Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273303

महराजगंज पुलिस ने 6 अंतरजनपदीय जालसाज गिरफ्तार; झाड़-फूंक से महिलाओं को धोखा

ATAMIT TRIPATHI
Sept 16, 2025 13:20:05
Chowk, Uttar Pradesh
स्टोरी हेडलाइन- महराजगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी 6 अंतर्जनपदीय शातिर जलसाजो का गिरोह को किया गिरफ्तार, महिलाओं को अंधविश्वास भूत प्रेत झाड़ फूंक का हवाला देकर लूटते थे फरार,जाली नोटो की गड्डी गिराकर रुपयों का लालच दे देकर रुपये और गहनें लेकर हो जाते थे फरार स्टोरी फीड स्लग-1609ZUP_MGHJ_ARREST_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर :उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीमों ने अंतर्जनपदीय जालसाज के 6 चोरों को गिरफ्तार किया है जो संयुक्त रूप से मिलकर फिल्मी अंदाज में चोरी और जालसाजी की घटनाओं को देते थे अन्जाम । पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया भिटौली पुलिस एसओजी और स्वाट नें संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन के तहत गोरखपुर के रहने वाले 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास टप्पेबाजी के माल बरामद किए गए हैं जिसमें 6 मोबाइल फोन 332 ग्राम पीली धातु । सभी अभियुक्त का पूर्व का अपराधिक इतिहास है । करण नाम के अभियुक्त इसके खिलाफ 21 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । उनके अपराध करने के तरीके फिल्मी अंदाज में होते थे यह जाली नोटों की गड्डी रास्ते में गिराकर उस गड्डी से रुपए का लालच देकर उनके पास से रुपए और धन लेकर फरार हो जाते थे कुछ परिस्थितियों में उनके द्वारा अंधविश्वास, झाड़ फूंक का हवाला देकर महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को सुनहरे भविष्य को उज्जवल बनाने की उम्मीद देकर उनसे धन और आभूषण लेकर फरार हो जाते हैं । खास तौर पर महिलाओं को भावनात्मक रूप में अपने बातों और झूठे उम्मीद से उलझाकर उनके रुपए और गहने लेकर फरार हो जाते थे या ठगी कर लेते थे । बाइट : सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक महराजगंज
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Sept 16, 2025 15:16:07
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट मोहल्ले में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पड़ोसियों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद महिलाएं और पुरुष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पड़ोसी ने मारपीट का वीडियो निकालकर वायरल कर दिया, अब वह झांसी में चर्चा का विषय बना हुआ है। वी/ओ.1- दरअसल घटना की वजह पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी बताई जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ रहे हैं और एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। साथ ही महिलाएं भी पुरुषों के साथ मिलकर मारपीट कर रही हैं। इस मार पीट में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए हैं, वहीं एक पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 16, 2025 15:15:55
Katni, Madhya Pradesh:स्टोरी कटनी 16/09/25 नितिन चावरे स्लग कंप्यूटर बाबा कटनी पहुंचे कंप्यूटर बाबा गायों की दुर्दशा पर सरकार को घेरा जगत गुरु शंकराचार्यअविमुक्तेश्वरा नंद जी के बयान का किया समर्थन एंकर - जन जागरण अभियान के तहत मध्यप्रदेश के कटनी पहुंचे महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गौ माता की दुर्दशा देखकर बड़ा दुख होता है, सड़कों पर गायें तड़प-तड़प कर मर रही हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि 7 सितंबर से शुरू हुई गाय न्याय यात्रा 14 अक्टूबर तक चलेगी। यह यात्रा रायसेन से शुरू होकर 26 जिलों से होते हुए कटनी पहुंची है। उन्होंने मांग की कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। बाबा बोले, जब तक यह दर्जा नहीं मिलता, साधु-संत गौ माता की सुरक्षा की लड़ाई लड़ते रहेंगे। Vo 01- उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि 14 अक्टूबर को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और गायों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करें। बाबा ने कहा कि उस दिन हजारों की संख्या में गौ भक्त और साधु-संत मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे। गायों के सींग और गले में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बांधकर संदेश दिया जाएगा। VO 02 – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी कंप्यूटर बाबा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के उस ऐलान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारने की बात कही थी। इसी दौरान एक सवाल की किसानों और कांग्रेस के द्वारा तहसीली में किसानों की समस्या को लेकर की गई सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने से मना करने पर जो एक कुत्ते के ज्ञापन देने के मामले में कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए चाहे जो करना पड़े, हम करेंगे। बाइट – कंप्यूटर बाबा
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Sept 16, 2025 15:15:44
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में जीएसटी का छापा, सागर और दमोह की टीमें कर रही हैं जांच पड़ताल.. एंकर/ दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक फर्म पर जीएसटी का छापा पड़ा है और इस रेड के दमोह और सागर की टीमें शामिल है। रेड में लाखों की जीएसटी चोरी पकड़े जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। दमोह के चरहाई इलाके के स्थित चंद्रा एंड संस् फर्म पर आज देर शाम वाणिज्य कर विभाग की टीम पहुंची तो इलाके में अफरातफरी फैल गई, आसपास के दुकानदारों में दहशत आ गई और टीम सीधे चंद्रा एंड संस् पर पहुंची जहां एरिया को सील किया गया है। वाणिज्य अधिकारी राजेश धाकड़ के मुताबिक इस फर्म के सोया रिफाइंड ऑयल, सहित दूसरे खाद्य तेलों में जीएसटी की चोरी की शिकायतें आई थी जिसे लेकर कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक अभी जांच शुरू हुई है लिहाजा कुछ कह पाना मुश्किल है , जांच पड़ताल रात भर चलने की उम्मीद है। बाइट/ राजेश धाकड़ ( वाणिज्य कर अधिकारी सागर)
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 16, 2025 15:15:34
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना पुलिस और STF को बड़ी सफलता मिली है। पीरबहोर इलाके के होटल कारोबारी शकील मलिक उर्फ शकील अहमद हत्याकांड के वांटेड शूटर मनीष वर्मा उर्फ मनीष पगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे मरीन ड्राइव स्थित PMCH के पास से 20 लीटर शराब के साथ दबोचा। इस दौरान उसके दो साथी रोहित और रौशन भी पकड़े गए। डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि मनीष पिछले एक साल से फरार था और लगातार ठिकाना बदल रहा था। मेहदीगंज स्थित अपना घर बेचकर वह बेगमपुर इलाके में रह रहा था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मनीष पगला की शादी 6 महीने पहले सादिकपुर की लड़की से कराई गई थी, ताकि वह सुधर सके। उसके पिता कपड़ा दुकान में काम करते हैं और तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर है। गिरफ्तारी की सूचना पर मंगलवार को उसकी पत्नी, सास और बड़ा भाई भी पीरबहोर थाने पहुंचे। गौरतलब है कि 20 अक्टूबर 2024 को कुतुबुद्दीन लेन, दरियापुर के पास होटल कारोबारी शकील मलिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उस पर 5 गोलियां दागी थीं। इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता फिलहाल बेऊर जेल में बंद है। बाइट--राजेश रंजन डीएसपी टाउन 1
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Sept 16, 2025 15:15:13
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर। इंदौर में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक करीब एक किलोमीटर तक कई लोगों और वाहनों को कुचला, टक्कर मार दी। शहर के एयरपोर्ट रोड पर हुए इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। 12 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने सुमोटो लेते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में इंदौर पुलिस कमिश्नर वर्चुअली हाजिर हों और यह बताएं कि शहर में नो-एंट्री रहते हुए ट्रक कैसे घुस गया। हाईकोर्ट ने मामले पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 23 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 16, 2025 15:04:41
Paradeep, Odisha:Slug - Congress Team Dt - 15/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶ ରେ ପହଞ୍ଚିଲେ କଂଗ୍ରେସର ଦୁଇଜଣିଆ ଟିମ୍। ପରିବେଶ ସୁରକ୍ଷା ସମିତି ତରଫରୁ ଏହି ଟିମ୍ ରେ ଭବାନୀପାଟଣା ଓ ଗୁଣୁପୁର ର ବିଧାୟକ ଢିଙ୍କିଆ ଚାରିଦେଶରେ ପହଞ୍ଚି ଲୋକ ମାନଙ୍କ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରିଛନ୍ତି। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଏରସମା ବ୍ଲକ ଢିଙ୍କିଆ ଅଞ୍ଚଳ ଲୋକଙ୍କ ର ଅନେକ ଦିନର ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ରହିଛି। ବିଶେଷ କରି ବିନା ଗ୍ରାମସଭା ରେ ସରକାର 'ଜେ .ଏସ୍ ଡବ୍ଲୁ.' କୁ ଜମି ହସ୍ତାନ୍ତର କରିଥିବା ବେଳେ ଢିଙ୍କିଆ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକେ ଭିଟାମାଟି ହରାଇ ବହୁ ଅସୁବିଧା ରେ ରହୁଛନ୍ତି। ତେଣୁ ଏନେଇ ସ୍ଥାନୀୟ ଢ଼ିଙ୍କିଆ ଅଞ୍ଚଳ ର ଲୋକ ମାନଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବା ପରେ ଏହାକୁ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ବିଧାନସଭା ରେ ଉଠାଇବେ ବୋଲି ଆସିଥିବା କଂଗ୍ରସ ଟିମ୍ ପକ୍ଷରୁ କୁହାଯାଇଛି। ପିସିସି ସଭାପତି ଭକ୍ତ ଚରଣ ଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଆସିଥିବା କଂଗ୍ରେସର ଦୁଇ ଜଣିଆ ଟିମ୍ ଢିଙ୍କିଆ, ନୂଆଗାଁ, ଗଡକୁଜଙ୍ଗ ବୁଲି ଲୋକ ମାନଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବା ସହ ସ୍ଥିତି ସମୀକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି। ବାଇଟ -୧- ସତ୍ୟଜିତ୍ ଗମାଙ୍ଗ। ( ବିଧାୟକ ,ଗୁଣୁପୁର) ବାଇଟ -୨- ସାଗର ଚରଣ ଦାସ। ( ବିଧାୟକ, ଭବାନୀପାଟଣା) ବାଇଟ-୩- ପିନାକୀ ନାରାୟଣ ଦାସ। ( ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ।) ବାଇଟ -୪- ଦେବ ସ୍ବାଇଁ। ( ଢିଙ୍କିଆ ଗ୍ରାମ ପଞ୍ଚାୟତ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Sept 16, 2025 15:04:31
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैंहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही खाद की किल्लत को लेकर आखिरकार किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आज को अमरपाटन उपज मंडी में निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर की गाड़ी को किसानों ने घेर लिया। सबसे आगे किसान महिलाएं थीं, जिन्होंने कलेक्टर की गाड़ी रोक ली और जमकर विरोध प्रदर्शन किया किसानों का आरोप है कि रबी सीजन शुरू होने के बावजूद समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस वजह से फसल बोने में देरी हो रही है और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौके पर कलेक्टर के साथ एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे। हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों से बात की और जल्द खाद वितरण की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच हल्की नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Sept 16, 2025 15:04:04
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा नेता संसद रामजीलाल सुमन पहुंचे खंदौली खंदौली के गांव गिजौली में 2 दिन पहले हुए दो जातियों के झगड़ा को लेकर पहुंचे गांव पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भी दी जा रही धमकी तुरंत करें कार्रवाई सुमन कुछ सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकी को लेकर भी किया जाए मुकदमा घटना के बाद रात्रि में पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे थे गांव लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर ने चौकी इंचार्ज टोल को किया निलंबित अब तक कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी अन्य लोग हैं फरार माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भी पुलिस की तरफ से की जाएगी कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने ग्राम वासियों से की अपील गांव गिजौली में पुलिस पीएससी की गई तैनात बाइट रामजी लाल सुमन/आप सांसद कपिल अग्रवाल आगरा
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Sept 16, 2025 15:03:42
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा का एक और बाबा इन दिनों विवादों में दिखाई दे रहा है। सिरसा के गांव हांडीखेड़ा दरबार में बाबा संजय भगत झाड़ा लगाने के नाम पर महिला के निजी अंगों को छूता हुआ दिखाई दिया है। उस समय दरबार में काफी लोग मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि बाबा संजय भगत के सोशल मीडिया पर ही महिला के प्राइवेट पार्ट्स को छूते की वीडियो अपलोड की गई थी लेकिन पब्लिक द्वारा विरोध करने के बाद बाबा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दी और इस एपिसोड के बाद बाबा का गांव में भी जोरदार विरोध होने लगा। दावा किया जाता है कि बाबा संजय भगत के श्रद्धालु हरियाणा के साथ साथ दिल्ली पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में है। कुछ लोगों का दावा है कि बाबा ने उसके परिवार के लोगों को स्वस्थ करने के लिए हजारों रुपए लिए है लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ जब उन्होंने इलाज सही होने की सूरत में अपने पैसे वापस मांगे तो बाबा आनाकानी करने लगा। जब अपना पैसा डूबता दिखाई दिया तो लोग सिरसा के बाबा के डेरे में आने शुरू हो गए और बाबा के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई तो पुलिस ने एक बार तो बाबा को हिरासत में लेकर जांच और पूछताछ शुरू कर दी। फ़िलहाल पीड़ित व्यक्ति आरोपी बाबा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। बता दे कि 30 साल का संजय 3 भाइयों में मंझला है। ढोंगी बाबा संजय के साथ उसकी पत्नी रानी और माता संतरों रानी भी रह रही है। लोगों के मुताबिक बाबा संजय भगत दिसंबर के 21 दिनों तक बर्फ और ठंडे पानी में तप करने का दावा करता था। बाबा के तप की वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ यू ट्यूब इन्फ्लुएंसरों द्वारा ही अपलोड कर अपना जोरदार प्रचार करवाया जाता था और उसी प्रचार के माध्यम से ही लोग प्रभावित होकर दूसरे राज्यों से बाबा के दर्शन करने के लिए बाबा के डेरे में आने शुरू हो गए और वही से बाबा संजय भगत की दुकानदारी चलनी शुरू हो गई और लोग अंधविश्वास में फंसने लग गए। वोल 1 हरियाणा में सिरसा जिले के हांडीखेड़ा गांव में दरबार लगाकर झाड़-फूंक करने वाले बाबा संजय भगत की ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि बाबा के द्वारा अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। झाड़ा लगाने के नाम पर सरसों का तेल और हजारों रुपए लिए जा रहे हैं। पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वोल 2 कुछ दिन पहले राजस्थान के मेहंदीपुर के एक व्यक्ति ने भी बाबा के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें कहा कि बाबा ने उपाय बताने के लिए पैसे लिए, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। पुलिस बाबा को थाने ले गई। पीड़ित लोगों ने बाबा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइट मदन लाल , पीड़ित। बाइट सुनीता , पीड़ित। वोल 3 बताया जाता है कि बाबा संजय भगत ने 3 धंधे बदले लेकिन अपनी किस्मत नहीं बदल पाया। खुद के कोई बच्चा नहीं है। 10 साल पहले खेतीबाड़ी करता था। खेती छोड़ हेयर ड्रेसर का काम सीखा। फिर कुछ दिन बाद कबाड़ी का काम करने लगा। उसके बाद किराना की दुकान शुरू की। अचानक दुकान बंद कर कहीं चला गया। 9 साल पहले संजय की शादी हुई। उसकी खुद की कोई औलाद नहीं है। कुछ महीने पहले भाई की ही बेटी को गोद लिया। पिछले सप्ताह बेटी का जन्मदिन था और जलवा पूजन कार्यक्रम भी था। बताते हैं कि 2 साल पहले संजय जब गांव लौटा तो कहा कि उसने अपने गुरु का नाम लिया है। उसके बाद अपने घर में ही बाबा बनकर झाड़-फूंक का काम शुरू किया। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को साथ लगाया। ये लोग बाबा के चमत्कार का गुणगान करने का वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। यह वीडियो देख लोगों की भीड़ बढ़ती चली। वोल 4 वही पुलिस ने बिना कैमरे पर बताया कि मेहंदीपुर के युवक ने पहले शिकायत दी थी। बाबा को थाने लाया गया। बाद में शायद बाबा से पैसे वापस मिल गए या समझौता हो गया तो शिकायत वापस ले ली। ग्रामीणों ने एक बार पहले शिकायत दी थी, फिर वापस ले ली थी। अब ग्रामीणों की दूसरी शिकायत आई हुई है, इसकी जांच करवाएंगे। बाबा अपने दरबार में लोगों की बीमारियों ठीक करने और नशा छुड़ाने का दावा करता है। गांव में विरोध शुरू होने के बाद उसने बाउंसर तक रख लिए हैं। बाबा बनने से पहले वह हेयर ड्रेसर से लेकर कबाड़ी तक का काम कर चका है। शुरू में सूखा नारियल, केवड़ा जल, गुलाब जल, इसके बाद सरसों का तेल और अनाज। बाद में सवा लीटर तेल व सवा किलो अनाज फिक्स कर दिया। चढ़ावे का तेल व अनाज इकट्ठा कर बाद में बेच दिया जाता है। बाबा संजय ने 10-15 दिन से सिरसा के सिविल अस्पताल के सामने लंगर लगाना शुरू किया है। दिखावे के तौर पर गांव या बाहर की कन्याओं की शादी में 11 व 15 हजार रुपए शगुन के तौर पर दिए हैं। बाबा संजय ने हांडीखेड़ा दरबार के नाम से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चैनल बनाया है, जहां दरबार में आए लोगों को झाड़-फूंक करते हुए और लोगों की मन्नत पूरी होने पर मिठाई व भेंट चढ़ाते हुए वीडियो डाले गए हैं। इसके अलावा खुद व दरबार का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों से वीडियो भी बनवाए गए। बाबा संजय के पास ब्रेजा गाड़ी है। कुछ समय से बाबा के साथ 2 बाउंसर भी तैनात रहते हैं, जिनमें एक लेडी बाउंसर है। हालांकि, इन्हें कितनी सैलरी दी जा रही है, यह सार्वजनिक नहीं है। खेतों में बनाए दरबार में साफ-सफाई करने व भंडारे लगाने लग गए थे।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 16, 2025 15:03:06
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धुसड़ इलाके के महुआचाफी निवासी दीपक गुप्ता की तस्करों द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद भड़के उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ द्वारा किए गए पथराव की एक एक्सक्लूसिव फुटेज सामने आई है। जिसमें नाराज होकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के ऊपर ईंट पत्थर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि पुलिसकर्मी संयम से काम कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीएसी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पथराव में घायल हुए एक सब इंस्पेक्टर की एक फ़ोटो भी सामने आई है।जिसमें उनके सिर में से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top