शाजापुर में मंत्री चक्काजाम में फंसे, ग्रामीणों ने मांगा ट्रांसफार्मर!
MJManoj Jain
Aug 31, 2025 05:32:46
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर
एंकर-
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में नलखेड़ा रोड़ के विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार शाम को बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया था और इस चक्काजाम में केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत नलखेड़ा से लौटते समय अपने परिवार के साथ जाम में फंसे थे। जाम में फंसे मंत्री ने बिजली कंपनी के जेई को फोन लगाकर 3 घंटे में ट्रांसफार्मर लगाने को कहा था,तब जाकर स्थानीय लोगों ने वहां से मंत्री को निकलने दिया। मंत्री के जाने के बाद रात 8 बजे बिजली कंपनी के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लेकर आ गए। जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, वहां कीचड़ होने से कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 9.30 से 10.30 के बीच पुराना ट्रांसफार्मर नीचे उतारा गया। इसके बाद रात 1 बजे तक नया ट्रांसफार्मर चढ़ा कर चालू कर दिया।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली सुचारू रूप से चालू हुई।
स्थानीय लोगों ने मंत्री को तीन घंटे का समय दिया था
ग्रामीणों के चक्काजाम होने से केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत फंस गए। मंत्री ने जाम कर रहे लोगों को समझाया तब जाकर स्थानीय लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। मंत्री ने बिजली कंपनी के जेई को फोन लगाया और कहा अब अगर यहां लाइट ग ई तो आपको संस्पेड करा देंगे,समझे ना। सुनो ध्यान से मैं यहां चक्काजाम समाप्त करवा रहा हूं। तीन 3 घंटे में ट्रांसफार्मर लगना चाहिए । मंत्री ने स्थानीय लोगों को ट्रांसफार्मर लगने का भरोसा दिलाया, तब जाकर स्थानीय लोगों ने वहां से मंत्री को निकलने दिया। स्थानीय लोगों ने मंत्री से कहा यदि तीन घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं आया तो फिर से चक्काजाम कर देंगे। बिजली कंपनी के कर्मचारी शाजापुर से रात 8 बजे ट्रांसफार्मर लेकर मोहन बड़ोदिया पहुंच गए।
14
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
#कपासन, चित्तौड़गढ़ –
एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि को गूगल मैप की गलती के कारण एक परिवार वैन में सवार होकर टूटी पुलिया पर पहुंच गया। वैन पानी के तेज बहाव में करीब 300 मीटर बह गई। हादसे में चार लोग—25 वर्षीय चंदा, 25 वर्षीय ममता, 4 वर्षीय खुशी और 6 वर्षीय मासूम रूत्वी—तेज बहाव में बह गए थे। जिनमें से तीन के शव बुधवार को मिले थे। छह वर्षीय रूत्वी का शव छठे दिन रेस्क्यू के बाद बरामद किया गया। पांच अन्य लोग सुरक्षित बचाए गए। लगातार पांच दिन की तलाश के बाद रविवार को मासूम रूत्वी का शव रतनखेड़ी एनीकट से बरामद किया गया। देखिये जी मीडिया संवाददाता अभिषेक शर्मा की खास रिपोर्ट।
वीओ – 1
परिवार गूगल मैप के बताए मार्ग पर बढ़ रहा था। हितेश ने बताया कि मैप ने उन्हें सोमी-उपरेड़ा पुलिया के रास्ते से गांव तक पहुंचने का मार्ग दिखाया। परिवार को जानकारी नहीं थी कि यह पुलिया तीन साल से टूटी हुई है और बंद पड़ी है। वहां न कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही मार्ग अवरुद्ध किया गया था। रात करीब डेढ़ बजे अंधेरे में यह पुलिया दिखाई नहीं दी और वैन सीधे पानी के तेज बहाव में बह गई। वैन के बहाव के साथ तेज पानी ने लोगों को भयभीत कर दिया और उनका संतुलन बिगड़ गया।
बाइट – हितेश ........ परिजन
वीओ – 2
हादसे के समय वैन में कुल 9 लोग सवार थे। लोग वैन की छत पर खड़े थे। पानी के तेज बहाव से वैन का बैलेंस बिगड़ा और आपस में पकड़ रखे हाथ छूट गए। मोबाइल सूचना के आधार पर स्थानीय लोग और SDRF टीम मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें मदनलाल, हितेश, लीला, काव्यांश और आयांश शामिल थे। बचाव के दौरान SDRF टीम ने नाव और रस्सी का उपयोग किया।
बाइट – अब्दुल जब्बार ........ चश्मदीद
वीओ – 3
हादसे में चंदा, ममता और 4 वर्षीय खुशी की मौत हो गई। छह साल की मासूम रूत्वी लापता रही। SDRF और पुलिस ने नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान शुरू किया। बोट, सिलेंडर और डीप डाइविंग सहित सभी तकनीक का उपयोग किया गया। ग्रामीण लगातार तलाशी में मदद कर रहे थे। टीम ने नदी के किनारे-किनारे, झाड़ियों और पानी के गहरे हिस्सों में खोज की। शुक्रवार तक लगातार प्रयास के बावजूद रूत्वी का कोई सुराग नहीं मिला।
बाइट – कैलाश मेनारिया ........ डीसीपी, सिविल डिफेंस उदयपुर
वीओ – 4
एसडीआरएफ टीम ने लाईन कॉम्बिंग के साथ नदी के 12-15 किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी जारी रखी। उदयपुर रेंज मुख्यालय से लाए गए हाई-रेजोल्यूशन और लंबी दूरी के ड्रोन से नदी का निरीक्षण किया गया। भोईखेड़ा से अतिरिक्त गोताखोर बुलाए गए। तेज बहाव और पानी की गहराई के बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी।
बाइट – अनूप सिंह ........ SDRF टीम
वीओ – 5
रविवार को SDRF टीम ने छठे दिन रतनखेड़ी एनीकट से रूत्वी का शव बरामद किया। शव घटना स्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर मिला। डीएसपी गंगरार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर, एसडीएम और तहसीलदार भी तलाशी अभियान में मौजूद थे। प्रशासन ने सभी स्टेकहोल्डर्स और ग्रामीणों की मदद की सराहना की।
बाइट – अंजू शर्मा ......... उपखंड अधिकारी
वीओ – 6
तलाशी अभियान में SDRF, सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय ग्रामीण लगातार सहयोग करते रहे। शव की पहचान के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। यह हादसा पूरे इलाके के लिए एक चेतावनी बन गया कि तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से मासूम रूत्वी का शव सुरक्षित बरामद हुआ। हादसे ने यह भी दिखाया कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता ही जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।
बाइट – रमेश मीणा ........ थानाधिकारी
विओ - 7
यह हादसा तकनीक और चेतावनी के प्रति सतर्क रहने की सीख देता है। गूगल मैप की गलती ने चार जिंदगियां प्रभावित कीं, लेकिन प्रशासन, SDRF और ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से मासूम रूत्वी का शव सुरक्षित बरामद हुआ। इस दुखद घटना ने स्थानीय प्रशासन और समाज को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता और भी स्पष्ट कर दी है। परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द किया गया और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
पिटीसी – अभिषेक शर्मा, ज़ी मीडिया, चित्तौड़गढ़
কলকাতায় প্রদেশ কংগ্রেসের দপ্তর বিধান ভবনে হামলার প্রতিবাদে। মালদার ইংরেজবাজার শহরের মালদা দক্ষিণের সংসদ ঈসা খান চৌধুরীর নেতৃত্বে ৩৪ নম্বর জাতীয় সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ কংগ্রেসের। বেশ কিছুক্ষণ বিক্ষোভ করার পর, অবরোধ তুলে নেয় কংগ্রেস কর্মী সমর্থকরা। অবিলম্বে রাজ্য সরকারকে ব্যবস্থা নিতে হবে অভিযুক্তর বিরুদ্ধে আর সেই কারণেই এই অবরোধ। পাশাপাশি এস আই আর ইস্যুতে বিজেপিকে তীব্র আক্রমণ কংগ্রেস সংসদের
रांची
कुमार चंदन
Slug
ZBJ_RNC_BJP_MAHILA_R
झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आयोजन किया गया। बीजेपी महिला मोर्चा जयपाल सिंह स्टेडियम से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव के लिए रवाना हुई।
WT
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
0109ZDN_KTH_BJP_R
कैथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर जताया विरोध
एंकर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आज कैथल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इसे न केवल प्रधानमंत्री का अपमान, बल्कि समस्त नारी जाति का अपमान करार दिया।भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कैथल के भाजपा कार्यालय से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमाया रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया।पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज और नारी जाति का अपमान है। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी तत्काल माफी मांगें।"अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए कहा, "ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राहुल गांधी को न केवल प्रधानमंत्री की माता से, बल्कि देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने समाज में इस मुद्दे पर रोष होने की बात दोहराई और कांग्रेस के रवैये की कड़ी निंदा की।यह प्रदर्शन कैथल में भाजपा की ओर से एकजुटता और आक्रोश का प्रतीक रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
बाइट कमलेश ढांडा पूर्व राज्य मंत्री
बाइट हिमांशु गोयल मीडिया प्रभारी
एंकर ,विजुअल ,बाइट
अलवर और खैरथल जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के पायलटों ने भर्तृहरि मेले के दौरान QRT पुलिस द्वारा एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट के विरोध में आज हड़ताल कर दी. सभी एंबुलेंस को भवानी तोप के समीप खड़ा कर दिया गया और अस्पताल से जाने वाले किसी भी इमरजेंसी केस को नहीं उठाया गया.
यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह और पायलट मुकेश यादव ने बताया कि 30 और 31 सितंबर को भर्तृहरि मेले में ड्यूटी के दौरान हॉर्न बजाने पर पायलट शीशराम और मुकेश यादव के साथ पुलिस ने मारपीट की. उनका कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता. तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
इस हड़ताल से जिले की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं. जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा.
बाईट___बलबीर सिंह,, पूर्व अध्यक्ष, 108 एम्बुलेंस चालक
(मूंछों में पिला गमछा डाले हुए)
बाईट___मुकेश यादव.,. 108 एंबुलेंस पायलट
(केसरिया शर्ट में)
जनपद में बारिश के कारण 32 पीएमजीएसवाई और पीडब्लूडी की संडक बंद।
3 स्टेटे हाईवे बंद जगह जगह सड़के छतिग्रस्त।
3 राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जोन से गुजर रहे हैं।
केदारनाथ की यात्रा फिलहाल सुचारू ।
बारिश से घायल लोगों और बीमार एवं प्रसब महिलाओं के लिए भी सडंके नहीं कैसे पहॅूचेगें अस्पताल तक
मुनकटिया में पत्थर गिरने का शिल- शिला जारी
मुनकटिया में सुबह बडा हादसा 2लोगों की मौत 2 लोग गम्भीर घायल 1 मामली रूप से घायल
हरेन्द्र नेगी
स्लग- आफत की बारिश।
स्पेशल पैकेज
एंकर-जनपद में हो रही बारिश ने तहलका मचा दिया है। चारो ंओर हो रही मानसून की बारिश ने जन जीवन जनशून्य कर दिया है। चारो ओर हॉ हॉकार मचा हुआ है। न घर के अन्दर सुरक्षित न घर के बाहर सुरक्षित एैसे स्थिति बनी हुई है रूद्रप्रयाग जनपद की।
बीओं - जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश से आपदाओं और दुर्घटनाओं का शिल-शिला लगातार जारी है। जनपद की लोकल 34 सडंके बंद है। तो 1 स्टेट हाईवे 3 राजमार्ग बुरी तरह से बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये है। सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं हैं अगर ऋृषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग की बात करें सिरोहबगड़ में बाधित चल रहा हैं। कभी खुल रहा हैं तो कभी बंद हो रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। तो वहीं रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राजमार्ग जवाड़ी जमीन धस रही हैं तो बांसबाड़ा जबरदस्त लैण्ड स्लाइडिंग हो रहा है पहाडी से लगातार पत्थर और मलवा गिर रहा है। कुण्ड के पास मार्ग बंद हो रहा है। तो वहीं कल डोलिया देवी के पास जबरदस्त लैण्ड स्लाडिंग हो रही है। पुलिस वाले अपनी जान बचा कर भाग रहे हैं तो वहीं सोन प्रयाग मुनकटिया के पास सुबह आज बड़ा हादसा हो गया जिसमेेे दो लोगों की मौत हो गयी तो दो लोग गम्भीर धायल है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। आपदा ग्रस्त क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है लेकिन बारिश से नदी नाले उफान पर है। आने जाने के लिए रास्ते नहीं है। छेनागाड में अभी भी सर्च अभिया न चल रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सर्च कर रही हैं अभी भी 9 लोग लापता है।गॉव में जमीन धर रही है गॉव वालों ने घर खाली कर दिये है स्कूल में शरण ले रखी है। जनपद में स्कूल बंद है। नदी नाले उफान पर है। नदीयों का जलस्तर लगातार बढ रहा है। आफत की बारिश जारी है। बासंबाड़ा में यातायात करना खतरे से खाली नहीं है। लम्बी कतार वाहनों की लगी हुई है। जबतक जेसीपी से साफ कर रहे हैं उपर से और मलवा आ रहा है। कीचड से सडंक फिसलन वाली बनी हुई है। कई दोपहिया वाहन रपट रहे है।
वाइट- नंदन सिहं रजवार आपदा प्रबन्धन अधिकारी रूद्रप्रयाग
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज अपने पैतृक निवास पर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन करके सैकड़ो लोगों की समस्याओं को सुना है। वही मीडिया से बात करते हुए चीन में कार्यक्रम के दौरान भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ मांगे गए समर्थन को लेकर बृजभूषण ने कहा कि देखिए भारत का हमेशा एक खुला रवैया रहा है। कि आतंकवाद दुनिया को एकजुट होना पड़ेगा और कहीं ना कहीं लगभग हर बड़े देश इससे पीड़ित चल रहे है। यह कई दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है जिस तरह से ट्रंप को लेकर वैश्विक आतंकवाद का नाम दिया है। तो जिसके कारण दुनिया की जो जिम्मेदार देश हैं यह सब कहीं ना कहीं प्रभावित हो रहे हैं और इसलिए यह मुलाकात अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। एक समय होता था जब दुनिया बहुत बड़ी थी अब ऐसे समय में एक घटना का असर दूसरे देश पर पड़ जाता है। ऐसे में यह मिलना पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिश देश के लिए बहुत अच्छी है हम लोग इसका स्वागत करते हैं। वहीं चीनी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया बयान वैश्विक नीति पर धमकाना नामंजूर है पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा। कि उनका सीधा-सीधा इशारा डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर है इसीलिए आप देख रहे हैं रूस,चीन,भारत खुलकर के सामने आए हैं हो सकता है और देश भी पीछे से आए। वहीं SCO सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति द्वारा पाक के पीएम से हाथ ना मिले जाने को लेकर बृजभूषण ने कहा कि पाकिस्तान लगातार दुनिया की नजर में गिर रहा है भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक साथ बने थे। आज देखिए भारत कहां है और पाकिस्तान कहां है पाकिस्तान भीख मांग करके बसर करता है वहां की जनता वहां के विकास के लिए उनके पास पैसा नहीं है। कर्ज लेकर के बम बनाने के लिए पाकिस्तान मशहूर है और आज इसीलिए पाकिस्तान की जनता बेहाल है दुनिया का कोई देश इनका आदर नहीं करता है।
वीओ- वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के चीन दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा उठाए गए सवाल पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए बड़ी तेजी से घटनाएं हो रही हैं और विश्व के जितने बड़े देश हैं एक तरीके से लामबंद बंद हो रहे हैं। उसमें सबसे बड़ी बात है कि भारत यानी कि पीएम नरेंद्र मोदी एक जिम्मेदार नेता के रूप में इस समय देश के अंदर माने जा रहे हैं। तो जय राम रमेश को यह सवाल उठाने का हक नहीं है गलवान घाटी की झड़प हुई क्या परिणाम रहा सारी दुनिया को मालूम है। 1 इंच भूमि कोई हमारी न ले पाया है ना ले पाएगा भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति है इसमें सीमा विवाद की एक अलग प्रक्रिया है। इस मुलाकात से उसका कोई लेना देना नहीं है सीमा विवाद को लेकर अब तक लगभग 35 बैठे हो चुकी है लेकिन एक भी इंच भूमि पीएम मोदी के कार्यकाल में कहीं कब्जा नहीं हुआ है। जयराम रमेश को याद करना चाहिए जिन नेहरू की वह बात बहुत ज्यादा करते हैं नेहरू, इंदिरा गांधी,राजीव गांधी की तो उनको पता होना चाहिए सन 1962 में 40 हजार वर्ग किलोमीटर चीन ने हमारी कब्ज की उसे समय कांग्रेस की सरकार थी। अब भारत में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है चाहे गलवान का झड़प हो चाहे जो हो सीमा 1 इंची भूमि कहीं खसकने वाली नहीं है जय राम रमेश को अपने गिरेबान में देखना चाहिए।
वीओ- वही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए अमित शाह का नाम इतिहास में दर्ज होगा। जिस तरह से पूरे देश में आतंकवादियों का सफाया हो रहा है जिस तरह से अभियान चलाया जा रहा है जब से हमारा देश आजाद हुआ है ऐसा अभियान कभी नहीं चला है। अमित शाह वह नेता है जो काम ज्यादा करते हैं बोलते कम है महुआ मोइत्रा ने जो बयान दिया है बंगाल की जो जिहादी मानसिकता है। जो समय-समय पर दिखाई पड़ती है उनको खुश करने के लिए उन्होंने बयान दिया है वोट के लिए इन्होंने दिया है। लेकिन उससे गृह मंत्रालय और अमित शाह का अभियान रोकने वाला नहीं है। वही बिहार में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गांधी से अंबेडकर नाम से शुरू की जा रही यात्रा को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ मिलने वाला नहीं है। आज राहुल गांधी की यात्रा भी इसलिए सफल हो रही है कि उनके साथ लालू यादव का परिवार खड़ा है राहुल गांधी भले वहां पर हैं। लेकिन प्रदेशों में इनकी हैसियत समाप्त हो चुकी है इनकी यात्रा वहीं पर सफल हो रही है जहां पर किसी न किसी का साथ है लगातार आज कांग्रेस सिमटती जा रही है राहुल गांधी को कुछ मिलने वाला नहीं है।
बाइट- बृजभूषण शरण सिंह- पूर्व सांसद कैसरगंज।
Visual
FEED BY TVU 79
जोधपुर जोधपुर शहर में लगातार देर रात से बारिश के बाद उसके परिणाम भी नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर बना जीआरपी का पूरा पुलिस थाना ही पानी में डूब गया है। हवालात हो या निरीक्षक का कमरा सब कुछ पानी में डूबा है ।ऐसे में जीआरपी पुलिस को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जीआरपी का कहना है कि सुबह से ही पानी निकालने के लिए जतन कर रहे हैं लेकिन पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है क्योंकि करीब 1 से 2 फीट का पानी भर गया था ।जिसकी वजह से यह परेशानी आ रही है सारे दस्तावेज पानी में भीग रहे हैं तो साथ में कंप्यूटर सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी डूब गए हैं ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर
संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतें जल्द निस्तारित करने के निर्देश,,,
राजसमंद में हुई समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडिंग शिकायतों की हुई समीक्षा,,,
राजसमंद कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने ली बैठक,
राजसमंद।
राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार से तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। एडीएम ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का बिंदुवार अवलोकन करते हुए स्पष्ट किया कि हर प्रकरण का निस्तारण तय समय सीमा में होना चाहिए। उन्होंने विभागवार औसत निस्तारण समय की तुलना करने और धीमी गति से कार्य करने वाले अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्तर पर लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए एडीएम ने कहा कि उच्च स्तर पर लंबित मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से दी जाए, ताकि किसी भी शिकायत का निपटारा लंबित न रहे और आवेदकों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने तीस दिनों से अधिक शिकायतें लंबित रखने वाले विभागों तथा तीस दिन से अधिक समय से पोर्टल पर लॉग इन नहीं करने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी सूरत में शिकायतें पेंडिंग न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा करते हुए इन प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निस्तारित कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
नॉट - इस खबर के वीओ और फोटो साथ में अटैच है ।
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238
एंकर - बांसवाड़ा जिले के घाटोल वन रेंज के कुवानिया वन नाका क्षेत्र में एक नर पैंथर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी उस समय मिली जब ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक मृत पैंथर को देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर विश्वेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पैंथर को कब्जे में लेकर घाटोल लाया गया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि पैंथर की मौत दम घुटने से हुई है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैंथर की किसी अन्य जंगली जानवर से झड़प हुई थी, और इसी संघर्ष के दौरान दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृत पैंथर नर था और उसकी उम्र लगभग 6 वर्ष आंकी गई है। घाटोल वन क्षेत्र में पैंथरों की लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले दो दशकों में कई बार पैंथर मृत अवस्था में मिले हैं, जिनमें प्राकृतिक कारणों से लेकर सड़क हादसे और जल स्रोतों में गिरने जैसी घटनाएं शामिल हैं।
वीओ - पेंथर
sonu sood X POST -
I stand with Punjab.
Anyone affected by these devastating floods is not alone. Together, we will help every single person get back on their feet.
If you need any kind of help, please don’t hesitate to message — we will do our best to reach out and support you in any way we can.
Punjab is my soul. Even if it takes everything, I will not back down.
We are Punjabis — and we do not give up.
SCO शिखर सम्मेलन की सबसे चर्चा में रही तस्वीर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के सामने बातचीत करते देखा गया। तस्वीर में शहबाज़ शरीफ की निगाहें मोदी-पुतिन पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोग शहबाज़ शरीफ को लेकर मज़ेदार कमेंट्स और ट्रोल कर रहे हैं। यह तस्वीर सम्मेलन के दौरान हुई बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की गर्मजोशी को दर्शाती है। यूज़र इसे खूब शेयर कर रहे हैं और मीम्स और टिप्पणियों के जरिए इसे और वायरल बना रहे हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ गहरे और भरोसेमंद संबंधों को साझा करते हुए कहा कि भारत और रूस भविष्य में भी साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने का आश्वासन दिया। पुतिन ने यह भी कहा कि भारत और रूस की दोस्ती पर भरोसा अटूट है और यह वैश्विक स्तर पर स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए दोनों पक्ष प्रतिबद्ध हैं और साझेदारी को और व्यापक बनाने की योजना बना रहे हैं।
INPUT - रूसी तेल से ब्राह्मण कर रहे मुनाफाखोरी... ट्रंप के सलाहकार नवारो का जातिगत हमला को लेकर अयोध्या से सन्त की बाइट।
Byte - सीताराम दास महंत साकेत भवन मन्दिर अयोध्या
Byte - इंद्रेश कौशिक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक।
हरिद्वार
उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद हरिद्वार में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, इसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, आपदा विभाग के अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं, आज स्कूल की छुट्टी भी घोषित कर दी गई थी।
लगातार हो रही बारिश के बाद जो गंगा का जलस्तर है वह चेतावनी के निशान के आसपास मंडरा रहा है
इसके साथ ही गंग नहर में पानी का जलस्तर न्यूनतम कर दिया गया है, क्योंकि बढ़ते हुए जलस्तर में भारी सिल्ट आने के कारण खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बन जाता है, इसलिए सिल्ट के कारण और आने वाले दिनों में घोषित रेड अलर्ट होने के कारण फिलहाल गंगा का जलस्तर न्यूनतम कर दिया गया है, हालांकि जो हर की पैड़ी के क्षेत्र और आसपास के घाट है वहां पर गंगा में जल पूर्णता है, आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी भी तरह की कोई जल की कमी नहीं है।
Wkt, visual