Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

लल्लू मुखिया के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी, हत्या के मामले में नाम!

CRCHANDAN RAI
Jul 18, 2025 14:34:54
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल में कभी मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर आज पांच थानों की पुलिस ने छापेमारी की। कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के ठिकानों पर कोर्ट के आदेश पर छापेमारी की गई है। लल्लू मुखिया हत्या के एक मामले में अप्राथमिक अभियुक्त हैं। कभी लल्लू मुखिया मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव से पूर्व ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। उनके खिलाफ बाढ़ के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। लल्लू मुखिया 2020 के विधानसभा चुनाव में बाढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुके हैं। तब वे कांग्रेस के उम्मीदवार सत्येंद्र बहादुर सिंह से मात्र 5000 वोट से पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार फिर वे लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधानसभा चुनाव के मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इससे पूर्व मार्च में भी उनके घर एवं कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। उस समय बाढ़ अनुमंडल के कई थानों की पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर उनके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था। बाइट राकेश कुमार, एसडीपीओ 1, बाढ़
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top