Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum832303

घाटशिला मुसाबनी में करमा महोत्सव: संथाली संस्कृति का उल्लास

RSRandhir Singh
Sept 14, 2025 11:47:02
Ghatshila, Jharkhand
LOCATION:- GHATSHILA REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH एंकर वीओ:- घाटशिला के मुसाबनी स्थित मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में संथाली विभाग और आदिवासी छात्र-छात्राओं के द्वारा रविवार को प्रकृति पर्व कर्मा श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर घाटशिला के दविंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन के आगमन पर कॉलेज परिवार ने पारंपरिक तरीके से ढोल नगारा बजाकर उनका स्वागत किया। संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस पर्व में छात्र-छात्राओं ने संथाली नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल-मांदर की थाप पर छात्राओं का करमा नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा— “करमा पर्व हमारी परंपरा, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और सामूहिक जीवन के महत्व का संदेश देता है। युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” जबकि घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि कोई भी पूजा त्यौहार हमे एकजुटता और आपसी भाईचारा का संदेश देता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीमा कल्याणी और संथाली विभाग के प्राध्यापक गोविंदा बसके ने बताया कि करमा महोत्सव हर वर्ष विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के संथाली विभाग के छात्र छात्राओं ने पारम्परिक परिधान में सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बाइट:- 01.सोमेश चन्द्र सोरेन,दिवंगत शिक्षा मंत्री के पुत्र। 02.लक्ष्मण टुडू,पूर्व विधायक घाटशिला। रिपोर्ट:- रणधीर कुमार सिंह, संवाददाता। 9939232111 9534338111
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Sept 14, 2025 13:45:36
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के शाहपुर गांव की रहने वाली शिवानी कौरव ने एमपीपीएससी की परीक्षा पास करके मध्यप्रदेश में तीसरी रैंक बनाई शिवानी कौरव रामदर्शन कौरव की पुत्री हैं जिन्होंने गांव का ही नही समाज व जिले का नाम रोशन किया हैं आज जब बिटिया ये उपलव्धि प्राप्त कर पहली बार अपने ग्रह ग्राम में आई अपने पिता से भावुक होकर लिपट गई दोनों के आखो से खुशी के आँसू छलक गये तो गांव का हर नागरिक बड़े उत्साह के साथ ढोल बाजे एंव फूल माला लेकर बिटिया शिवानी के गांव के बाहर स्वागत के लिए खड़ा था सबसे पहले शिवानी ने बाजार में भगवान भोलेनाथ एंव हनुमानजी के मंदिर में पूजा अर्चना किया तपश्चात ग्राम पंचायत भवन शाहपुर में सभी उपस्थित जनो ने बिटिया को तिलक लगाकर फूलमालाओं से व मीठा खिलाकर बिटिया का स्वागत किया उसके बाद सभी लोग बिटिया को बैंडबाजों से घर तक छोड़ने गये बाइट-शिवानी कौरव
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 14, 2025 13:45:10
Puri, Odisha:Gosala at Parikrama marg,,,pkg ବି.ଦ୍ର (୨୧ ସେକେଣ୍ଡର ଥାନା ଭିଜୁଆଲ ଭୁଲରେ ଯାଇଛି ତାକୁ ଏହି ଷ୍ଟୋରୀରେ ଲଗାଇବେ ନାହିଁ ) ()ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଚାରିପଟେ ଆଉ ବୁଲା ଗୋରୁ ବୁଲୁ ନାହାନ୍ତି। ଫଳରେ ମାନସିକ କରିଥିବା ଭକ୍ତ ଗାଈଁଙ୍କୁ ଖାଇବାକୁ ଦେଇ ପାରୁନି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ହେଉଥିବା ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ନୀତି ପ୍ରଭାବିତ ହେବାକୁ ବସିଲାଣି। ଏଥିପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ କୁ ଏକ ଗୋଶାଳା ପ୍ରସ୍ତୁତ କରିବାକୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦେଇଛନ୍ତି ସେବାୟତ। ଏନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ତଥା ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ାଙ୍କୁ ସେବାୟତମାନେ ଭେଟି ଆଜି ଆଲେଚନା କରିଛନ୍ତି। ଏହା ଉପରେ ବିଚାର କରାଯାଇ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯିବ ବୋଲି ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଶ୍ରୀ ପରିଡ଼ା କହିଛନ୍ତି। (ଭିଓ୧) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପରେ ସ୍ଥାନ ପାଇବେ ଗୋମାତା ।ଏନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ତଥା ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦେଇଛନ୍ତି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସେବକ। ବିଭିନ୍ନ ପର୍ବପର୍ବାଣିରେ ଗୋମୟର ଆବଶ୍ୟକତା ତଥା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ନୀତିରେ ଗାଈ କ୍ଷୀରର ଆବଶ୍ୟକତା ମେଣ୍ଟାଇବାକୁ ଏଭଳି ପ୍ରସ୍ତାବ ଦିଆଯାଇଛି।ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପର ଦକ୍ଷିଣ ପୂର୍ବ କୋଣ ତଥା ପେଜନଳା ନିକଟରେ ଗୋମାତା ରଖିବାକୁ ଦିଆଯାଇଛି ପ୍ରସ୍ତାବ ।ତେବେ ପୂର୍ବରୁ ପେଜନଳା ବାଟେ ଆସୁଥିବା ପେଜକୁ ଏବଂ ଅନେକ ପରିବା ଚୋପା ଇତ୍ୟାଦି ଗାଈ ଓ ଷଣ୍ଢ ଖାଉଥିଲେ ।କିନ୍ତୁ ପ୍ରକଳ୍ପ ନିର୍ମାଣ ପରେ ଏହି ଅଞ୍ଚଳକୁ ଏବେ ଗାଈ,ଷଣ୍ଢ ଇତ୍ୟାଦିଙ୍କୁ ପୁରାଇ ଦିଆଯାଉ ନାହିଁ।ସେବକ ଯୁକ୍ତି ବାଢିଛନ୍ତି ଯେ ଗାଈ କ୍ଷୀରର ରହିଛି ମହତ୍ତ୍ଵ ।ଗୋମୟ ବା ଗୋବରର ମଧ୍ୟ ଆବଶ୍ୟକତା ରହିଛି ।ଅନ୍ୟପଟରେ ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ଦିନ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ନୀତି ପାଇଁ ଗାଇ ଦୁହିଁ କ୍ଷୀର ଆବଶ୍ୟକ ହୁଏ ।ତେବେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ତଥା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ କହିଛନ୍ତି ଯେ ଏନେଇ କେବଳ ପ୍ରସ୍ତାବ ଆସିଛି ।କେଉଁଠି ହେବ,କଣ ରହିବ ପ୍ଲାନିଁ ସେ ବିଷୟରେ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯାଇନାହିଁ ।ଏଭଳି ଏକ ଗୋଶାଳା କରିବାକୁ ଗଣେଶ୍ବର ମହାସୁଆରଙ୍କ ସମେତ ଅନ୍ୟ ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତମାନେ ଦାବି କରିଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍ - ଗଣେଶ୍ୱର ମହାସୁଆର,ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସେବକ (ଭିଓ୨) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ନୀତିକାନ୍ତି ଓ ନନ୍ଦ ଉତ୍ସବ ପାଇଁ ମିଳୁନାହାନ୍ତି ଗାଈ। ଏଥିପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ଏକ ଗୋଶାଳା ପ୍ରସ୍ତୁତ କରିବାକୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦେଇଛନ୍ତି ସେବାୟତ। ଏନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ତଥା ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ାଙ୍କୁ ସେବାୟତମାନେ ଭେଟି ଆଜି ଆଲେଚନା କରିଛନ୍ତି। ଏହା ଉପରେ ବିଚାର କରାଯାଇ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯିବ ବୋଲି ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍ - ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ା,ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ତଥା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ (ଫାଭିଓ) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପ ନିର୍ମାଣ ପରେ ଏହି ଅଞ୍ଚଳ କୁ ଏବେ ଗାଈ,ଷଣ୍ଢ ଇତ୍ୟାଦି ଙ୍କୁ ପୁରାଇ ଦିଆଯାଉ ନାହିଁ।ତେବେ ଗୋଷାଲା କରିବା ପରେ ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପ ରେ କେତେ ଦୂର ଠିକ ହେବ ତାକୁ ନେଇ ପ୍ରଶ୍ନ।,,,
0
comment0
Report
Sept 14, 2025 13:41:40
Jhansi, Uttar Pradesh:आज श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, माननीय केंद्रीय मंत्री, संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, भारत सरकार तथा श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, माननीय ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। श्री कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।निरीक्षण के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं तथा चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, फूट ओवर ब्रिज सहित अन्य यात्री सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
0
comment0
Report
Sept 14, 2025 13:40:13
0
comment0
Report
Sept 14, 2025 13:37:12
Madhubani, Bihar:PEETHADHISH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR उत्तराखंड स्थित जोशीमठ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी पहुंचे मधुबनी।श्री श्री 1008 जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य हैं। जोशीमठ जिसे आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख पीठों में से एक माना जाता है। इस ज्योतिष्पीठ का महत्व हिंदू धर्म और सनातन परंपरा में बहुत अधिक है।स्वामी जी लगातार गौरक्षा ,सनातन धर्म को बेबाक तरीके से उठाते रहे है।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर साजन सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। नेपाल राष्ट्र में उथलपुथल को लेकर कहा गौवंश की हत्या हो रही थी इसलिए नेपाल का आज ये हालत है।
4
comment0
Report
Sept 14, 2025 13:33:51
Madhubani, Bihar:PEETHADHISH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR उत्तराखंड स्थित जोशीमठ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी पहुंचे मधुबनी।श्री श्री 1008 जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य हैं। जोशीमठ जिसे आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख पीठों में से एक माना जाता है। इस ज्योतिष्पीठ का महत्व हिंदू धर्म और सनातन परंपरा में बहुत अधिक है।स्वामी जी लगातार गौरक्षा ,सनातन धर्म को बेबाक तरीके से उठाते रहे है।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर साजन सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। नेपाल राष्ट्र में उथलपुथल को लेकर कहा गौवंश की हत्या हो रही थी इसलिए नेपाल का आज ये हालत है और पड़ोसी देश भी अछूता नहीं रहेगा।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Sept 14, 2025 13:33:49
Jaipur, Rajasthan:DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JAIPUR FEED-2c :::::::::::::::::::::::::::::::: एंकर- सड़क पर आश्रयहीन गौवंश से होने वाली परेशानी को लेकर नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा ने बड़ी कार्रवाई की। सोडाला, सिविल लाइन और रामनगर इलाके से 10 घूमते गौवंश को पकड़कर हिंगोनिया गौशाला भेजा गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। सड़क पर विचरण करती गायें ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। इसी वजह से रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान निगम को फिर गौ माफिया का सामना करना पड़ा। बताया गया कि कई बार ऐसे लोग निगम टीम को रोकने की कोशिश करते हैं। अब निगम ने तय किया है कि इन गौ माफिया और गायों के पीछे बाइक दौड़ाने वालों की पहचान की जाएगी। पुलिस आयुक्तालय को ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा....हेरिटेज निगम प्रशासन का कहना है कि बेसहारा गौवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया में अब किसी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Sept 14, 2025 13:33:12
Karauli, Rajasthan:तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में छाया मातम, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो -  नादौती उपखंड के पाल गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के दो किशोर तालाब (एनिकट) में नहाने गए, जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाल निवासी अवधेश बैरवा (15) पुत्र विजय बैरवा और प्रिंस बैरवा (14) पुत्र महेश बैरवा दोपहर को गांव के पास बने तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद पशुपालकों ने घटना की सूचना गांव में दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में दोनों किशोरों को परिजन व ग्रामीण दौसा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। शोकाकुल माहौल में गांव के कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। आशीष चतुर्वेदी 8769912378    
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Sept 14, 2025 13:32:59
Chapra, Bihar:RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: जिले के दाऊदपुर में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवांल और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संयुक्त रूप से किया, शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की आज प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया सम्राट चौधरी माननीय उपमुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पीतल और कास्य से निर्मित भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। जिस दौरान हजारों कार्यकर्ता तथा राजपूत समाज के लोग इकट्ठा हुए थे, आपको बता दे कि वहीं भारी बारिश के बीच जनता ने उनका बहुत समय से इंतजार किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद मोहन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने जिस तरह से घास खा कर और कड़ी मेहनत करके अंग्रेजों के साथ लड़ाइयों को लड़ा और समाज के लिए वो लड़ते रहे। हमें उनसे यह सिख मिलती है कि अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। वही चेतन आनंद ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग को और ज्यादा मजबूत करने की जनता से आग्रह किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हमारे समाज को जागरूक और एकजुट होने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रतिमा निर्माण समिति द्वारा सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया, इस मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि महाराणा प्रताप समरस समाज के संदेश वाहक थे और अपने स्वभिमान की रक्षा के लिए कष्ट झेले परन्तु अपने विचार से समझौता नही किया राष्ट्रधर्म को नही छोड़ा ऐसे महापुरुष की प्रतिमा आने वाले पीढ़ियों को समरस समाज निर्माण का संदेश देगी जहां न जाति की बात होती बल्कि मात्र राष्ट्रधर्म और राष्ट्र नव निर्माण की बात हो, उन्होंने कहा कि छोटे कबीला के साथ एकता बना कर मुगल बादशाहत को चुनौती देने का इतिहास जब अगले पीढ़ियों को मिलेगा तो समाज का नव निर्माण होगा। जिस मौके पर कृष्ण कुमार ,महिपाल सिंह मकराना राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि सी अंशु मनमोहन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शेर सिंह राणा संस्थापक राष्ट्रवादी जंग लोक पार्टी गौतम सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार रणधीर सिंह पूर्व विधायक छपरा साथ ही साथ हजारों लोग मौजूद रहे ।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Sept 14, 2025 13:31:54
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आईडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- एशिया कप को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद लगातार जारी, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने इस मैच का किया विरोध कहा पहलगाम की घटना को देखते हुए नहीं होना चाहिए मैच. रिपोर्ट- विजय भारद्वाज टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- एशिया कप के मद्देनजर आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. वहीं राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने इस मैच का कड़ा विरोध करते हुए कुछ माह पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना को देखते हुए पाकिस्तान के साथ किसी भी हाल में मैच माँ होने की बात कही है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने इस मैच का विरोध किया है. राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर और युवा मोर्चा राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता युद्ध और मैच एक साथ ना होने की बात कही है. वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत में आतंकवादी हमले करता है जिसके अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं और इनमें से एक कुछ माह पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कितने ही निर्दोष लोगों को धर्म के नाम पर मारा जाना है जिसके बाद भारत का पाकिस्तान के साथ युद्ध भी हुआ. साथ ही उन्होंने कहा कहा कि बीसीसीआई व सरकार अगर उस देश के साथ मैच खेलना चाहती है तो इसका विरोध हर राष्ट्रवादी को करना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि हमें अपनी सीमाएं तय करनी जरूरी है कि किस देश के साथ हमें व्यापार करना है, किस देश के साथ हमें खेलना है और किस देश के साथ हम युद्ध में हैं. बाइट- अनूप ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी. जगदीप ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top