Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
144 साल पुरानी चक्रवर्ती परिवार की दुर्गा पूजा: मछली भोग से जोश
NGNakibUddin gazi
Sept 14, 2025 11:47:58
Jalabaria, West Bengal
মা কে পুকুরে রুই মাছ দিয়ে পুজো দিতে হয় সেকালের রীতিনীতি একালে মেনে চলতে হয় নেতড়ার নন্দী পাড়ার চক্রবর্তী বাড়ির দুর্গাপূজা , সভা বাড়ি রাজবাড়ির পুজোর নিয়ম মেনে পুজিত হয়ে আসছে ১৪৪ বছরের চক্রবতীর পরিবারের দুর্গাপূজা নকিব উদ্দিন গাজী 140925ZG_PA_DH_NETRA এই চক্রবর্তী বাড়ির প্রথম বংশধর জনার্দন সার্বভৌম ছিলেন নবাব আলিবর্দি খাঁর সভা পণ্ডিত, সেই সূত্রে তার পুত্র রাম ব্রাম্ভ চক্রবর্তী দুর্গা পুজোর সূচনা করেন। হাতের লেখা পুঁতি ধরে। দক্ষিণ ২৪ পরগনার নেতড়ার নন্দী পাড়ার দুর্গাপূজা এ বছর ১৪৪ বছরে পা দিল। সময়ের সঙ্গে সঙ্গে জৌলুশ কিছুটা কমলেও নিয়ম মেনে আজও চক্রবর্তী পরিবার এই পূজা আয়োজন করে আসছে ইতিহাস অনুযায়ী, বংশের প্রথম জনার্দন সার্বভৌম ছিলেন নবাব আলিবর্দি খাঁর সভা পণ্ডিত। নবাব তাঁকে মুকুন্দপুরে ৩০০ একর জমি দান করেন এবং ‘নন্দী’ উপাধিতে ভূষিত করেন। পরে তাঁর ছেলে রামব্রহ্ম চক্রবর্তী কলকাতার শোভাবাজার রাজবাড়ীর পুরোহিত ছিলেন। তিনিই প্রথম শোভাবাজার রাজবাড়ির নিয়ম মেনে নেতড়ায় দুর্গাপূজার সূচনা করেন। শুরুর কালে এই পূজোয় ৪ মন চালের নৈবেদ্য দেওয়া হতো। পুজোর ১৫ দিন আগে থেকেই শুরু হতো দেবীর বোধন। একসময় এখানে পশুবলির প্রথা ছিল, তবে কালের সঙ্গে সঙ্গে সেই প্রথা উঠে যায়। এখনও নিয়ম মেনে প্রতিদিন আলাদা ভোগ নিবেদন করা হয় দেবীকে। পুকুরের রুই, কাতলা মাছের বিশেষ ভোগও থাকে পূজার অন্যতম আকর্ষণ। পাশাপাশি, আজও ১৪৪ বছর আগের হাতে লেখা পুঁথির নিয়ম মেনেই পূজার প্রতিটি বিধি সম্পন্ন করা হয়। সবচেয়ে বড় দিক, জাত-পাত নির্বিশেষে গ্রামের মানুষ এই পূজায় একত্রিত হন। পূজার ক’টা দিন সম্প্রীতির মেলবন্ধনে মেতে ওঠে নেতড়া গ্রাম।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammad Khan
Sept 14, 2025 13:51:34
Bhilwara, Rajasthan:LOCATION - BHILWARA REPORT - DILSHAD KHAN 9784859773 धर्म से बड़ी इंसानियत, गाँधी नगर में मुस्लिम युवाओ ने हिंदू महिला का कराया अंतिम संस्कार भीलवाड़ा। शहर के गाँधी नगर में रविवार 14 सितम्बर 2025 को सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली है. जहां 67 साल की एक बुजुर्ग हिंदू महिला की मौत के बाद जब उसके परिवार में अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था तो उसे मां की तरह प्रेम करने वाले जंगी चौक गांधी नगर के मुस्लिम युवा आगे आए. उन्होंने ना सिर्फ बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा देकर शमशान तक पहुंचाया. बल्कि हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार भी किया! गांधीनगर निवासी निसार सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के गांधीनगर,जंगी चौक के पास गली में सलीम कुरेशी के मकान में लगभग 15 वर्षों से अकेली बुजुर्ग औरत शांति देवी (67) रहे रही थी! शांति देवी काफी समय से बीमार चल रही थी और जिले के सबसे बड़े हॉस्पीटल महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाजरत थी और उसकी देखभाल मुस्लिम समाज के असगर अली कर रहे थे! 14 सितम्बर 2025 को अलसुबह शांति देवी की उपचार के दौरान मौत हो गयी! ऐसे में शांति देवी की मौत के बाद सबसे बड़ी परेशानी यही थी किऊ उनकी अर्थी को कांधा कौन देगा? अंतिम संस्कार की रस्में कौन निभाएगा? गाँधी नगर के जंगी चौक में शांति देवी को अपनी मां की तरह प्रेम करने वाले इलाके के मुस्लिम युवा अशफाक कुरैशी, शाकीर पठान, फिरोज कुरैशी कांचा, आबीद कुरैशी अजगर पठान, अशफाक, इनायत भाई जाबिद कुरैशी सहित मोहल्ले के लोग आगे आए! और सभी ने मिलकर बुजुर्ग शांति देवी के लिए की तैयारी की, फिर उनकी अंतिम यात्रा को कंधा देते हुए शमशान तक पहुंचाया! बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत शांति देवी को अजगर अली खान ने मुखाग्नि दी।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 14, 2025 13:51:19
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने 22 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपये की लागत से बनने वाले करीब 9 किलोमीटर लंबे मार्ग जो की बोरिंग रोड से पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पश्चिमी बोरिंग कैनल रोड तक मार्ग का चौड़ीकरण का शिलान्यास किया. शिलान्यास के समय सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इस दौरान बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने कहा कि आज हम लोग के लिए बहुत ही सुखद दिन है. 9 किलोमीटर की मार्ग जो की आनंदपुरी से लेकर राजा पुल तक पूरी तरह से सड़क की चौरीकरण और जहां-जहां नाले की रिक्वायरमेंट है वहां पर उसको पूरा करेंगे. लगभग 22 करोड़ की लागत से यह योजना स्वीकृत हुई है. मुझे आज बहुत खुशी है कि अगले दो-तीन महीने में हम इसे पूरा कर लेंगे. बाइट : नितिन नवीन, पथ निर्माण मंत्री बिहार
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Sept 14, 2025 13:50:18
Banswara Rural, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर- बांसवाड़ा में जिला एवं सत्र न्यायालय के नए कोर्ट भवन का भव्य लोकार्पण शनिवार को मुख्य न्यायाधिपति श्रीराम कल्पाती राजेंद्रन द्वारा किया गया। 29.91 करोड़ की लागत से बने इस चार मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण न्यायिक कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया है। लोकार्पण समारोह में न्यायाधिपति सुनील बेनीवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद सहित जिले के सभी न्यायिक अधिकारी, जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे। नए भवन में वकीलों और आमजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि न्यायालय भवन केवल ढांचा नहीं, बल्कि न्याय और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए भवन से न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व त्वरित होगी। कार्यक्रम में अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए। वीओ - नए भवन का लोकार्पण
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Sept 14, 2025 13:49:59
Karauli, Rajasthan:करौली में कोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों व कार्मिकों का हुआ सम्मान, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो -  कोलियान समाज विकास संस्थान एवं कोली समाज शिक्षा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के निजी लाडली पैलेस में झलकारी बाई कोली चतुर्थ जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर रहे। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 72 छात्र-छात्राओं, समाज के नवनियुक्त कार्मिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करौली डीएसपी अनुज शुभम सहित कोलियान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, संगठन को मजबूत करने और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का भी संदेश दिया।   आशीष चतुर्वेदी 8769912378
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Sept 14, 2025 13:49:51
Jaipur, Rajasthan:Note पैकेज में WT लगाए प्लीज, *1409ZRJ_JPR_7DEAD_4PM_R TVU141* एवज पांचाल जयपुर अस्थि विसर्जन से लौटते वक्त हादसा – एक ही परिवार की 7 जिंदगियां खत्म। शिवदासपुरा के रिंगरोड के बीच बनी अंडरपास में गिरी कार,दो बच्चों सहित 7 की दर्दनाक मौत। प्रहलादपुरा के पास अंडरपास में भरा बारिश के पानी में गिरी कार। हरिद्वार से लौटते समय देर रात हुआ हादसा, दो परिवार तबाह। वाटिका निवासी रामराज, पत्नी मधु व 14 माह का बेटा रुद्र ने तोड़ा दम। पुलिया कला अजमेर निवासी कालूराम, पत्नी सीमा, बेटा रोहित और पोता गरजराज की भी मौत। देर रात की घटना, आज दोपहर 12:30 बजे पुलिस को मिली सूचना। FSL टीम मौके पहुंच, जांच में जुटी। अस्थि विसर्जन से लौट रहे थे परिवार, एक ही झटके में दो परिवार तबाह। एंकर जयपुर में रविवार की सुबह जैसे ही लोगों ने चैन की सांस ली थी, दोपहर एक दिल दहला देने वाली ख़बर ने पूरे शहर को झकझोर दिया। शिवदासपुरा थाना इलाके में रिंग रोड के नीचे बने एक अंडरपास में कार गिरने से दो परिवारों के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना दोपहर करीब 12:30 बजे मिली। जब तक राहत पहुंची, कार में सवार सभी लोग दम तोड़ चुके थे। Vo ये लोग हरिद्वार से अपने दादा और पिता की अस्थियों का विसर्जन कर लौट रहे थे। परिवार की धार्मिक यात्रा अचानक एक कब्रगाह में बदल गई। हादसा जयपुर के गोवर्धनपुरा इलाके के पास प्रहलादपुरा के पास उस जगह हुआ, जहां रिंग रोड पर बना अंडरपास पिछले कुछ दिनों से बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था। इस जलभराव में गाड़ी सीधे एक नीचे अंडरपास में जा गिरी और उलट गई। कार में करीब एक फीट तक पानी भरा हुआ था, लेकिन वो मौत का समंदर बन चुका था। शिवदासपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। वहां कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी और शव कार में फंसे हुए थे। तुरंत क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। बाइट - सुरेन्द्र सिंह, शिवदासपुरा SHO FSL की टीम मौके पर पहुंची, टायर के निशान, कार के टूटे हिस्सों और स्पीड का अंदाजा लगाने के लिए हर साक्ष्य को बारीकी से जांचा जा रहा है। बाइट - कैलाश चंद शर्मा, FSL कार में सवार वाटिका निवासी रामराज, उनकी पत्नी मधु और 14 महीने का बेटा रुद्र, साथ ही पुलिया कला, अजमेर निवासी कालूराम, उनकी पत्नी सीमा, बेटा रोहित और 3 साल का पोता गजराज – ये सातों अब इस दुनिया में नहीं हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीण राहुल की आंखें नम थीं। उन्होंने बताया, “दो बॉडी को मैंने अपने हाथों से एम्बुलेंस में रखवाया… बच्चे ऐसे जकड़े हुए थे मानो नींद में ही दम घुट गया हो।” बाइट - राहुल ग्रामीण एक छोटे से पानी के गिलास ने सबको झकझोर दिया, जो शायद किसी मां ने अपने बच्चे को पिलाने के लिए रखा था। वहीं सड़क पर गिरा हुआ चिप्स का पैकेट, जिसे गजराज के पापा ने शायद उसके ज़िद करने पर लिया होगा – अब इन चीज़ों से सिर्फ सवाल उठते हैं, जवाब देने वाला कोई नहीं। ये वही परिवार था जो अपनों की अस्थियाँ विसर्जित कर शांति की कामना कर लौटा था, लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। एक झपकी, एक चूक, एक भरा हुआ अंडरपास और सात जिंदगियाँ खत्म। जयपुर की इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। एवज पांचाल जी मीडिया जयपुर
2
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Sept 14, 2025 13:49:20
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:Exclusive,,,,,, Note,,,, महोदय दो खबरों के दो 121 भेजे हैं,,,दोनों 121 में से थोड़ा-थोड़ा काट लीजिएगा क्योंकि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए हैं,,,, राजसमंद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025, राजसमंद जिले में दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न, दूर दराज से यानि अन्य जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने प्रशासन की व्यवस्था पर उठाए सवाल, अभ्यर्थियों को नहीं मिल रही रोडवेज की बसें, काफी देर से बस के इंतजार में खड़े हैं अभ्यर्थी, जयपुर, जोधपुर, चूरू, सीकर सहित अन्य जिले के अभ्यर्थी राजनगर बस स्टैंड पर हो रहे हैं परेशान अन्य जिलों से आए अभ्यर्थियों जी मीडिया से की खास बातचीत,अपनी अपनी परेशानियों को किया साझा, बोले, बिना किसी निर्णय के अभ्यर्थियों का काफी दूर दिया गया सेंटर,जो की गलत है, तो वहीं एक अभ्यर्थी ने एग्जाम पेपर को बताया एआई जनरेट पेपर, वन,2,वन,,,अभ्यर्थी जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Sept 14, 2025 13:49:06
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:Exclusive,,,,,, Note,,,, महोदय दो खबरों के दो 121 भेजे हैं,,,दोनों 121 में से थोड़ा-थोड़ा काट लीजिएगा क्योंकि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए हैं,,,, @devendra_jpr राजसमंद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025, राजसमंद जिले में दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न, दूर दराज से यानि अन्य जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने प्रशासन की व्यवस्था पर उठाए सवाल, अभ्यर्थियों को नहीं मिल रही रोडवेज की बसें, काफी देर से बस के इंतजार में खड़े हैं अभ्यर्थी, जयपुर, जोधपुर, चूरू, सीकर सहित अन्य जिले के अभ्यर्थी राजनगर बस स्टैंड पर हो रहे हैं परेशान अन्य जिलों से आए अभ्यर्थियों जी मीडिया से की खास बातचीत,अपनी अपनी परेशानियों को किया साझा, बोले, बिना किसी निर्णय के अभ्यर्थियों का काफी दूर दिया गया सेंटर,जो की गलत है, तो वहीं एक अभ्यर्थी ने एग्जाम पेपर को बताया एआई जनरेट पेपर, वन,2,वन,,,अभ्यर्थी जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 14, 2025 13:48:54
Ajmer, Rajasthan:BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रविवार को आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। पुलिस विभाग ने पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए कई सख्त कदम उठाये, ताकि किसी भी तरह की धांधली को रोका जा सके, ब्यावर में इस परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाये गये जिनमे दो पारियों में 7 हजार 680 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से दोनों पारी में 5464 परीक्षार्थी उपस्थित थे और 2216 अनुपस्थित रहे।करीब 69 प्रतिशत उपस्थिति रही ।सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई उसके बाद ही परिक्षार्थी को अंदर प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लाइन लगी हुई थी जिन परीक्षार्थियों के हाथ में धागा या कलावा पहना हुआ था उन्हें भी निकलवा दिया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमैट्रिक जांच की गई साथ ही हर परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी भी की गई। इस दौरान एसपी रतन सिंह राठौड़ के निर्देशन में नोडल अधिकारी व एएसपी भूपेंद्र शर्मा तथा सीओ सिटी राजेश कसाना ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कमान सभाली। इस दौरान शहर के हर चौराहे तथा परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। वही परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों की बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड उमड पडी। BITE_RAHUAL KHICHI  
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Sept 14, 2025 13:48:37
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर --यमुनानगर के सढौरा में इमीग्रेशन मालिक के घर पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। जानकारी के अनुसार, इमीग्रेशन मालिक से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। फिरौती न मिलने पर गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग ने अपने शार्प शूटरों के जरिए घर पर गोलियां चलवाने की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई थी। वीओ -- पुलिस ने जब गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग के शार्प शूटर का पीछा किया तो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल पर फरार होने की कोशिश कर रहा था। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाश सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही उसकी टांग टूट गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। गिरफ्तार शार्प शूटर की पहचान बरवाला निवासी साहिल के रूप में हुई है। वीओ -- पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहिल लंबे समय से वेंकटेश गर्ग गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके इशारे पर ही सढौरा में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। 27 अगस्त को फोन पर टैक्स मैसेज के जरिए जान से मारने की दी थी धमकी। वारदात की जगह साढ़ौरा थाना टीम डी एस पी बिलासपुर व एस पी कमलदीप गोयल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की क्राइम की सभी टीमें मौके पर पहुंच कर चलाया सर्च आभियान।  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात ने शहर में गैंगस्टर नेटवर्क की गहरी जड़ों का खुलासा कर दिया है। बाइट -- अमरेंद्र सिंह ASP बाइट -- अजय कुमार, थाना प्रभारी, सढौरा  Last वीओ --फिलहाल पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने न सिर्फ आरोपी को काबू किया बल्कि इलाके में लोगों को राहत की सांस भी दी है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Sept 14, 2025 13:48:23
Kaithal, Haryana:Kaithal News Reporter Vipin Sharma 1409ZDN_KTH_SURJEWALA_R कैथल में कांग्रेस का न्याय अधिकार सम्मेलन, सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कैथल के ब्लॉक ढांड में आज कांग्रेस का न्याय अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे। अपने संबोधन में सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सेवा की भावना अब चुटकलों की सरकार में तब्दील हो गई है, यही कड़वा सच है।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की कि कपिल शर्मा की तर्ज़ पर “नायब सैनी कॉमेडी शो” चल रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्य सेवा और समर्पण की गंभीर जिम्मेदारी है, लेकिन इसे हंसी-ठिठोली और चुटकुले सुनाने का गैर-गंभीर कार्य बना दिया गया है। उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस समय बड़े संकटों का सामना कर रही है। भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि काश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभम त्रिवेदी की पत्नी की कराह सुनाई देती। अगर ऐसा होता तो वे अमित शाह के बेटे की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई, जिससे भाजपा पैसा कमा रही है, को तुरंत मैच रोकने का आदेश देते। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार से कहना चाहता हूं कि भारतीयों का खून और क्रिकेट मैच एक साथ नहीं चल सकते। भारतीय सैनिकों का बलिदान और क्रिकेट की शान को साथ-साथ नहीं रखा जा सकता। आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि पाकिस्तान की सरकार के आगे झुकते हुए हमें उनके साथ क्रिकेट खेलना पड़ रहा है? जब प्रधानमंत्री स्वयं यह कहते हैं कि "ऑपरेशन सिंदूर जारी है और हम पाकिस्तान से लड़ाई की स्थिति में हैं, तो फिर उसी देश के साथ क्रिकेट खेलना किस तरह उचित ठहराया जा सकता है? यह भाजपा के दोहरेपन का साफ प्रमाण है। यह पहलगाम सहित सभी भारतीय सैनिकों की शहादत का अपमान है। प्रधानमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप करके इस निर्णय को बदलना चाहिए। बाइट एवं संबोधन रणदीप सुरजेवाला
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Sept 14, 2025 13:48:10
Delhi, Delhi:दिल्ली के विकासपुरी केरला स्कूल में श्री नारायण गुरुदेव 171 वे जयंती समारोह पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की शिरकत विकास पूरी राजेश शर्मा दिल्ली के विकासपुरी केरला पब्लिक स्कूल में 171 वे श्री नारायण गुरु जयंती का महोत्सव मनाया गया जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची और ज्योत प्रचलित किया और साथ ही मुख्यमंत्री को बुके देकर सोल भेट कर मच पर सम्मानित किया ओर मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने मंच पर आकर लोगों को संबोधित किया लोगों को बताया श्री नारायण गुरुदेव की जन्म जयंती बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है आपके बीच यहां मेरे लिए नया एक्सपीरियंस है ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं मेरे लिए बड़ी ही गर्व की बात है विज्ञान भवन में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ भी महात्मा गांधी जी की श्री नारायण गुरुदेव जी को लेकर बाते की ओर डिस्कशन हुई मुझे नहीं पता था इतना बड़ा ड्राइव जो देश में चला जिसमें जातियों से हट कर करके आज की कल्पना की गई महात्मा गांधी जी के द्वारा वह हम सबके आदरणीय श्री गुरुदेव नारायण जी से इंस्पायर्ड थी। विज्ञान भवन के उसकार्यक्रम ने मुझे नया विजन दिया और सच में नारायण गुरुदेव न केवल केरल के बल्कि साउथ भारत के इस मानव जाति के गुरुदेव है जिन्होंने पूरे समाज को दिशा दी और लोगों कोनया तरीका दिया और ऐसे समाज की कल्पना की जिसमें कोई भेदभाव ना हो जातीय ना हो एक ईश्वर एक जाति सब लोग वहीं से जुड़े। वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 14, 2025 13:47:21
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना पुलिस ने ऑनर किलिंग मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पूर्वी एसपी पटना परिचय कुमार ने बताया कि इस हत्या की साजिश लड़की के चाचा सुनील कुमार ने रची थी, जिसमें कुख्यात महाकाल गैंग का भी सहयोग लिया गया। जांच में सामने आया है कि मृत युवक और नाबालिग लड़की घर से भागकर रामकृष्णा नगर इलाके में 3 हजार रुपये में किराए का कमरा लेकर छिपे थे। लड़के की मां सुशीला देवी के आवेदन पर 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था, जिनमें से अधिकतर की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, युवक और लड़की ने 7 सितंबर को घर छोड़ने के बाद किराए के कमरे में शरण ली थी। 11 सितंबर को अचानक एक कार और तीन बाइक से पहुंचे 15 से अधिक लोगों ने कमरे में घुसकर दोनों के साथ मारपीट की और जबरन स्विफ्ट कार में बैठाकर ले गए। रास्ते में ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस वारदात में मकान मालिक धर्मराज और उसकी पत्नी राखी देवी की भी संलिप्तता सामने आई है। धर्मराज, जो बीएसएनएल का कर्मचारी है, फिलहाल फरार है, जबकि पुलिस ने उसकी पत्नी राखी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बाइट--परिचय कुमार पूर्वी एसपी पटना
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top