Back
योगी सरकार ने गायों के संरक्षण से बदली लोगों की किस्मत!
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
योगी सरकार ने गाय को संरक्षण और सुरक्षित किया, लोगों को जहां मिल रहे रोजगार वहीं परिवार की चल रही जीविका।
Anchor :- भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है और जहां लोग गाय को पाल कर अपनी जीविका भी चलाते हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने इसके बढ़ावे के लिए गोवंश को अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ा जिससे लोगों नई दिशा मिल रही है। दूध के साथ-साथ गाय के गोबर और मूत्र का भी व्यापार बढ़ा है। जहां गोबर से जैविक खाद से खेती भी की जा रही है और रासायनिक खाद की निर्भरता को कम किया जा रहा है। युवाओं के लिए पशुपालन और डेयरी सेक्टर में नये अवसरों के द्वार भी खुल गये हैं। वहीं गायों के रख रखाव को लेकर अच्छी व्यवस्था बनाई गई, टीकाकरण और मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स से पशु स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है। लोगों को रोजगार मिला, वहीं गो-आश्रय स्थलों में महिला समूहों की भागीदारी से नारी भी सशक्त हो रही है। तो वहीं गोचर भूमि का योगी सरकार ने संरक्षण किया और इनके चारा उत्पादन में बढ़ोतरी हुई।
Walk_through
V.O. :- गौशाला के संचालक ऋतिक ने बताया कि वर्तमान सरकार ने निश्चित रूप से गो सेवा व संरक्षण के लिए बहुत सारे योजनाएं लाई हैं। जिसके चलते आज गाय पिछली सरकार की तुलना में सुरक्षित और संरक्षित हैं। क्योंकि गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और हम सनातनी धर्म के मानने वाले गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय के दूध, गोबर व मूत्र से लोगों को रोजगार मिला और लोग अपने परिवार का जीवका चला रहे हैं। विशेष कर जैविक खेती को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है, रासायनिक खेती से जो अनाज पैदा होते थे उस लोग बीमार होते थे। लेकिन वर्तमान सरकार का फोकस है कि कंपोजिट खाद बनाए, जैविक खाद बनाए और उस खेत से प्राप्त अनाज लोगों को स्वस्थ रखेंगे। वहीं गौ सेवा कर रहे राकेश ने कहा कि जहां हम गौसेवा कर रहे हैं, जिससे हम अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रहे हैं। इसके पहले हम कहीं कमाने जाते थे लेकिन परिवार की पूर्ति नहीं कर पाते थे। गौपालक साधु ने भी बताया कि सरकार ने गाय की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था कर रही है, गौ सेवा के साथ-साथ हम अपने परिवार की जीविका भी चला ले रहे हैं। गौ सेवा करने वाली महिला सरिता निषाद ने बताया कि हमें यह काम गौसेवा करना बहुत अच्छा लगता है। उससे हमें दूध, दही मिलता है, जिसके लिए हम खेतों से घास तथा भूसा काटते हैं खिलाते हैं। उससे हमारा रोजगार चलता है और बच्चे भी पढ़ते हैं इसके चलते हम महिलाएं सशक्त रहती है।
Bite :- 1. ऋतिक जायसवाल, गौशाला संचालक
2. राकेश, गौपालक
3. साधु, गौपालक
4. सरिता निषाद, गौ सेवक महिला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement