Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

उदयपुर में नगर निगम कर्मचारी पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार!

Avinash Jagnawat
Jul 05, 2025 12:30:42
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर है। दरअसल दो दिन पूर्व नगर निगम कर्मचारी लेखराज नकवाल पर दो गाड़ियों में सवार हो कर आए विपिन चौहान, प्रवीण सालवी, विक्की और ऋषभ गुर्जर ने घेर लिया। इसके बाद चारों ने लात-घूंसों और धारदार हथियारों से हमला कर लेखराज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल लेखराज ने शुक्रवार को हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी गोयल ने बताया कि प्रवीण सालवी और विक्की हिस्ट्रीशीटर हैं, जबकि विपिन चौहान और ऋषभ गुर्जर के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल हिरणमगरी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी सार्वजनिक परेड भी निकाली गई। जिससे आमजन में सख्त संदेश जाए कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाईट- योगेश गोयल, एसपी, उदयपुर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement