Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum831001

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मानवता ने बचाई जख्मी दंपति की जान!

RANJEET Kumar OJHA
Jul 05, 2025 17:31:16
Jamshedpur, Jharkhand
एंकर---- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मानवीय चेहरा देखने को मिला है। शनिवार को खरसावां रथ यात्रा में शामिल होकर देर शाम जमशेदपुर लौट के क्रम पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता दिखाते हुए खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना से सड़क पर जख्मी पड़ा स्कूटी सवार पति-पत्नी को अपनी वाहन से उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी पति पत्नी की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी पवन नायक एवं उनकी पत्नी शांति नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरायकेला में रथ मेला देखकर अपनी स्कूटी से शाम 6:30 बजे सरायकेला बिरसा चौक से होते हुए गोविंदपुर लौट रहे थे। इसी क्रम सरायकेला बडबिल के बीच अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर पति-पत्नी सड़क पर पड़े रहे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला गुजर रहा था। सड़क पर पति-पत्नी को जख्मी हालत में पड़े देखकर उनका काफिला रुका। पूर्व मुख्यमंत्री मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी को सड़क से उठाकर अपने वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया। जांच चिकित्सकों ने उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement