icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
805110
YSYeswent Sinha11 Sept 2025, 02:46 am

नवादा में बस की छत पर शराब भंडाफोड़: 471 लीटर जब्त, तीन गिरफ्तार

Roh, Nawada, Bihar:*नवादा में शराब तस्करी का भंडाफोड़* *बस की छत पर 471 लीटर विदेशी शराब और 60 लीटर बीयर जब्त, तीन गिरफ्तार* नवादा में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई कार्रवाई में एक बड़ी शराब खेप पकड़ी गई है। रजौली जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान जीवन ज्योति बस से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। बस की छत पर बोरों में छिपाकर रखी गई शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की के 144 बोतल (108 लीटर), इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 24 बोतल (18 लीटर), ऑफिसर्स च्वाइस के 1920 टेट्रा पैक (345.6 लीटर) और किंगफिशर स्ट्रांग बीयर के 120 केन (60 लीटर) शामिल हैं। पुलिस ने बस (रजिस्ट्रेशन नंबर BR21G/0564) के चालक नंद किशोर यादव (48 वर्ष, बिहारशरीफ, नालंदा), कंडक्टर अरुण कुमार (58 वर्ष, कतरीसराय, नालंदा) और खलासी मनोज कुमार (58 वर्ष, बरबीघा, शेखपुरा) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप रामगढ़ (झारखंड) से छोटू कुमार द्वारा लोड की गई थी। इसे गिरियक के पास ललन कुमार को डिलीवर किया जाना था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top