Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेगूसराय में मोहर्रम पर्व: प्रशासन ने बनाए पुख्ता इंतजाम!

Jitendra Chaudhary
Jul 07, 2025 05:02:34
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में मोहर्रम पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मोहर्रम के पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे कि कहीं भी असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार का बलवा ना फैलाया जा सके। इसके लिए जगह-जगह पुलिस की भी तैनाती की गई है। वहीं मोहर्रम पर्व को लेकर ताजिया जुलूस निकाली गई जो शहर के विभिन्न इलाकों में निकल गई। खासकर सिंघौल थाना क्षेत्र के बगबारा इलाके में ताजिया जुलूस निकालने के बाद गंगा जमुना तहजीब के तर्ज पर हिंदू महिलाओं ने ताजिया को पूजा अर्चना किया। वही मोहर्रम पर्व को लेकर काफी संख्या में लोग अपना अपना कर्तव्य दिखाए। आपको बताते चले कि निकाली गई इस ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जुलूस में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के द्वारा पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों से कई तरह के करतब दिखाए जा रहे थे। जिला प्रशासन की निगरानी में यह ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सद्भाव तरीके से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। जहां लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाए। लोगों ने बताया है कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से आज संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया है कि मोहर्रम पर्व को लेकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिला।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement