Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

संग्रामपुर में पुलिस ने 52 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया!

Prashant Kumar
Jul 05, 2025 10:36:59
Munger, Bihar
संग्रामपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार।  गिरफ्तार सभी समस्तीपुर और बेगूसराय जिले का रहने वाला।   मुंगेर : संग्रामपुर थाना की पुलिस ने संग्रामपुर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो और मैजिक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया इसके साथ पुलिस ने दोनों वाहनों पर बैठे पांच लोगो को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया की गुप्त सूचना मिली की झारखंड देवघर से दो वाहनों में अंग्रेजी शराब लायी जा रही है इसी सूचना पर संग्रामपुर बाजार के पास पुलिस द्वारा कड़ी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जंहा पुलिस ने दोनों वाहनों से 52 कार्टन अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गयी।  थानाध्यक्ष ने बताया की कुल शराब 463. 32 लीटर बरामदगी की गई इसके साथ समस्तीपुर जिला के रहने वाले  राजेश कुमार,राजा कुमार  निखिल कुमार,अमन कुमार और बेगूसराय जिला के पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया की वह देवघर से शराब लेकर समस्तीपुर जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया की मैजिक वाहन में शराब धंधेबाजों ने शराब की कार्टन को छुपाने के लिए पानी का कार्टन आगे रखा जिससे की पुलिस जाँच के दौरान पकड़ नहीं सके।  उन्होंने कहा की गिरफ्तार सभी लोगो से पूछ ताछ की जा रही है।  
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement