Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

धनबाद में नन बैंकिंग एजेंट की हत्या: लाठी और कुल्हाड़ी से हमला!

NMNitesh Mishra
Jul 18, 2025 17:31:56
Dhanbad, Jharkhand
एंकर --धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नन बैंकिंग एजेंट द्वारा कम्पनी में जमा पैसा नही लौटाने पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है।पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर पंचायत दामुमुंडा स्कूल के समीप आरोपी अशोक मंडल ने जयपुर निवासी नन बैंकिंग एजेंट कामेश्वर मंडल को कुल्हाड़ी व डंटे पीट पीट कर जान से मार डाला। घटना की सूचना पर मुखिया सुभाष चन्द्र दास समेत दर्जनों ग्रामीण पहूंच कर घटना की सूचना परिजन व बरवाअड्डा थाना को दी। सूचना पर मौके पर परिजन पहूंचे और बेसुध पड़े कामेश्वर मंडल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कामेश्वर की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से अशोक मंडल फरार हो गया। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहूंच कर घटनास्थल से कुल्हाड़ी और कुछ कपड़े बरामद किया है। पुलिस आरोपी अशोक मंडल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक के भाई कृष्णा मंडल के शिकायत पर पुलिस अशोक मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही मृतक के छोटा भाई कृष्णा मंडल ने बताया कि सपनपुर तुरी टोला निवासी अशोक मंडल ने भैया कामेश्वर मंडल के माध्यम से नन बैंकिंग में जमा करवाये थे। कुछ दिन बाद नन बैंकिंग कम्पनी डूब जाने के बाद अशोक मंडल ने भैया कामेश्वर मंडल पर नन बैंकिंग में जमा किए गए पैसे को मांगने लगे। इसके बाद बरवाअड्डा थाना में कामेश्वर मंडल ने अशोक मंडल को चार हजार रूपए दिए कर बाकी चार हजार धीरे धीरे देने की बात पर सहमति बनी। शुक्रवार अहले सुबह अशोक मंडल घर पहूंच कर भाई कामेश्वर मंडल के बारे में पूछताछ करने लगा। घरवालों ने बताया कि अभी सो रहे हैं। इसके बाद अशोक मंडल चले गए। सात बजे सुबह कामेश्वर मंडल दैनिक मजदूरी के लिए घर से निकले और बोले कि आज मुखिया की उपस्थिति में अशोक मंडल का पैसा चुकता कर देंगे और घर से निकल गये। पहले से दामुमुंडा पहाड़ी के पास घात लगाकर बैठे अशोक मंडल ने कामेश्वर मंडल पर कुल्हाड़ी, लाठी से मारकर लहुलुहान कर दिया। हो हल्ला सुन कुछ ग्रामीण जुटे और अशोक मंडल को डांट फटकार करने पर अशोक मंडल ने कहा कि पैसा नहीं दे रहा है। इसके बाद अशोक मंडल घटनास्थल से भाग निकला। वही मामले में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि कामेश्वर मण्डल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दिया गया है।मृतक के भाई के शिकायत पर अशोक मण्डल नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बाइट -- कृष्णा मंडल(मृतक भाई)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top