835207
गुमला में मुहर्रम पर मानवता का अनोखा संदेश, गरीबों के लिए भंडारा!
Gumla, Jharkhand:*मुहर्रम पर मानवता का संदेश, गुमला में मुस्लिम समुदाय ने मरीजों को बांटे फल, गरीबों के लिए लगाया भंडारा* गुमला – मुहर्रम के पावन अवसर पर गुमला के मुस्लिम समुदाय ने आपसी भाईचारे और सेवा भावना का परिचय देते हुए एक मानवता भरा कार्य किया। आज शुक्रवार को सदर अस्पताल, गुमला में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया, ताकि इस मौके पर उन्हें भी सुकून और स्नेह का अनुभव हो सके। वहीं दूसरी ओर, गुमला बाजार के समीप गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को मुफ़्त भोजन कराया गया। इस पुनीत कार्य से यह संदेश दिया गया कि मुहर्रम केवल मातम नहीं, बल्कि इंसानियत, सेवा और सह-अस्तित्व का भी प्रतीक है। वाइट - मोहम्मद राबानी0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर हाईकोर्ट को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसींies तत्काल हाईकोर्ट परिसर पहुंचीं। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई और हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, विस्तृत सर्च ऑपरेशन के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर से अब तक राजस्थान हाईकोर्ट को एक दर्जन से अधिक बार बम ब्लास्ट की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हर बार जांच में धमकी फर्जी ही साबित हुई है। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके。0
0
Report
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के नामांकन दाखिल किया
Noida, Uttar Pradesh:प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के नामांकन दाखिल किया।0
0
Report
डूंगरपुर के हैंडपंप श्रमिकों ने वर्षभर कार्य और मानदेय की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा
Dungarpur, Rajasthan:हैंडपंप कुशल श्रमिकों का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन, वर्ष पर्यंत कार्य और निरंतर मानदेय की रखी मांग की डूंगरपुर जिले के हैंडपंप कुशल श्रमिकों ने पंचायतों में वर्ष पर्यंत काम देने व निरंतर मानदेय देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वही जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर राहत देने की मांग की है। हैंडपंप श्रमिकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता पेयजल के लिए पूरी तरह हैंडपंपों पर निर्भर है, लेकिन कई पंचायतों में मिस्त्रियों की भारी कमी है। पंचायतों की ओर से हैंडपंपों के रख-रखाव और मरम्मत के कार्य के लिए सिर्फ गर्मियों के मौसम में 3 माह के लिए ही काम पर लिया जाता है। वही उसके बाद हैंडपंप श्रमिक बेरोजगार हो जाते है। ऐसी विषम आर्थिक परिस्थितियों में श्रमिकों के लिए परिवार का पालन-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है। ऐसे में श्रमिकों ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से गुहार लगाईं है कि जनहित और पेयजल व्यवस्था की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए उन्हें वर्ष भर कार्य पर यथावत रखा जाए और निरंतर मानदेय का भुगतान किया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सकें। पीड़ित हैंडपंप श्रमिक अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
FC Goa और Bengaluru FC युवा टीमों के लिए जापान में एक्सपोजर टूर, प्रैक्टिस विज़ुअल्स
Noida, Uttar Pradesh:FUKUOKA (JAPAN): RFDL EXPOSURE TOUR TO JAPAN/ PRACTICE VISUALS OF FC GOA YOUTH TEAM & BENGALURU FC YOUTH TEAM0
0
Report
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण रहा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (ग्रेड-II) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान प्रदेशभर के 1200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जयपुर में भी 174 परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और सभी व्यवस्थाओं की प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा। पहली पारी समाप्त होने के बाद अब दूसरी पारी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 2 बजे तक ही हुई, जिसके बाद परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
खेत में कीटनाशक छिड़काव से नर्सिंग छात्रा की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के झनिया गांव में खेत पर कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान उसके संपर्क में आने से 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे دیر रात जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के आतिश मार्केट क्लब में चाकूबाजी, जेल से फरार कैदी हत्या में शामिल
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र के आतिश मार्केट के इक्का क्लब में रविवार देर रात आयोजित बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई. मामूली विवाद के बाद हुए चाकूबाजी के घटनाक्रम में धौलपुर जिले के अन्नू गुर्जर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जांच में सामने आया है कि वारदात के समय भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर पहुंचे दो आजीवन सजायाफ्ता कैदी भी पार्टी में मौजूद थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर बताया जा रहा है जो भरतपुर जिले का आदतन अपराधी है और डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड का आरोपी रहा है. बताया ये भी जा रहा है कि मानसरोवर के जिस इक्का क्लब में रविवार रात फायरिंग हुई उसमें उसकी पार्टनरशिप भी थी. फिलहाल सवाल इस बात का भी है कि जयपुर पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद भी सुबह 3 बजे तक क्लब कैसे ओपन था और वहाँ पार्टी कैसे चल रही थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अन्नू गुर्जर और कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर आपस में रिश्तेदार थे. अन्नू, कुलदीप के मामा का बेटा था. अभी तक अन्नू का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है वो जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. शुरुआती जांच के अनुसार, कुलदीप और राजेश भरतपुर ओपन जेल से निकलकर सबसे पहले जयपुर के प्रताप नगर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट के आसपास उनकी कुछ लोगों से मुलाकات हुई. इसके बाद सभी लोग रात करीब 2 से 2:30 बजे आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में पहुंचे. बताया ये भी जा रहा है कि यहां हत्या में शामिल अनुज गुर्जर के साथ एक लड़की भी मौजूद थी जिसको थप्पड़ मारने पर विवाद शुरु हुआ था. हत्या का मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर फिलहाल एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहा है. उसका आतिश मार्केट स्थित 'इक्का' क्लब जहाँ हत्या हुई उसमें साझेदारी होना भी सामने आया है. जांच में यह भी पता चला है कि पार्टी में मौजूद एक युवती अनुज की परिचित थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवती को थप्पड़ मारने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू निकाल लिए गए. इसी दौरान अन्नू गुर्जर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस विवाद की असली वजह केवल थप्पड़ की घटना थी या इसके पीछे पहले से चली आ रही रंजिश भी थी. जांच के दौरान आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर चर्चित गोल्डी हत्याकांड और पाकिस्तानी नागरिक सकरुल्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं राजेश गुर्जर भी गंभीर अपराध में सजायाफ्ता है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों कैदी ओपन जेल से कैसे बाहर निकले और जयपुर आने के दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में रहे. फिलहाल पुलिस ने अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, पार्टी में मौजूद लोगों के बयान और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. साथ ही भरतपुर ओपन जेल प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की भी अलग से जांच होगी कि आजीवन सजायाफ्ता कैदी आखिर किस तरह जयपुर पहुंच गए. मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.0
0
Report
वीणा मनवी का दावा: बाकीपुर में नशा और बेरोज़गारी पर रोक के लिए हेल्पलाइन
Patna, Bihar:पटना जन शक्ति जनता दल के प्रत्याशी वीणा मनवी गिरफ्तार... मैं सेवा भाव से आई हूँ। मैंने पहले भी सेवा किया, जीतूँगी तो भी सेवा करूँगी, नहीं जीतूँगी तो भी सेवा करूँगी। इसलिए मेरा मनोबल बहुत ही मजबूत है। मेरा कॉम्पिटिशन किसी के साथ नहीं है भैया। अगर बाकीपुर की जनता ने चाहा और सही में अगर वो बदलाव चाहते हैं, तो इस बार मुझे ज़रूर चुनेंगे। ज़बरदस्ती आप लोग 40 साल से गढ़ बनाए हुए हैं, तो इस बार तो गढ़... गढ़ हो गया। कुछ नहीं होना गढ़ का इस बार। बहुत... देखिए, कभी भी किसी भी पार्टी की मोनोपॉली नहीं होनी चाहिए और मैं तो ये कहती हूँ— दुनिया का कोई भी विधानसभा हो, हर 5 साल बाद व्यक्ति को विधायक बदल देना चाहिए। जनता को इतना जागरूक रहना चाहिए, हर 5 साल बाद। किसी से मेरी लड़ाई नहीं है। बस मेरा प्यार, मेरा जनता का प्यार है। लड़ाई हमको किसी से नहीं करनी भाई। मेरा कर्म... कर्म की रोटी अगर मैंने खाई होगी, तो जनता मुझे चुन लेगी। जनता से पूछिए, जनता कितना त्राहिमाम है। क्या प्रॉब्लम नहीं है? आज के डेट में? नशा बंद हो गया, आप कहते हैं नशामुक्त है? जाके देखिए, विक्षिप्त हो रहे हैं हमारे युवा सूखा नशा से। एक सुई लेता है, 48 घंटा सोया रहता है। आप समझ रहे हैं कि हमारा कहाँ जा रहा है? बाकीपुर क्षेत्र? और सबसे ज़्यादा ये बाकीपुर क्षेत्र? के इर्द-गिर्द में? ये प्रॉब्लम है। अब ये... इसका कनेक्शन हर चीज़ से है। एक सूखा नशा क्राइम को बढ़ावा दे रहा है, घर में बेरोज़गारी को बढ़ावा दे रहा है, युवा की ज़िंदगी बर्बाद हो रही है, उनका भविष्य चौपट हो रहा है। एक चीज़ की वजह से बहुत चीज़ डैमेज हो रहे हैं। और मैं जब जीतूँगी, तो मैं हर वार्ड में एक हेल्पलाइन सेंटर बनाऊँगी। मेरे जीतने के बाद, बाकीपुर का हर व्यक्ति अपने आप को विधायक समझेगा।0
0
Report
Veena Manviya की गिरफ्तारी पर Tej Pratap Yadav का Bankipur उपचुनाव पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:PATNA BIHAR: TEJ PRATAP YADAV (RJD) ON VEENA MANVIYA'S ARREST AND BANKIPUR BY-ELECTION0
0
Report
Advertisement
चांदनी चौक की पुरानी हीरिटेज बिल्डिंग खतरे में, गिरने का है डर
New Delhi, Delhi:पुरानी और जर्जर इमारत को लेकर लगातार जी मीडिया रियलिटी चेक कर रहा है. रियलिटी चेक करते हुए हम पहुंचे चांदनी चौक टाउन हॉल के पास कच्चा बाग में. यहां हमें एक हेरिटेज बिल्डिंग जो की 19वीं सदी की है उसकी हालत आप खुद देखकर हैरान रह जाएंगे. यहां बाकायदा एक नेम प्लेट पर दिल्ली नगर निगम का बोर्ड लगा है और उसमें इस बिल्डिंग को हेरिटेज बताया गया है. लेकिन यह बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं. इसका कुछ हिस्सा गिर भी चुका है. हेरिटेज बिल्डिंग होने के बावजूद इसका कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा. ऐसे में यह आशंका है कि कभी भी यह इमारत गिर सकती है और जान माल का नुकसान हो सकता है. जी मीडिया लगातार जर्जर इमारत को लेकर ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्टिंग कर रही है. हम पहुंचे चांदनी चौक के किनारी बाजार मेंगाली बर्फ वाली वहां पर वहां दीवार की हालत ऐसी है कि कभी भी किसी भी समय गिर सकती है. जबकि वहां पर बराबर में कन्या विद्यालय है. इमारत झुकी हुई है. इमारत के अंदर काफी दरारें आ रही हैं. स्कूल के गार्ड का कहना है कि बरसात के समय यहां पर पत्थर गिरते रहते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को रहता है. दीवार की हालत इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है.दीवार पूरी तरह से झुकी हुई है. हम गेट पर खड़े होकर बच्चों का ध्यान रखते हैं लेकिन हालात यह है कि अगर स्कूल के समय इमारत की दीवार गिरती है तो काफी बड़ा हादसा हो सकता है. इसी के अंदर कुछ परिवार रहते हैं. परिवार वालों के मुताबिक भी कभी भी यह दीवार गिर सकती है और इसे जान माल को बड़ा खतरा है. कई बार शिकायत की लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.0
0
Report
पटना: बैंकिपुर उपचुनाव उम्मीदवार वीणा मानवीया गिरफ्तार, पटना पुलिस वारंट दिखाने के बाद
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): JJD TEJ PRATAP YADAV PARTY BANKIPUR BYPOLL CANDIDATE VEENA MANVIYA ARRESTED BY PATNA POLICE AFTER GOT WARRANT0
0
Report
पटना के बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में
Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा से जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। nominaton के बाद समाहरणालय पहुंची पुलिस। पुलिस ने कहा बाद में बता दिया जाएगा मामला क्या है। वीणा मानवी ने कहा कि मुझे अभी बताया जा रहा है कि वारंट इश्यू है मेरे नाम का।0
0
Report
Advertisement
सांसद प्रवीण खंडेलवाल के शोक संदेश पर गहन प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Letter of mp pravin khandelwal शोक संदेश0
0
Report
जालौन में 13 दिन लापता बुजुर्ग का जंगल में कंकाल, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी 55 बर्षीय रामलाल का 13 दिन बाद जंगल में कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रामलाल 27 जून को रोज की तरह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने 29 जून को डकोर थाने में उनके लापता होने की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई थी。 बता दे कि बीते रविवार शाम मुहाना गांव के जंगल में बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक मानव कंकाल देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर कंकाल की पहचान रामलाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी。 पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, रामलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।0
0
Report
देवरिया नकटा नाला पुल टूटने से आवागमन प्रभावित, क्षेत्रीय संपर्क मार्ग डूबा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में लोक निर्माण विभाग के उदासीनता की एक भयावह तस्वीर आज देखने को मिली जब देवरिया राम लक्ष्मण रोड नकटा नाले के पास बीच से कट गया जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। नकटा नाले के पास विगत 8 महीने से पुलिया का निर्माण हो रहा था। सरकारी उदासीनता के चलते काम ठीक से नहीं हो रहा था जबकि काम को 15 जून तक समाप्त हो जाना चाहिए था। विगत रात तेज बारिश की वजह से जो अस्थाई रूट बनाया गया था वह पानी में डूब गया जिसकी वजह से आवागमन बंद हो गया। सुबह से ही एंबुलेंस हो या स्कूली बस हो सबका संपर्क टूट गया और इन लोगों को वहां से वापस लौटना पड़ा। लगभग सैकड़ों गांव के हजारों लोग जो रुद्रपुर और देवरिया तहसील क्षेत्र में अपना व्यापार करते हैं उनके लिए यह संपर्क मार्ग था। संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने की वजह से सभी को अब 10 किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ रहा है। वहीं जैसे ही यह खबर विभाग अधिकारियों को मिली मौके पर एक्सियन अनिल कुमार अपने सहयोगी के साथ पहुंचे और वहां पर सपा के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। रुद्र प्रताप सिंह ने अपने पेंट उतार कर नाले को पार किया और फिर जनता के दर्द को समझने के लिए अधिकारियों को भी नकटा नाले को पार कराया। इसी बीच एक तस्वीर देखने को मिली एक्सियन साहब अपना जूता उतार कर ड्राइवर को पकड़ाते नजर आए। वही एक एक्सियन ने कहा कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
