यात आला आहे. 2014 ते 2025 या काळात दररोज दोन ते तीन लाख रुपयांची वसुली झाल्याचा आरोप आहे. आरटीआयमधून माहिती मागवल्यानंतर टोलच्या संगणक प्रणालीतील जुना डेटा ‘टेक्निकल एरर’च्या नावाखाली बदलण्यात आल्याचा आणि पुरावे नष्ट करण्याचा प्रयत्न झाल्याचाही दावा जिवतोडे यांच्या कडून करण्यात आला आहे. त्यामुळे या संपूर्ण प्रकरणाचे डिजिटल फॉरेन्सिक ऑडिट करून CBI च्या मार्फत चौकशी करण्याची मागणी करण्यात आली आहे.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारी अंतिम चरण में, परेड और सुरक्षा कड़ाई

Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। 9 अगस्त से चल रहे परेड के पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन यानी गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्टेडियम पहुंचकर परेड के पूर्वाभ्यास और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परेड का जायजा लिया और जहां भी त्रुटियां मिलीं, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्टेडियम में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 15 अगस्त को उपायुक्त सुबह 9 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके अलावा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, 8 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय और 10 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा। मुख्य समारोह में डीएपी और एनसीसी के दो-दो प्लाटून के साथ सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, भारतीय स्काउट एंड गाइड और ग्रामीण पुलिस के एक-एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त की संध्या न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में राज्यपाल असीम कुमार घोष ध्वजारोहण व परेड की सलामी देंगे

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। आज स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई। इसी कड़ी में उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास पूरी लगन और उत्साह के साथ किया गया। फाइन रिहर्सल में उपायुक्त प्रीति ने मार्च पास्ट कर सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के जवानों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे व स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों तथा युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, समाज सेवकों व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों तथा अन्य प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियां देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उनमें देश प्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिन देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है।
0
0
Report

धौलपुर के बाबू महाराज मंदिर से 200 किलो पीतल घंटे चोरी, स्थानीय लोगों में रोष

Dholpur, Rajasthan:बाबू महाराज मंदिर से पीतल के 100 घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश धौलपुर। सैंपऊ थाना इलाके के गांव तलैया का नगला में अज्ञात चोरों ने बाबू महाराज मंदिर को निशाना बनाया है। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 100 पीतल के घंटे चुराकर ले गए हैं। जिनका वजन करीब 200 किलो बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के महंत रामभरोसी भगत ने बताया कि रोजाना की तरह मंदिर का ताला लगाकर घर चले गए थे। इसके बाद चोर बाबू महाराज मंदिर के अंदर घुस गए। चोरों ने पीतल के करीब 100 घंटे कटर से काट लिए। इसके अलावा मंदिर की झालर भी चुरा ली गई। करीब 200 किलो पीतल वजन के घंटों को लेकर चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए। लोगों ने मंदिर परिसर में खड़े होकर चोरी की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। मंदिर महंत ने बताया कि स्थानीय पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर पेश कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है। उधर इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहां हुई चोरी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।
0
0
Report
Advertisement

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग पर NSUI और अन्य संगठनों का प्रदर्शन

Dholpur, Rajasthan:कॉलेज छात्रसंघ चावन को लेकर छात्र नेताओं और छात्र संगठनों में लगातार विरोध देखा जा रहा है। 2023 से बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI हो या AVBP सभी छात्र संगठन मांगों को लेकर विरोध करते नजर आ रहे हैं। NSUI द्वारा रैली निकालकर उपखंड मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी अमित वर्मा को ज्ञापन सोपा, जिसमें छात्रसंघ चुनाव को तुरंत बहाल करने की मांग की गई। छात्र नेता आर्यन राय, अजय मीणा ने बताया कि सन 2023 से छात्रसंघ चुनाव को छात्रों में झगड़ा और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने का बहाना बनाकर बंद कर दिया गया। जब विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने की बात कही। लेकिन सत्ता में आने के बाद चुनाव की बात को भूल गई। इससे छात्र नेताओं और छात्रसंघों में नाराजगी है। हर सत्र में कॉलेज छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। कॉलेज शिक्षा आयोग अपनी मनमानी कर रहा है। हर वर्ष की शिक्षण व्यवस्था को सेमेस्टर वाइज कर दिया गया है, जिसमें हर सेमेस्टर मनमानी फीस वसूली जा रही है। यह अब बर्दाश्त नहीं होगा। इसी सत्र में कॉलेज छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं अन्यथा छात्र संगठन छात्रों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम अमित वर्मा को ज्ञापन दिया गया।
0
0
Report

गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में भारी हंगामा, ईलाज में लापरवाही के आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल मे परिजनों का हंगामा, ईलाज मे लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल पहुंच काटा जमकर हंगामा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर किया शांत, परिजनों ने डॉक्टर पर ईलाज मे लापरवाही बरतने और परिजनों कों गुमराह करने के आरोप, परिजनों के मुताबिक आएदिन इसी तरह से होते अस्पताल मे होते है कारनामें लेकिन कार्यवाही के नाम पर होती है खानापूर्ति, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर भी लगाए गंभीर आरोप, फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने की जाँच शुरू, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top