Back
बिहार में भ्रष्टाचार पर भारी कार्रवाई, 46 मामले दर्ज!
Patna, Bihar
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा
लोकेशन--पटना
एंकर--बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने इस साल अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े दर्ज किए हैं। विभाग के अनुसार 2025 के सिर्फ पहले छह महीनों में ही भ्रष्टाचार में लिप्त 46 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है, जो कि पिछले दो वर्षों की औसत कार्रवाई से दोगुनी है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि यह सारी कार्रवाई राज्य सरकार के स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन की नीति के तहत ‘जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन’ की रणनीति के अनुरूप की गई है।
डीजी गंगवार ने कहा, “निगरानी विभाग तीन प्रकार के मामलों पर कार्रवाई करता है— रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी, आय से अधिक संपत्ति जब्ती और लोकसेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एफआईआर।”
आंकड़ों पर एक नजर
2022 में 72 कांड दर्ज हुए थे
2023 में घटकर 36 कांड हुए
2024 में केवल 15 कांड ही दर्ज हुए
पिछले दो वर्षों (2023–2024) में औसतन 25 केस प्रति वर्ष दर्ज हुए, जबकि 2025 में जून तक ही 46 कांड दर्ज किए गए हैं, यानी दोगुनी कार्रवाई आधे से कम समय में हुई है।
रंगे हाथ गिरफ्तारी में भी रिकॉर्ड
2023 में 29 रिश्वत कांड दर्ज हुए
2024 में केवल 8 मामले सामने आए
औसत: 18 कांड/वर्ष
2025 में अब तक 36 कांड – यानी औसत से दोगुना
गिरफ्तारियों में भी तेजी
2023 में 37 अभियुक्त गिरफ्तार
2024 में 12 अभियुक्त
2025 में जून तक 46 अभियुक्त रंगे हाथ पकड़े गए
डीजी गंगवार ने कहा कि ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि विभाग अब केवल एफआईआर और जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि तेज गिरफ्तारी और सजा तक की प्रक्रिया पर भी फोकस कर रहा है।
सरकार की मंशा साफ
सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं होगा। यही कारण है कि निगरानी विभाग की कार्रवाई तेज हुई है और अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है।
बाइट--जितेंद्र सिंह गंगवार डीजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement