Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
কলকাতায় কংগ্রেসের বিক্ষোভ: রাজ্য সরকারের বিরুদ্ধে ক্ষোভের সুর!
RSRanajoy Singha
Sept 01, 2025 07:34:36
Malda, West Bengal
কলকাতায় প্রদেশ কংগ্রেসের দপ্তর বিধান ভবনে হামলার প্রতিবাদে। মালদার ইংরেজবাজার শহরের মালদা দক্ষিণের সংসদ ঈসা খান চৌধুরীর নেতৃত্বে ৩৪ নম্বর জাতীয় সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ কংগ্রেসের। বেশ কিছুক্ষণ বিক্ষোভ করার পর, অবরোধ তুলে নেয় কংগ্রেস কর্মী সমর্থকরা। অবিলম্বে রাজ্য সরকারকে ব্যবস্থা নিতে হবে অভিযুক্তর বিরুদ্ধে আর সেই কারণেই এই অবরোধ। পাশাপাশি এস আই আর ইস্যুতে বিজেপিকে তীব্র আক্রমণ কংগ্রেস সংসদের
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 04, 2025 01:08:54
Kanpur, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की ओर से उपस्थिति पंजिका के सम्बंधित में प्रदान किये गये-"विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी द्वारा अपनी नियमित उपस्थिति प्रधानाचार्य कक्ष में जाकर उपस्थिति पंजिका एवं बायोमैटिक्स मशीन में दर्ज की जायेगी" के निर्देश को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों से विचार- विमर्श के बाद आपत्ति जताते हुए उसे निरस्त करने और उचित संशोधन कर समानता के आधार पर वैधानिक रूप से लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया गया। शिक्षकों का कहना है कि यह आदेश समान रूप से अन्य विभागों एवं शिक्षा कार्यालयों में भी नहीं लागू है।धरने में संतोष तिवारी-प्रदेश अध्यक्ष,भगवत प्रसाद जोशी - प्रदेश उपाध्यक्ष ,मंगली प्रसाद- मंडलीय मंत्री,अजय प्रधान - जिलाध्यक्ष, प्रसून तिवारी-जिलामंत्री सहित सभी शामिल रहें।
4
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Sept 04, 2025 01:01:46
Khunti, Jharkhand:
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार । क्षेत्र - खूँटी। स्लग - खूँटी पुलिस ने चार पिस्टल के साथ तीन आर्म्स कारोबारी को किया गिरफ्तार। एंकर - खूँटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुलहुट्टू जंगल के पास से पुलिस ने दो पिस्टल नकदी और गोली के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लोगों आर्म्स बिक्री के लिए ग्राहक को बुला रखा था। जिसकी भनक पुलिस को लगी और खूँटी पुलिस ने छापामारी टीम बनाकर तुरंत घेराबंदी करके में तीनों को रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार किये गये तीनों सख्श राँची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहनेवाले हैं। युनुस खान, मो० समीम एवं इबरार आलम को पकड़ा गया। तीनों की विधिवत तलाशी लेने पर इनके पास से 02 अवैध पिस्टल मैग्जीन सहित, 01 मैग्जीन, 13 गोली, 14360 रूपया तथा मोबाईल बरामद किया गया। पकड़ाये तीनों से पूछताछ करने पर बताये कि हथियार एवं गोली को बेचने के लिए कुलहुट्टू जंगल के पास आये थे जहाँ खरीददार का आने का इन्तजार कर रहे थे। इसी बिच पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया । पकडाए इबरार आमल की निशानदेही पर डोरंडा स्थित उसके घर से 02 पिस्टल, 05 मैग्जीन, 31 गोली एवं 52500 रूपया नगद बरामद किया गया। सभी हथियार तस्करी करने की बात स्वीकार किये। यानि एक आर्म्स तस्करों के पास से कुल चार पिस्टल और गोली तथा नकद राशि भी बरामद किये गये हैं। इबरार आलम बहुत लम्बे समय से हथियार सप्लाई कारोबार से जुड़ा हुआ है। जिसमें युनुस खान अपर हटिया, मुस्लिम मोहल्ला, थाना जगरनाथपुर, जिला रांची का रहनेवाला है। जबकि मो0 समीम (38 वर्ष) हरम् आजाद हिन्द नगर भट्ठा मोहल्ला, थाना अरगोड़ा, जिला रांची का और इबरार आलम उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्वरः दयमुद्दीन आलम, पता बाजार मोहल्ला, डोरंडा, थाना डोरन्डा, जिला रांची का निवासी है। खूँटी एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ अपराधी कुलहुट्टू जंगल के पास अवैध हथियार बेचने हेतु जमा हो रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु क्रिस्टोफर केरकेट्टा अनु० पु० पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुलहुट्टू जंगल सड़क किनारे से युनुस खान, मो० समीम एवं इबरार आलम को पकड़ा गया। तीनों की विधिवत तलाशी लेने पर इनके पास से 02 अवैध पिस्टल मैग्जीन सहित, 01 मैग्जीन, 13 गोली, 14360 रूपया तथा मोबाईल बरामद किया गया। पकड़ाये तीनों से पूछताछ करने पर बताये कि हथियार एवं गोली को बेचने के लिए कुलहुटू जंगल के पास आये थे जहाँ खरीददार का आने का इन्तजार कर रहे थे। इसी बीच पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। पकडाए इबरार आमल की निशानदेही पर डोरंडा स्थित उसके घर से 02 पिस्टल, 05 मैग्जीन, 31 गोली एवं 52500 रूपया नगद बरामद किया गया। सभी हथियार तस्करी करने की बात स्वीकार किये। इस संबंध में करो थाना काण्ड सं0 69/25, दिनांक 02.09.2025, धारा- 26 (6)/25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। युनुस खान अपर हटिया, मुस्लिम मोहल्ला, थाना जगरनाथपुर, जिला रांची का रहनेवाला है। जबकि मो0 समीम (38 वर्ष) हरम् आजाद हिन्द नगर भट्ठा मोहल्ला, थाना अरगोड़ा, जिला रांची का और इबरार आलम उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्वरः दयमुद्दीन आलम, पता बाजार मोहल्ला, डोरंडा, थाना डोरन्डा, जिला रांची का निवासी है। बाईट ‌- मनीष टोप्पो एसपी खूँटी।
1
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Sept 04, 2025 01:01:26
Nawada, Bihar:
बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के मियां बिगहा गांव में 30 वर्षीय राजेश मांझी ने गुस्से और तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पिता चांदो मांझी के अनुसार, राजेश अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था और तीन दिन पहले पिता और पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में था। वह मानसिक तनाव में भी था, घटना के समय घर में कोई नहीं था, और राजेश ने कमरे में बंद होकर रस्सी से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभा कुमारी ने बताया कि राजेश मानसिक रूप से परेशान था और तनाव में इस कदम को उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और परिवार ने इसे आत्महत्या बताया है।
4
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Sept 04, 2025 01:01:19
Nawada, Bihar:
बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा संजू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता छोटेलाल मांझी ने बताया कि संजू रोजाना कोचिंग जाती थी। घटना वाले दिन वह समय पर घर नहीं लौटी। रोशन कुमार नामक युवक उसे अपने साथ ले गया था। छोटेलाल जब बेटी को वापस लाने गए, तो रोशन ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। फिर भी वे संजू को घर ले आने में सफल रहे। परिवार ने साथ में भोजन किया। कुछ देर बाद घर से सूचना मिली कि संजू की मौत हो गई है। परिवार का कहना है कि रोशन की धमकियों के कारण संजू ने फांसी लगाई। संजू की मां ने उसे रोशन के साथ जाने को लेकर डांटा था। हालांकि परिवार के लोगों के द्वारा प्रेम प्रसंग की बातों को इनकार किया जा रहा है. कादिरगंज थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
2
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Sept 04, 2025 01:01:04
CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।हॉकी मैच न्यूज लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर: राजगीर खेल परिसर में एशिया कप हॉकी के सुपर-4 मुकाबले में भारत और कोरिया के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। शुरुआत में भारत ने हार्दिक सिंह के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कोरिया ने जल्द ही दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त ले ली। चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। मैच में कोरिया के गोलकीपर जेहान किम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मुकाबला टफ था, लेकिन टीम ने संघर्ष कर वापसी की और अब जरूरत है मौकों को गोल में बदलने की। आपको बता दें कि राजगीर में झमाझम बारिश के कारण लगभग आधे घंटे तक खेल बाधित भी हा। बाइट।भारतीय कप्तान बाइट।हॉकी खिलाड़ी ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
1
comment0
Report
JPJai Pal
Sept 04, 2025 01:00:21
Varanasi, Uttar Pradesh:
गुरुवार की रात वाराणसी के रोहनियां थाना क्षेत्र में एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस की छापेमारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जहां से 30 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से कई कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। छापेमारी और गिरफ्तारी रोहनियां थाना क्षेत्र के अखरी के पास एक दो मंजिला इमारत में चल रहे इस अवैध कॉल सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार आधी रात को छापा मारा। पुलिस की गाड़ियां देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। जब पुलिस ने कॉल सेंटर के गेट पर दस्तक दी और अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नज़ारा चौंकाने वाला था। पूरे हॉल और केबिन में कई युवक और युवतियां कॉलिंग में व्यस्त थे। पुलिस ने तत्काल सभी को उनकी जगहों से हटाकर एक जगह इकट्ठा किया। इस दौरान साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि इस कॉल सेंटर का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए हो रहा था। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि यह कॉल सेंटर दो स्थानीय मैनेजरों द्वारा चलाया जा रहा था। ये मैनेजर रोज़ाना अपने स्टाफ को कॉल करने के लिए डेटा और विवरण देते थे। पकड़े गए युवक-युवतियां टेलीकॉलिंग के माध्यम से लोगों को निवेश, लोन और पार्सल डिलीवरी के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाते थे। ठगी किए गए पैसों को हवाला के जरिए देश-विदेश के खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इस रैकेट का नेटवर्क सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि विदेशों में भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें रोहनिया थाने में रखा गया है। इनमें बनारस और नॉर्थ ईस्ट के युवा शामिल हैं। कुछ महिलाओं को भी पकड़ा गया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है। बाईट- एडीसीपी, नीतू कात्यायन
4
comment0
Report
Ankit WaikerAnkit Waiker
Sept 03, 2025 20:06:40
Chhindwara, Madhya Pradesh:
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुधवार को छिंदवाड़ा में कहा कि गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं ,मैं कहता हूं शबरी ने राम को बेर खिलाए थे, वह शबरी आदिवासी थी, सिंघार ने कहा कि आदिवासी नेताओं को केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए, पप्पू यादव को बताया ‘कलेक्टर’ सिंघार ने मंच से संबोधित करते हुए जब शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पप्पू यादव का नाम लिया तो उन्हें मजाकिया लहजे में छिंदवाड़ा कलेक्टर कहा ,
14
comment0
Report
VPVinay Pant
Sept 03, 2025 19:01:01
Jaipur, Rajasthan:
Vinay Pant @PantVinay जयपुर राजधानी जयपुर से बड़ी खबर जयपुर-दिल्ली बाईपास रोड स्थित बंध की घाटी में हुआ बड़ा हादसा ब्रेक फेल होने पर आधा दर्जन वाहनों को मारी बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर हादसे में बाइक सवार कैलाश गहलोत की हुई मौके पर दर्दनाक मौत वहीं 2 व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक हुआ मौके से फरार खलासी को पुलिस ने लिया हिरासत में हादसे में कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त घायलों को ले जाया गया अस्पताल जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस कर रही हादसे की जांच
14
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 03, 2025 19:00:47
Prayagraj, Uttar Pradesh:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ओपी राजभर को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की, ओपी राजभर के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने से नाराज हैं कार्यकर्ता, विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री ने बयान जारी कर ओपी राजभर के बयान की निंदा की, सीएम योगी से ओपी राजभर को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की। byte- अंकित शुक्ल राष्ट्रीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
14
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 03, 2025 19:00:36
Prayagraj, Uttar Pradesh:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ओपी राजभर को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की, ओपी राजभर के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने से नाराज हैं कार्यकर्ता, विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री ने बयान जारी कर ओपी राजभर के बयान की निंदा की, सीएम योगी से ओपी राजभर को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की। byte- अंकित शुक्ल राष्ट्रीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
14
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Sept 03, 2025 19:00:17
Kasganj, Uttar Pradesh:
कासगंज में हिंदू युवक की हत्या मुस्लिम युवकों पर चाकू मारकर हत्या करने का लगा आरोप,पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद,गांव में फोर्स तैनात गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज के गांव नवाबगंज नगरिया में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना कारित करने के बाद दूसरे पक्ष के आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया का है इस गांव के असलम,समसुल और इरशाद ने राजकुमार से करीब दस हजार रु उधार लिए थे कई बार राजकुमार ने पैसे मांगे लेकिन मिले नहीं आज बुधवार के दिन फिर पैसे मांगे तो इतने में ही विवाद शुरू हो गया गाली गलौज से शुरू होकर लड़ाई मारपीट तक आ गई और इनमें से किसी एक व्यक्ति ने चाकू से राजकुमार पर हमला कर दिया जिसमें राजकुमार की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल टिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतक राजकुमार के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया है दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने की आशंका देख पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए फोर्स तैनात कर दिया है। विशेष समुदाय के आरोपी मौके से फरार हो गए है पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बाइट एसपी अंकिता शर्मा
17
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Sept 03, 2025 19:00:10
Jaipur, Rajasthan:
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा लगाए गए आरोपों पर बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। श्री टीकाराम जूली प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं, मगर वे यह भूल गए की उनकी पार्टी के शासन काल में राजस्थान अपराधों का गढ़ बन गया था। महिला अत्याचार में तो देश के अग्रणी प्रदेशों में राजस्थान की गिनती होती थी। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता स्मार्ट मीटर को लेकर दोगला व्यवहार कर रहे हैं। उनकी सरकार के कार्यकाल में ही प्रदेश में डेढ़ करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का टेण्डर जारी किया गया था तथा लगभग साढ़े पांच लाख स्मार्ट मीटर लगा भी दिए गए थे। श्री बेढम ने कहा कि कांग्रेस तो चारा चोर की दोस्त बनी हुई हैं। कांग्रेस की चिंता जायज है, क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी हैं और उसके नेताओं के पास मुद्दों की भारी कमी हो गई है। इसलिए डोटासरा विधानसभा से भाग रहे हैं, उन्हें रुककर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए। टीकाराम जूली जी को वो समय याद करना चाहिए, जब नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें बोलने से उन्हीं की पार्टी के लोगों ने रोका था। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट है।
14
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Sept 03, 2025 19:00:06
Raipur, Chhattisgarh:
CM VISHNU DEO SAI X POST नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों की दिशा में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब GST में भारी कमी कर दी गई है। इससे रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस भी सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर अब शून्य कर दी गई है। यह निर्णय Ease of Doing Business और Ease of Living के दिशा में प्रधानमंत्री जी के महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है, जिससे नागरिकों का जीवन सरल होगा और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी। नवरात्रि के पावन पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की आम आदमी के जीवन को आसान बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मल सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूँ।
14
comment0
Report
Sept 03, 2025 18:47:02
Puranpur, Uttar Pradesh:
पीलीभीत थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के आसाम चौराहे ओवरब्रिज के पास में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भूसी से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसे में कार ट्रक के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार परिवार ट्रक पलटने से ठीक पहले समय रहते बाहर निकल गया, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण ओवरलोड वाहन और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था है।
15
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Sept 03, 2025 18:45:28
Noida, Uttar Pradesh:
.. आज इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एमवाय हास्पिटल की घटना पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि ऐसी लापरवाही सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी
19
comment0
Report
Advertisement
Back to top