Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nainital263001

नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन: केन्या और भारत के धावक भिड़ंत

GJGaurav Joshi
Sept 14, 2025 10:03:36
Nainital, Uttarakhand
एंकर। नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित 14 वीं मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन में भारत के सभी राज्यों समेत केन्या के धावकों ने प्रतिभाग किया। माउंटेन मैराथन में मणिपुर के मायानगम विजेता रहे। तीन वर्गों में आयोजित दौड़ में 1500 से अधिक धावक 'रन फॉर उत्तराखंड ' थीम के साथ दौड़े। मानसून मैराथन का शुभारंभ एलआईसी के महाप्रबंधक डी के जोशी और पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्बियाल ने किया। 21 किमी पुरुष वर्ग में सेना के मायानगम लंगलैंग, महिला वर्ग में अर्पिता सैनी तथा वरिष्ठ वर्ग में मुकेश राणा विजेता रहे। 10 किमी पुरुष वर्ग में मनोज सिंह, महिला वर्ग में रुबी कश्यप ,वरिष्ठ वर्ग में राजेंद्र प्रसाद,पांच किमी पुरुष में राघवेंद्र व महिला वर्ग में दिव्या मेहरा ने पहला स्थान हासिल किया। मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एलआइसी डीके जोशी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यटन सचिव धीरज घर बयान कहा इस तरह के कार्यक्रम से पहाड़ों में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है साथ ही मानसून का सीजन के दौरान पर्यटकों को पहाड़ों की तरफ घूमने आना चाहिए। मानसून में पहाड़ों का सौंदर्य देखने को मिलता है। मैराथन जीतने के बाद धावक खुश नजर आए उन्होंने कहा नैनीताल के ट्रैक बेहद कठिन है और ओलंपिक की तैयारी करने के लिए बेहद उपयुक्त है। बाइट -धीराज सिंह गर्बियाल, पर्यटन सचिव उत्तराखंड बाइट - मायानगम मैराथन विजेता बाइट - अर्पिता सैनी, विजेता
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 14, 2025 11:50:34
Chittorgarh, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष एम.डी. चोपेदार और प्रदेश प्रभारी इनायतुल्लाह खान का जोरदार स्वागत किया गया। पारसोली में अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष और शहरे ख़ामोशा कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह विश्राम कुट्टी और माँ सगरा होटल पर आयोजित हुआ, जहाँ फूल मालाओं से अभिनंदन कर नेताओं का इस्तकबाल किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की, वहीं नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 14, 2025 11:47:58
Jalabaria, West Bengal:মা কে পুকুরে রুই মাছ দিয়ে পুজো দিতে হয় সেকালের রীতিনীতি একালে মেনে চলতে হয় নেতড়ার নন্দী পাড়ার চক্রবর্তী বাড়ির দুর্গাপূজা , সভা বাড়ি রাজবাড়ির পুজোর নিয়ম মেনে পুজিত হয়ে আসছে ১৪৪ বছরের চক্রবতীর পরিবারের দুর্গাপূজা নকিব উদ্দিন গাজী 140925ZG_PA_DH_NETRA এই চক্রবর্তী বাড়ির প্রথম বংশধর জনার্দন সার্বভৌম ছিলেন নবাব আলিবর্দি খাঁর সভা পণ্ডিত, সেই সূত্রে তার পুত্র রাম ব্রাম্ভ চক্রবর্তী দুর্গা পুজোর সূচনা করেন। হাতের লেখা পুঁতি ধরে। দক্ষিণ ২৪ পরগনার নেতড়ার নন্দী পাড়ার দুর্গাপূজা এ বছর ১৪৪ বছরে পা দিল। সময়ের সঙ্গে সঙ্গে জৌলুশ কিছুটা কমলেও নিয়ম মেনে আজও চক্রবর্তী পরিবার এই পূজা আয়োজন করে আসছে ইতিহাস অনুযায়ী, বংশের প্রথম জনার্দন সার্বভৌম ছিলেন নবাব আলিবর্দি খাঁর সভা পণ্ডিত। নবাব তাঁকে মুকুন্দপুরে ৩০০ একর জমি দান করেন এবং ‘নন্দী’ উপাধিতে ভূষিত করেন। পরে তাঁর ছেলে রামব্রহ্ম চক্রবর্তী কলকাতার শোভাবাজার রাজবাড়ীর পুরোহিত ছিলেন। তিনিই প্রথম শোভাবাজার রাজবাড়ির নিয়ম মেনে নেতড়ায় দুর্গাপূজার সূচনা করেন। শুরুর কালে এই পূজোয় ৪ মন চালের নৈবেদ্য দেওয়া হতো। পুজোর ১৫ দিন আগে থেকেই শুরু হতো দেবীর বোধন। একসময় এখানে পশুবলির প্রথা ছিল, তবে কালের সঙ্গে সঙ্গে সেই প্রথা উঠে যায়। এখনও নিয়ম মেনে প্রতিদিন আলাদা ভোগ নিবেদন করা হয় দেবীকে। পুকুরের রুই, কাতলা মাছের বিশেষ ভোগও থাকে পূজার অন্যতম আকর্ষণ। পাশাপাশি, আজও ১৪৪ বছর আগের হাতে লেখা পুঁথির নিয়ম মেনেই পূজার প্রতিটি বিধি সম্পন্ন করা হয়। সবচেয়ে বড় দিক, জাত-পাত নির্বিশেষে গ্রামের মানুষ এই পূজায় একত্রিত হন। পূজার ক’টা দিন সম্প্রীতির মেলবন্ধনে মেতে ওঠে নেতড়া গ্রাম।
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Sept 14, 2025 11:47:02
Ghatshila, Jharkhand: LOCATION:- GHATSHILA REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH एंकर वीओ:- घाटशिला के मुसाबनी स्थित मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में संथाली विभाग और आदिवासी छात्र-छात्राओं के द्वारा रविवार को प्रकृति पर्व कर्मा श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर घाटशिला के दविंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन के आगमन पर कॉलेज परिवार ने पारंपरिक तरीके से ढोल नगारा बजाकर उनका स्वागत किया। संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस पर्व में छात्र-छात्राओं ने संथाली नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल-मांदर की थाप पर छात्राओं का करमा नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा— “करमा पर्व हमारी परंपरा, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और सामूहिक जीवन के महत्व का संदेश देता है। युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” जबकि घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि कोई भी पूजा त्यौहार हमे एकजुटता और आपसी भाईचारा का संदेश देता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीमा कल्याणी और संथाली विभाग के प्राध्यापक गोविंदा बसके ने बताया कि करमा महोत्सव हर वर्ष विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के संथाली विभाग के छात्र छात्राओं ने पारम्परिक परिधान में सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बाइट:- 01.सोमेश चन्द्र सोरेन,दिवंगत शिक्षा मंत्री के पुत्र। 02.लक्ष्मण टुडू,पूर्व विधायक घाटशिला। रिपोर्ट:- रणधीर कुमार सिंह, संवाददाता। 9939232111 9534338111
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Sept 14, 2025 11:46:42
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पिछले कई माह से सड़क जर्जर हो चुकी थी. सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही थी और जाम की समस्या भी बनी रहती थी. जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान करने की मांग की. लेकिन अभी - तक यहां के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था. ऐसे में हर दिन परेशानियों से जूझ रहे पचंबा के बढ़ईटोला और हंड़ाडीह के युवकों आज खुद से सड़क मरम्मती करने का बीड़ा उठाया और अपने पॉकेट खर्च से सभी युवाओं ने मिलकर पहले ट्रैक्टर भाड़े पर मंगाया और सभी युवक हाथों में कुदारी लेकर सड़क मरम्मत करने में जुट गए. पहले तो कुछ युवा सड़क मरम्मत करने में जुटे हुए थे देखते ही देखते काफी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और उन युवाओं की मदद करते हुए सड़क को मरम्मत करने में मदद करने लगे. आखिरकार युवाओं ने मिलकर सड़क को मरम्मत कर दिया और डी में फांसी ट्रक को भी निकलवाने का काम किया ऐसे में इन युवाओं के द्वारा किए गए इस पहल की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं. मौक़े पर बबलू राणा, अमित राणा, मुकेश राणा, तुलसी राणा सहित कई लोग मौजद रहे. बाईट : स्थानीय युवा बाईट : ग्रामीण मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 14, 2025 11:46:29
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Sept 14, 2025 11:46:18
Jodhpur, Rajasthan:संसदीय कार्य मंत्री और जिला कलक्टर ने सांगरिया में ड्रेनेज व्यवस्था का किया निरीक्षण सीवरेज के पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित की जाएगी पटेल जोधपुर, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने रविवार को ग्राम पंचायत सांगरिया का दौरा कर सालावास मुख्य ड्रेनेज क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्थाई एवं त्वरित समाधान के लिए हेलीपेड सर्किल से कुड़ी नाले तक पाइपलाइन डालकर गंदे पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड सर्किल से चामुंडा मंदिर होते हुए सिंघवी टेंट हाउस तक 2.5 किलोमीटर लंबी 1200 एमएम की नई सीवरेज लाइन के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीवरेज लाइन ज़िगजैग और कम क्षमता की है, जिसके चलते बारिश के दौरान कॉलोनियों में गंदा पानी फैल जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु नगर निगम को प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर निगम आयुक्त श सिद्धार्थ पालानीचामी के साथ विभिन्न पॉइंट्स पर मौके का जायजा लेकर वैकल्पिक निकास की संभावनाएं भी देखी। बाद में ग्राम पंचायत सांगरिया के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Sept 14, 2025 11:45:16
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम पहुंचे गुलपाडा नगर, 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ… प्रतियोगिता के उदघाटन पर बोले बेढंम,' मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलों को मिल रही नई पहचान, खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके जीवन को ऊँचाइयों तक ले जाता है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं,राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी समान अवसर मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके...
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Sept 14, 2025 11:34:46
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग:-शिवपाल सिंह का बयान/इटावा/अन्नू चौरसिया/14/09/2025/09410078610 एंकरइंट्रो:- इटावा में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर मीडिया से रूबरू होते हुए रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान के बयान पर कहा कि रामभद्राचार्य को दिखाई तो नहीं दे रहा है क्या कहे तरस आता है ऐसे लोगों पर ईश्वर ने पहले ही ऐसे। इन्होंने ही सरकार बनाई है इन्हीं का तो राज है। वहीं डिंपल यादव की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के सवाल पर कहा कि हम लोग पहले समझते थे कि हवाई जहाज की यात्रा सुरक्षित है भाजपा के राज जो इस तरह की घटनाएं होने लगी है यह सरकार हर तरह से फैल है यह लोग लूट में लगे है पूरे प्रदेश की जनता को लूट लिया है। वहीं यूपी में खाद्य और यूरिया की समस्या पर कहा कि भाजपा सरकार जब तक रहेगी ना खाद्य दे पायेगी और ना ही यूरिया दे पायेगी,खाद्य और यूरिया पर रेट बढ़ गए है जबकि हमारे सरकार में इतने नहीं थे। भारत पाकिस्तान एशिया क्रिकेट मैच पर कहा कि की भाजपा से लोगो को विश्वास उठ चुका है पहलगांव में जो घटना हुई थी कही पर फोर्स नहीं था किसकी गलती थी केंद्र सरकार और ग्रह मंत्री की कमी थी जिनके वजह से हुई है यह घटनाएं हुई है वो विरोध कर रहे है लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है पूरे देश में लॉन आर्डर नहीं है सरकार बनते ही कहा कि रात में बेटी घूम सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है कितनी लड़कियों के साथ गैंगरेप होता है बहुत से रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है अपराधियों के टांग में गोली मारना क्या सही है सभी की जिम्मेदारी है। बाइट:-शिवपाल सिंह यादव सपा महासचिव
1
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Sept 14, 2025 11:34:29
Amroha, Uttar Pradesh:स्लग 1409ZUP_AMR_SCHNECHING_R एंकर अमरोहा नगर में बिजनौर मार्ग पर रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, कार में चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से पकड़े गए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो चोर शहर में घूमते हुए महिलाओं की चेन छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने चोरों को भागते देखा और अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें टक्कर मारकर चोरों को भागने से रोक दिया, बाइक गिरने के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने तुरंत चोरों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण चोर भागने में नाकाम रहे। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले की घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है बाइट शाहनवाज आरोपी चोर रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top