271003
बृजभूषण शरण सिंह ने जनता दरबार में सुनी सैकड़ों समस्याएं!
Kanpur, Uttar Pradesh: एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज अपने पैतृक निवास पर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन करके सैकड़ो लोगों की समस्याओं को सुना है। वही मीडिया से बात करते हुए चीन में कार्यक्रम के दौरान भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ मांगे गए समर्थन को लेकर बृजभूषण ने कहा कि देखिए भारत का हमेशा एक खुला रवैया रहा है। कि आतंकवाद दुनिया को एकजुट होना पड़ेगा और कहीं ना कहीं लगभग हर बड़े देश इससे पीड़ित चल रहे है। यह कई दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है जिस तरह से ट्रंप को लेकर वैश्विक आतंकवाद का नाम दिया है। तो जिसके कारण दुनिया की जो जिम्मेदार देश हैं यह सब कहीं ना कहीं प्रभावित हो रहे हैं और इसलिए यह मुलाकात अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। एक समय होता था जब दुनिया बहुत बड़ी थी अब ऐसे समय में एक घटना का असर दूसरे देश पर पड़ जाता है। ऐसे में यह मिलना पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिश देश के लिए बहुत अच्छी है हम लोग इसका स्वागत करते हैं। वहीं चीनी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया बयान वैश्विक नीति पर धमकाना नामंजूर है पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा। कि उनका सीधा-सीधा इशारा डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर है इसीलिए आप देख रहे हैं रूस,चीन,भारत खुलकर के सामने आए हैं हो सकता है और देश भी पीछे से आए। वहीं SCO सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति द्वारा पाक के पीएम से हाथ ना मिले जाने को लेकर बृजभूषण ने कहा कि पाकिस्तान लगातार दुनिया की नजर में गिर रहा है भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक साथ बने थे। आज देखिए भारत कहां है और पाकिस्तान कहां है पाकिस्तान भीख मांग करके बसर करता है वहां की जनता वहां के विकास के लिए उनके पास पैसा नहीं है। कर्ज लेकर के बम बनाने के लिए पाकिस्तान मशहूर है और आज इसीलिए पाकिस्तान की जनता बेहाल है दुनिया का कोई देश इनका आदर नहीं करता है। वीओ- वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के चीन दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा उठाए गए सवाल पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए बड़ी तेजी से घटनाएं हो रही हैं और विश्व के जितने बड़े देश हैं एक तरीके से लामबंद बंद हो रहे हैं। उसमें सबसे बड़ी बात है कि भारत यानी कि पीएम नरेंद्र मोदी एक जिम्मेदार नेता के रूप में इस समय देश के अंदर माने जा रहे हैं। तो जय राम रमेश को यह सवाल उठाने का हक नहीं है गलवान घाटी की झड़प हुई क्या परिणाम रहा सारी दुनिया को मालूम है। 1 इंच भूमि कोई हमारी न ले पाया है ना ले पाएगा भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति है इसमें सीमा विवाद की एक अलग प्रक्रिया है। इस मुलाकात से उसका कोई लेना देना नहीं है सीमा विवाद को लेकर अब तक लगभग 35 बैठे हो चुकी है लेकिन एक भी इंच भूमि पीएम मोदी के कार्यकाल में कहीं कब्जा नहीं हुआ है। जयराम रमेश को याद करना चाहिए जिन नेहरू की वह बात बहुत ज्यादा करते हैं नेहरू, इंदिरा गांधी,राजीव गांधी की तो उनको पता होना चाहिए सन 1962 में 40 हजार वर्ग किलोमीटर चीन ने हमारी कब्ज की उसे समय कांग्रेस की सरकार थी। अब भारत में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है चाहे गलवान का झड़प हो चाहे जो हो सीमा 1 इंची भूमि कहीं खसकने वाली नहीं है जय राम रमेश को अपने गिरेबान में देखना चाहिए। वीओ- वही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए अमित शाह का नाम इतिहास में दर्ज होगा। जिस तरह से पूरे देश में आतंकवादियों का सफाया हो रहा है जिस तरह से अभियान चलाया जा रहा है जब से हमारा देश आजाद हुआ है ऐसा अभियान कभी नहीं चला है। अमित शाह वह नेता है जो काम ज्यादा करते हैं बोलते कम है महुआ मोइत्रा ने जो बयान दिया है बंगाल की जो जिहादी मानसिकता है। जो समय-समय पर दिखाई पड़ती है उनको खुश करने के लिए उन्होंने बयान दिया है वोट के लिए इन्होंने दिया है। लेकिन उससे गृह मंत्रालय और अमित शाह का अभियान रोकने वाला नहीं है। वही बिहार में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गांधी से अंबेडकर नाम से शुरू की जा रही यात्रा को लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ मिलने वाला नहीं है। आज राहुल गांधी की यात्रा भी इसलिए सफल हो रही है कि उनके साथ लालू यादव का परिवार खड़ा है राहुल गांधी भले वहां पर हैं। लेकिन प्रदेशों में इनकी हैसियत समाप्त हो चुकी है इनकी यात्रा वहीं पर सफल हो रही है जहां पर किसी न किसी का साथ है लगातार आज कांग्रेस सिमटती जा रही है राहुल गांधी को कुछ मिलने वाला नहीं है। बाइट- बृजभूषण शरण सिंह- पूर्व सांसद कैसरगंज। Visual0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण किया
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला पदभार बीजापुर- जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में उमेश प्रसाद गुप्ता ने 27 जुलाई को पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उमेश प्रसाद गुप्ता इससे पहले रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा की और जिले की पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली。 गौरतलब है कि पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल में बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों को बड़ी सफलता मिली। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया गया था। ऐसे महत्वपूर्ण दौर के बाद अब उमेश प्रसाद गुप्ता ने बीजापुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली है。0
0
Report
रतलाम गाय मामले पर YouTube एक्सप्लेनर ने समझाया मामला क्या है?
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
कोनगाव ग्रामपंचायत क्षेत्र में कचरे का साम्राज्य, लोगों में आक्रोश
Thane, Maharashtra:भिवंडी | कोनगाव ग्रामपंचायत हद्दीत कचऱ्याचे साम्राज्य पसरले आहे. कोनगाव-कल्याण या मुख्य रस्त्यावरच 100 मीटर पर्यंत कचरा साचल्याने दुर्गंधी आणि घाणीचे साम्राज्य पसरले आहे. त्यामुळे स्थानिकांमध्ये संताप व्यक्त केला जात आहे. कोनगाव-कल्याण रस्त्यावरील तुळसा हॉटेलपासून पुढे जवळपास 100 मीटर पर्यंत रस्त्याच्या कडेला कचऱ्याचे ढीग लागले आहेत. गावाच्या मुख्य रस्त्यालगतच हा कचरा असल्याने येथून ये-जा करणाऱ्या नागरिकांना आणि वाहनचालकांना मोठ्या त्रासाला सामोरे जावे लागत आहे. कचऱ्यामुळे परिसरात प्रचंड दुर्गंधी पसरली असून माशा आणि डासांचे प्रमाण वाढले आहे. त्यामुळे गावात रोगराई पसरण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. पावसाळ्यात हे पाणी साचून परिस्थिती अजून बिकट होण्याची शक्यता आहे. या संपूर्ण प्रकाराकडे ग्रामपंचायत प्रशासनाचे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप नागरिक करत आहेत. सरपंच आणि ग्रामसेवक यांच्याविरोधात संताप व्यक्त होत आहे. कचऱ्याची लवकरात लवकर विल्हेवाट लावावी अशी मागणी आता जोर धरत आहे. प्रशासनाने तातडीने लक्ष घालून कोनगावचा मुख्य रस्ता कचरा मुक्त करावा अशी मागणी नागरिकांनी केली आहे.0
0
Report
Advertisement
एम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 18वीं मंजिल से लड़की लटक गई, वीडियो वायरल; पुलिस जांच
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में एच टावर के ऊपरी फ्लोर की बालकनी से लड़की बाहर की तरफ लटक रही, इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो में लड़की रोते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल सोमवार दोपहर को करीब 3 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें काले कपड़ों में एक लड़की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के 18 वे फ्लोर की बालकनी से नीचे की तरफ लटक गई ,इस दौरान लड़की रो भी रही थी और पास में मौजूद लड़के से उसकी लगातार बहस भी हो रही थी और लड़की रोते-रोते उस बालकनी से नीचे लटक गई। लड़का उसे मना रहा था और कुछ देर मनाने के बाद जब इन दोनों की आवाज पड़ोसी महिला ने सुनी और इसका वीडियो बना लिया और महिला ने वीडियो बनाते हुए कहा कि उस लड़की को ऊपर ले लो यह क्या हो रहा है ,जिसके बाद वह लड़का उस लड़की को उम्र बुलाता है और लड़की खुद ऊपर आ जाती है, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोगों का कहना है कि फ्लैट में किराए पर एक लड़का और लड़की रहते है, किसी बात को लेकर उनके बीच कोई बहस बाजी हुई थी, उसी के बाद लड़की बालकनी से नीचे लटक गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में अभी कुछ देर पहले ही पता चला है,पुलिस सोसाइटी में जा रही है और इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
राजकोट एयरपोर्ट पर धुआँ दिखने के बाद इंडिगो विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की
Noida, Uttar Pradesh:राजकोट, गुजरात: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखाई देने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।0
0
Report
CPI MP demands statement from Amit Shah on police baton charge against students, nationwide protests
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: P SANDOSH KUMAR (CPI MP) ON HOUSE ADJOURNED/ PARLIAMENT MONSOON SESSION दिल्ली - CPI सांसद पी. संतोष कुमार कहते हैं, "हम मांग करते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बारे में बयान दें... और भी चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसा सिर्फ़ दिल्ली में नहीं हुआ; देश के कई हिस्सों से ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं... बिहार से आ रही खबरें तो और भी परेशान करने वाली हैं। खबर है कि एक पुलिस अधिकारी ने AK-47 का इस्तेमाल किया। ऐसा लगता है कि देश भर में छात्रों के आंदोलन को दबाने की एक सोची-समझी कोशिश हो रही है। लगता है कि निर्देश दिए गए हैं, खासकर NDA शासित राज्यों में... यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। CJP पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुका है और कहा है कि दिए गए आश्वासनों का उल्लंघन हुआ है। हम कल फिर यह मुद्दा उठाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ के पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान
Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के समय आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की गई थी जिसका नाम बदल दिया गया है रायगढ़ में पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाम से अब जाना जाता है लेकिन रायगढ़ के पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान हैं एक ओर जहां लगभग 500 छात्र स्कूल में अध्यनरत हैं तो वही इन बच्चों के लिए केवल चार शिक्षक उपलब्ध हैं ऐसे शिक्षक सीमित संसाधनों में छात्रों को पढ़ने को मजबूर हैं, छात्र अधिक होने की वजह से छात्रों को जमीन पर बिठाकर पढ़ाना पड़ रहा है दो शिफ्ट में स्कूल को संचालित करना पड़ रहा है,तो वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलकर पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रख दिया गया है लेकिन गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल रायगढ़ में आत्मानंद स्कूल का नाम बदलकर पीएम श्री नटवर तो कर दिया गया है, लेकिन शिक्षकों की कमी की समस्या अब भी बरकरार है। शहर का पीएम श्री नटवर प्राइमरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। एलकेजी से लेकर 5वीं तक करीब 500 विद्यार्थियों के लिए केवल 4 शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि स्कूल में 11 शिक्षकों की स्वीकृत है। सबसे ज्यादा परेशानी एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं में है, जहां विशेष शिक्षक नहीं होने से बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूल में सीटें बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन शिक्षक नहीं बढ़ाए गए। इसके चलते कई कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और जगह की कमी के कारण कुछ बच्चों को डेस्क के बजाय जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल में अत्यधिक छात्र होने की वजह से दो शिफ्ट में छात्रों को स्कूल बुलाया जाता है सुबह के समय एलजी से लेकर दूसरी क्लास तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है जिसके बाद तीसरी से लेकर पांचवी तक के बच्चों को दोपहर के समय पढ़ाया जाता है अत्यधिक छात्र होने की वजह से एक क्लास में 100 बच्चे हैं जिन्हें दो सेक्शन में बांटा गया है लेकिन चार शिक्षक होने की वजह से उन्हें एक ही क्लास में पढ़ाया जा रहा है मतलब की दो सेक्शन को एक ही क्लास में बिठाया जाता है जिसके कारण मजबूरी में छात्रों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है एक डेस्क में तीन बच्चे बैठ रहे हैं। तो वहीं पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य के द्वारा शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर व्यवस्था करने की बात कही है। जल्दी शिक्षकों की कमी दूर होने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
शताब्दी राय: विपक्ष चर्चा नहीं चाहता, आज का सदन स्थगित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - बागी TMC सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, "मुझे लगता है कि आज से सदन चलना चाहिए था लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस के पास चर्चा के लिए कोई विषय है नहीं... इतना कुछ कहने के बाद भी ये लोग चर्चा नहीं चाह रहे हैं, ये दुख की बात है... आशा करेंगे कि कल से सदन चलेगा..."0
0
Report
जयपुर में MD ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एमडी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार 41.33 ग्राम एमडी ड्रग और 1.20 लाख की नकदी बरामद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम और वैशाली नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 41.33 ग्राम एमडी (MD) ड्रग और मादक पदार्थ की बिक्री से हासिल 1.20 लाख की नकदी बरामद की गई है। गिरफ़्तार आरोपी - अमित नेगी, निवासी चित्रकूट स्कीम, जयपुर। अमित स्वामी निवासी चांद बिहारी नगर, खातीपुरा, वैशाली नगर0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, मुआवजा और हाईटेंशन तार हटाने की मांग
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: राजाखेड़ा उपखंड कार्यालय पर सर्व समाज के लोग एकत्र हुए। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि करंट लगने से कृष्णा की मौत हुई। मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि विभाग से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की मांग की। ज्ञापन में अधिकारियों आनंद तिवारी और विशाल जायसवाल पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा और क्षेत्र में झूलते हाईटेंशन तार व जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि आगे ऐसी घटना न हो। सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आगे आंदोलन की बात कही गई。0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने राजधानी कुछ हिस्सों को भिगो दिया; लोधी रोड क्षेत्र दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM LODHI ROAD AREA0
0
Report
चुनाव से पहले बड़ा फैसला: अब दो से अधिक संतान पर अयोग्यता खत्म
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव से पहले बड़ा फैसला। राज्य निर्वाचन आयोग ने दो से अधिक संतान वाले प्रावधान को हटाया। पंचायती राज अधिनियम-1994 और नगर पालिका संशोधन अधिनियम-2009 में संशोधन लागू। दो से ज्यादा संतान होने पर चुनाव लड़ने की रोक अब खत्म। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 25 मार्च 2026 की अधिसूचना के जरिए प्रावधान हटाया गया। अब दो से अधिक संतान होना चुनाव लड़ने में अयोग्यता का आधार नहीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने जारी किया आदेश0
0
Report
Advertisement
विदिशा में नशे की दूरी ज़रूरी 2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Vidisha, Madhya Pradesh:जिला खेल परिसर में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदिशा। जिला खेल परिसर में आज पुलिस पेंशनर परिवार द्वारा पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का संदेश देना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर परिवार के सदस्य, खिलाड़ी, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे。0
0
Report
ICDS director reviews complaint disposal on Rajasthan Contact Portal
Jaipur, Rajasthan:आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवाएं) विभाग के निदेशक वासुदेव मालावत ने राजस्थान संपर्क (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बात कर समाधान की गुणवत्ता का फीडबैक लिया और अधिकारियों को समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मालावत ने कहा कि विभाग को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के बाद 73.54 प्रतिशत नागरिक संतुष्टि प्राप्त हुई है, जो जन-केंद्रित शिकायत निवारण व्यवस्था का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान कर नागरिकों का विश्वास और मजबूत किया जाए। समीक्षा बैठक में बताया गया कि विभाग से जुड़ी 41,222 शिकायतों में से 39,420 (95.63 प्रतिशत) का निस्तारण किया जा चुका है। शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि 16 दिन है, जबकि 1,802 मामले लंबित हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें 30 दिन के भीतर की हैं और 180 दिन से अधिक पुराना कोई भी मामला लंबित नहीं है। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने जोधपुर के एक परिवादी से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि नहीं मिलने, भीलवाड़ा के शिकायतकर्ताओं से आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति तथा अलवर की एक महिला से पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत पर बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पूरक पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं, केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।0
0
Report
दिल्ली में तेज बारिश: MOTI BAGH क्षेत्र के दृश्यों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM MOTI BAGH AREA0
0
Report
Advertisement
