Back
बटिया ND-A सम्मेलन में मंत्री और पूर्व MLA भिड़ंत, चकाई में भारी बवाल
ANAbhishek Nirla
Sept 13, 2025 09:09:35
Jamui, Bihar
जमुई : चकाई विधानसभा क्षेत्र के बटिआ में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर बवाल हो गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा चकाई के निर्दलीय विधायक सुमित कुमार और जदयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद आपस में भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार, सम्मेलन की शुरुआत होते ही दोनों नेताओं के समर्थक आपस में नारेबाजी करने लगे। देखते-देखते माहौल गरमा गया और मामला मंत्री व पूर्व एमएलसी तक पहुँच गया। मंच पर ही दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और स्थिति हाथापाई तक पहुँचने की नौबत बन गई।
तनाव बढ़ता देख कार्यक्रम में मौजूद जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज मंच से उठकर बाहर चले गए। उनके साथ अन्य कई नेता भी कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इस बीच मंत्री सुमित कुमार भी कार्यक्रम स्थल से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद पुनः लौटकर उन्होंने सम्मेलन को दोबारा शुरू कराया।
दरअसल, चकाई विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से मंत्री सुमित कुमार, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद और रोजगार हम विलास संगठन से जुड़े संजय मंडल के बीच राजनीतिक वर्चस्व की जंग चल रही है। कई स्थानीय कार्यक्रमों में नेताओं के बीच मनमुटाव और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति पहले भी देखने को मिली है, लेकिन आज बटिआ में आयोजित एनडीए सम्मेलन में यह विवाद खुलकर सामने आ गया।
फिलहाल, कार्यक्रम को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टकराव का आगामी चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
9
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowSept 13, 2025 11:31:070
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 13, 2025 11:30:550
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowSept 13, 2025 11:30:320
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 13, 2025 11:30:160
Report
1
Report
फ़तेहपुर के बिसौली में साहू प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे यूपी सरकार के नगरीय विकास राज्यमंत्री
0
Report
0
Report
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowSept 13, 2025 11:24:280
Report
0
Report
MVManish Vani
FollowSept 13, 2025 11:18:054
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 13, 2025 11:17:47Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଭଗ୍ନାବଶେଷ ତଳୁ ଜଣେ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଉଦ୍ଧାର। ଆଉ ୩/୪ ଜଣ ଫସି ରହିଥିବା ଆଶଙ୍କା। ଏବେ ବି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି।
୧. ବାଇଟ - ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ।
୨. ବାଇଟ
3
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 11:17:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TAJ PALACE RECEIVES BOMB THREAT VIA EMAIL/ VISUALS FROM HOTEL TAJ PALACE
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 13, 2025 11:17:280
Report
RRRaju Raj
FollowSept 13, 2025 11:17:200
Report