प्रतापगढ़ में ड्रग माफिया की 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 1609ZRJ_PRTP_POLICE_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : ड्रग माफिया की 1 करोड़ की संपत्ति जब्त, मणिपुर से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले सरगना पर बड़ी कार्रवाई एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डु बैरागी की लगभग 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत की गई इस कार्रवाई ने तस्करों के नेटवर्क को सीधा संदेश दिया है कि उनकी काली कमाई अब बच नहीं पाएगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के तहत घनश्याम की प्रतापगढ़ तिलक नगर स्थित आलीशान हवेली, करीब 20 लाख रुपये का टाटा ट्रक और 20 लाख रुपये की लग्जरी फॉर्च्यूनर कार फ्रीज की गई है। यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश पर की गई। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पूरी वित्तीय जांच कर दस्तावेज तैयार किए थे, जिन्हें भेजने के बाद प्राधिकरण ने आदेश जारी किया। गौरतलब है कि 16 फरवरी को प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक आरजे 05 जीसी 1984 को रोका था। चालक ने अपना नाम लड्डु उर्फ घनश्याम बैरागी निवासी पलथान, हाल तिलक नगर प्रतापगढ़ बताया। उसके साथ पुष्कर लाल मीणा और पुष्कर लाल तेली भी मौजूद थे। ट्रक की गहन जांच में डीजल टैंक में बने गुप्त चैंबर से 14 पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें मटमैला भूरे रंग का पदार्थ मिला। जांच में यह ब्राउन शुगर क्रूड निकला। कुल वजन 20 किलो 820 ग्राम और बाजार मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये आंका गया। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। अनुसंधान में यह भी सामने आया कि घनश्याम लंबे समय से मणिपुर से ब्राउन शुगर और अफीम लाकर प्रतापगढ़, मंदसौर और मारवाड़ क्षेत्र में सप्लाई करता था। तस्करी से अर्जित धन से उसने तिलक नगर में 60 लाख का आलीशान मकान खरीदा था, साथ ही करोड़ों की अन्य संपत्तियां भी खड़ी कीं। अब तक जिले में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। कोतवाल दीपक कुमार बंजारा ने बताया कि यह कार्रवाई न सिर्फ एक तस्कर की संपत्ति जब्त करने की है, बल्कि अपराध जगत को यह सख्त संदेश है कि मादक पदार्थों से जुड़ी काली कमाई किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं रहेगी। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में मादक तस्करों और उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बाइट- बी आदित्य, एसपी प्रतापगढ़हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
EOW ने कैलारस नगर परिषद, मुरैना में 1.42 करोड़ रुपये खरीद घोटाला की जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - कैलारस नगर परिषद में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की कथित खरीदी में गड़बड़ी के मामले को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने नगर परिषद के स्टोर रूम में पुराने स्टॉक रजिस्टर खंगाले और खरीदी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मांगे। इनमें कथित घोटाले के आरोपों से जुड़े स्टोर कीपर शिवकुमार के स्थानांतरण की फाइल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि EOW पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन जरूरी फाइलें और दस्तावेज समय पर नहीं मिलने पर परेशानी आ रही थी। टीम ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र देकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। अब जांच एजेंसी की नजर उन रिकॉर्ड पर है, जिनसे कथित खरीदी में हुई गड़बड़ियों की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।
सिब्बल ने कहा 10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही है।
इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इस बात पर याचिका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि सरकार प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।
इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि लोगों को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की अनुमति देने में देरी करते हैं या नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं। लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।
इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।
(दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर अरविंद सिंह की रिपोर्ट)
