Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331303

सादुलपुर में नगर पालिका की नई पहल: दीवारों पर कला का जादू!

Navratan Prajapat
Jul 03, 2025 08:30:29
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार मोबाइल-9785440021 @sadulpurJsunil नगर पालिका ने शहर को दी नई पहचान, सार्वजनिक स्थलों पर करवाई भित्ति चित्रकारी सादुलपुर, नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग करवाई गई हैं, जिससे न केवल स्थानों की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि लोगों में सामाजिक संदेशों के प्रति जागरूकता भी आई है। इस अभियान के तहत मिनी सचिवालय, बस स्टैंड, पंचायत समिति, महाराणा प्रताप चौक, वार्ड कार्यालयों और मुख्य मार्गों की दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग करवाई गई हैं। इन पेंटिंग्स में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, राजस्थान की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। शहरवासियों ने इस कार्य को नगर पालिका की सराहनीय पहल बताया और कहा कि इससे शहर की छवि में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी इन चित्रों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग तस्वीरों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा –"हमें शहर के विकास के लिए काम करना है और इसमें कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।" नगर पालिका की इस पहल से न केवल दीवारें बोलने लगी हैं, बल्कि पूरे शहर में सकारात्मक ऊर्जा और सौंदर्य का संचार हुआ है। यह कार्य आने वाले समय में अन्य नगर पालिकाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगा। बाइट : राकेश कुमार आरोड़ा अधिशासी अधिकारी सादुलपुर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement