कुलगाम पुलिस ने CAP फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन किया; Real Wanpora FC ने जीती
Kulgam, Football Tournament organised by Kulgam Police Concludes Successfully in Kulgam Kulgam, October 03: Kulgam Police successfully concluded an exhilarating football tournament organized under the aegis of Civic Action Programme (CAP) 2024-25, aimed at fostering sportsmanship, unity, and community engagement. The grand finale, held at the Mini Stadium Kulgam, featured an exciting clash between FC Kulgam and Real Wanpora FC, in which Real Wanpora FC emerged victorious with a convincing 3-0 win. The event drew a massive turnout of enthusiastic spectators, who passionately cheered for their teams, creating an electrifying atmosphere. The closing ceremony was graced by SSP Kulgam Shri Sahil Sarangal-IPS, along with other senior officers including DySP DAR Kulgam Shri Muhammad Ayub Rather and SHO Police Station Kulgam. The dignitaries felicitated the winning and runner-up teams with trophies and medals, appreciating their outstanding performances. All participating teams were also commended for their dedication, discipline, and exemplary sportsmanship displayed throughout the tournament. Addressing the gathering, SSP Kulgam highlighted the significance of such events in strengthening police-public relations and promoting peace, harmony, and youth empowerment in the region. He reaffirmed J&K Police’s commitment to organizing more community-oriented programs that encourage constructive engagement and healthy recreation for young people. The tournament concluded on a high note, spreading a message of unity, cooperation, and collective responsibility towards building a peaceful and progressive society. Kulgam Police extended heartfelt gratitude to all participants, supporters, and stakeholders whose contributions made the event a resounding success. Speaking on the occasion, SSP Kulgam Shri Sahil Sarangal-IPS said: "Sports not only channelize the energy of our youth in a positive direction but also act as a bridge between police and public. Kulgam Police will continue to provide such opportunities where young talent can showcase their potential and contribute towards a peaceful and progressive society."0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी: पिंडरा से अजय राय की दावेदारी को मिला समर्थन, अमिताभ ठाकुर ने की सराहना
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी । उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आजाद अधिकार सेना ने वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय की प्रस्तावित उम्मीदवारी का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि अजय राय ने लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी निरंतर सक्रियता प्रशंसनीय रही है। पिंडरा से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन इस विश्वास पर आधारित है कि क्षेत्र की जनता को एक सक्रिय, जवाबदेह और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाला प्रतिनिधि मिलना चाहिए।" अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आजाद अधिकार सेना पिंडरा से अजय राय की उम्मीदवारी का समर्थन करती है और आशा करती है कि आगामी चुनाव में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर सार्थक बहस होगी।0
0
Report
वाराणसी: शिवपुर में गोलीकांड में मौत, परिजनों का चक्का जाम
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी: शिवपुर में गोलीकांड में मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया चक्का जाम - पुलिस पर लीपापोती का आरोप शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गाँव में दो दिन पूर्व हुई गोलीबारी की घटना ने तूल पकड़ लिया है। क्या है पूरा मामला - पिसौर गाँव स्थित पिशोरी माता मंदिर गेट के सामने दो दिन पूर्व एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। घायल अवस्था में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शिवपुर पुलिस ने शुरू में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न कर, मामले में लीपापोती करते हुए केवल मारपीट का मामला दर्ज किया था। इसी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। मौके पर ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
प्रयागराज हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर जमानत पाने वाले युवक को जेल भेजा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शादी का झांसा देकर जमानत हासिल करने वाले युवक को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने युवक की जमानत याचिका को रद्द कर जेल भेजने का दिया आदेश, 18 मार्च को जेल में बंद युवक ने जमानत दाखिल की थी और शादी करने का वादा किया था, हाईकोर्ट ने युवक को अंडरटेकिंग के आधार पर जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन जमानत से छूटने के बाद युवक ने युवती से शादी नहीं की, जिसके बाद युवती ने हाईकोर्ट में दुबारा याचिका दाखिल की, याचिका में युवती ने जमानत की शर्तों के उलंघन का आरोप लगाया, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए युवक के खिलाफ 28 सितंबर को एनबीडब्ल्यू जारी किया, मेरठ पुलिस से आरोपी युवक को हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया, लेकिन मेरठ पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश करने के बजाय सीजेएम मेरठ की कोर्ट में युवक को पेश कर जेल भेज दिया, जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी मेरठ को तलब किया, मामले में हाईकोर्ट ने मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल, आदेश की अवहेलना और लापरवाही पर हाईकोर्ट ने नाराज़गी भी जताई, एसएसपी मेरठ को शाम 4 बजे तक हाईकोर्ट में खड़ा रखा, हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी ने बताया कि वह अवकाश पर थे, अधीनस्थों की तरफ से मामले में लापरवाही बरती गई है, हाईकोर्ट ने मामले में एसएसपी के खिलाफ कोई प्रतिकूल ऑडर करने के बजाय शाम 4 बजे तक कोर्ट में खड़े रहने को कहा, हाईकोर्ट ने मामले में मेरठ सीजेएम को लेकर भी नाराजगी जताई, कहा जब युवक के खिलाफ जारी एनबीडब्ल्यू में हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश था उसके बावजूद उसे वहीं से जेल भेज दिया गया, हाईकोर्ट ने इसे सीजेएम की तरफ से की गई घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना, सीजेएम के खिलाफ प्रशासनिक न्यायाधीश के स्तर पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए, मानसी नाम की युवती की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका, युवक पर शादी का झांसा देकर जमानत पाने के बाद मुकरने का आरोप लगाया था, जस्टिस अरुण सिंह देशवाल की सिंगल बेंच ने दिया आदेश।0
0
Report
Advertisement
गांव की सरकार चुनने वाले वोटर बने रिकॉर्डब्रेकर्स, सरपंच मतदान 86.56%
Jaipur, Rajasthan:ANCHOR-गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों ने इस बार सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए... दो दिन पहले ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को चुनने वाले मतदाताओं ने आज बैलेट पेپر से गांव का मुखिया चुना... लेकिन सरपंच चुनाव में वोटिंग का उत्साह ऐसा रहा कि मतदान प्रतिशत में 18 प्रतिशत अंकों से ज्यादा का उछाल आ गया... सुबह मतदान शुरू होने से पहले कतारें लगीं तो शाम को वक्त खत्म होने के बाद भी वोटर डटे रहे... कहीं बुजुर्ग लाठी के सहारे पहुंचे तो कहीं महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर वोट डालने आईं... आखिरी वोट तक प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया... देखिए गांव की सरकार के चुनाव के अलग-अलग रंगों पर हमारी ये खास रिपोर्ट... गांव की सत्ता का संग्राम...गांव का मुखिया चुनने के लिए वोटरों का जबरदस्त उत्साह... और हर वोट पर प्रत्याशियों की नजर... जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला... मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथों पर कतारें लग गईं... किसी को खेत पर जाना था... किसी को दुकान खोलनी थी... तो किसी को घर का काम संभालना था... लेकिन सबसे पहले वोट डालने की होड़ लगी रही... शाम छह बजे मतदान का वक्त खत्म हुआ... लेकिन कई मतदान केंद्रों पर कतारें नहीं टूटीं... जो मतदाता समय रहते मतदान केंद्र पहुंच गए थे, उन्होंने अपना वोट डालकर ही दम लिया... दो दिन... वही मतदाता... लेकिन वोटिंग के आंकड़ों में बड़ा अंतर... 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 68.29 प्रतिशत वोटिंग हुई थी... जबकि शनिवार को सरपंच चुनाव में मतदान 86.56 प्रतिशत पहुंच गया... यानी 18.27 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी... पहले चुनाव में 5 लाख 7 हजार 796 वोट पड़े... जबकि सरपंच चुनाव में 6 लाख 43 हजार 710 मतदाताओं ने वोट डाले... मतलब गांव का मुखिया चुनने के लिए 1 लाख 35 हजार 914 ज्यादा वोटर घरों से निकले...गांव की सरकार चुनने का जुनून ऐसा था कि उम्र और शारीरिक परेशानियां भी मतदाताओं के कदम नहीं रोक सकीं..फर्स्ट टाइम वोटर में भी पहली बार वोट डालने के बाद उत्साह नजर आया। वही कोई बुजुर्ग लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा... तो किसी को परिजन व्हीलचेयर पर लेकर आए... महिलाओं में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया... घूंघट में महिलाएं कतारों में खड़ी नजर आईं... चूल्हा-चौका छोड़कर सबसे पहले वोट डालने पहुंचीं...महिलाओं का कहना था कि गांव में नल तो हैं, लेकिन पानी नहीं आता... सड़क, शिक्षा और इलाज के लिए आज भी शहर की तरफ देखना पड़ता है... लेकिन गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद में वोट डालना जरूरी है... मतदाता... मतदाता... मतदाता... केवल सरकारी घोषणाओं और प्रशासनिक आंकड़ों तक सीमित नहीं रहने वालाkö0
0
Report
ऑपरेशन क्लीन के चलते, 455 लीटर शराब पुलिस ने की नष्ट
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत 455 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई आज न्यायालय एसीजेएम द्वितीय सहारनपुर के आदेश पर की गई। शराब वर्ष 2022 से 2025 तक दर्ज आबकारी अधिनियम के 44 मुकदमों से संबंधित थी। इसमें देशी शराब के साथ हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब भी शामिल थी। थाना परिसर में गठित समिति की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर शराब का विधिक निस्तारण किया गया। कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
चुरहट रेलवे स्टेशन पर पहली यात्री ट्रेन पहुँची, सीधी तक रेल कनेक्टिविटी की उम्मीद
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्री ट्रेन पहुंची है। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत देवेंद्र नगर से चुरहट तक मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी की उम्मीद मजबूत हुई है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिसंबर तक सीधी से भी ट्रेन चलने की उम्मीद जताई है। सीधी। विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। सीधी जिले के चुरहट रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्री ट्रेन पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। लंबे समय से रेल सेवा का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत देवेंद्र नगर से चुरहट तक मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चुरहट पहुंची पहली यात्री ट्रेन, लोगों में उत्साह चुरहट रेलवे स्टेशन पर पहली यात्री ट्रेन पहुंचने के साथ ही क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की नई उम्मीद जगी है। इस रेल सेवा से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिलने की संभावना है। निर्धारित समय-सारिणी के मुताबिक, रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों में मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। चुरहट तक यात्री ट्रेन पहुंचना केवल रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि विंध्य क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी अहम कदम है। दिसंबर तक सीधी से ट्रेन चलने की उम्मीद चुरहट तक रेल सेवा शुरू होने के बाद अब जिलेवासियों की निगाहें सीधी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंचने पर टिकी हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिसंबर तक सीधी से भी ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने रीवा-सीधी रेल लाइन को विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार, रोजगार और आवागमन के अवसर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, सीधी से नियमित यात्री ट्रेन का संचालन कब शुरू होगा, इसकी अंतिम पुष्टि रेलवे की तैयारियों और आधिकारिक समय-सारिणी से ही होगी। विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को मिल सकती है राहत सीधी और आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अभी लंबी दूरी की यात्रा के लिए सड़क परिवहन पर निर्भर रहने वाले लोगों को भविष्य में रेल सेवा का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा, रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय बाजारों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। हालांकि, इसका वास्तविक लाभ ट्रेन के नियमित संचालन, स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं और कनेक्टिविटी के विस्तार पर निर्भर करेगा। रेल परियोजना में देरी को लेकर सांसद ने कांग्रेस पर लगाए आरोप चुरहट तक ट्रेन पहुंचने के मौके पर ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में हुई देरी को लेकर राजनीतिक बयान भी सामने आए। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने परियोजना में देरी के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले परियोजना को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में इसका काम आगे बढ़ा है। यह सांसद का राजनीतिक आरोप है। परियोजना में देरी के कारणों और अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में हुए काम का आकलन आधिकारिक रिकॉर्ड और परियोजना से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर किया जाना जरूरी है। सीधी सांसद ने बताया विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने चुरहट तक यात्री ट्रेन पहुंचने को जिले के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत बताया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। सांसद ने रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अहम बताया। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि परियोजना के अगले चरण का काम तेजी से पूरा होगा और सीधी को भी नियमित यात्री रेल सेवा का लाभ मिलेगा। अब सीधी तक रेल पहुंचने का इंतजार चुरहट रेलवे स्टेशन पर पहली यात्री ट्रेन पहुंचना सीधी जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की उम्मीद मजबूत हुई है। लेकिन जिलेवासियों का रेल सेवा का सपना पूरी तरह साकार होने के लिए ट्रेन का सीधी तक पहुंचना जरूरी है。 उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की ओर से दिसंबर तक ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद जताए जाने के बाद अब लोगों की निगाहें रेलवे की तैयारियों पर हैं। सवाल यही है कि सीधी तक रेल सेवा शुरू करने का वर्षों पुराना इंतजार कब खत्म होगा और जिले के लोगों को नियमित यात्री ट्रेन की सुविधा कब मिलेगी। बहरहाल, चुरहट तक ट्रेन पहुंचना एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। अब सीधी के लोगों को इस उम्मीद के हकीकत में बदलने का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों की फायरिंग, हेड कांस्टेबल घायल,आला अधिकारी पहुंचे मौके पर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल अजीत कुमार घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की आठ पुलिस टीमें कॉम्बिंग अभियान में जुटी हैं। एसएसपी सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया की तितावी थाना पुलिस गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। चेकिंग टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अजीत कुमार ने उनका पीछा किया तो भाग रहे आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से हेड कांस्टेबल घायल हो गए। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाकर मुजफ्फरनगर के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की आठ पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। अधिकारियों ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।0
0
Report
सपा नेता की ‘उम्मीद की साइकिल’ पर पुलिस का पहरा, कार्यक्रम का टेंट हटाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में समाजवादी पार्टी के नेता अनुज प्रधान के साइकिल वितरण कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गढ़ी कट्टैया गांव निवासी अनुज प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्र की गरीब छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए हजारों साइकिल वितरित करने की तैयारी की थी। इसके लिए छात्राओं के स्कूली दस्तावेज लेकर सूची भी तैयार की गई थी। 25 अक्टूबर को गांव के मैदान में कार्यक्रम होना था और टेंट भी लगाया जा चुका था।0
0
Report
गाजियाबाद में सपा नेता की ‘उम्मीद की साइकिल’ पर पुलिस का पहरा, कार्यक्रम का टेंट हटाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में समाजवादी पार्टी के नेता अनुज प्रधान के साइकिल वितरण कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गढ़ी कट्टैया गांव निवासी अनुज प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्र की गरीब छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए हजारों साइकिल वितरित करने की तैयारी की थी। इसके लिए छात्राओं के स्कूली दस्तावेज लेकर सूची भी तैयार की गई थी। 25 अक्टूबर को गांव के मैदान में कार्यक्रम होना था और टेंट भी लगाया जा चुका था। अनुज प्रधान का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जेसीबी से कार्यक्रम का टेंट हटवा दिया। उनके मुताबिक, करीब चार घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं के दबाव में कार्यक्रम रद्द कराया गया है। अनुज प्रधान ने ऐलान किया है कि वह हर हाल में 25 अक्टूबर की सुबह छात्राओं को साइकिल वितरित करेंगे। अब देखना होगा कि पुलिस कार्यक्रम की अनुमति देती है या फिर कोई नई कार्रवाई होती है। बाइट: अनुज प्रधान, सपा नेता0
0
Report
Advertisement
जालौन में 12 केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा, डीएम समीर ने तैयारियों की समीक्षा,
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में 12 केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा, डीएम समीर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था प्लेस-जालौन यूपी डेट-24-10-2026 एंकर जालौन में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी समीर ने उरई में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 29,952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। डीएम ने रेलवे और बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने, रोडवेज बसों का अतिरिक्त संचालन कराने तथा होटल, रेस्टोरेंट और रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों से बचाने के लिए ठहराव स्थलों पर कमरों का किराया प्रदर्शित कराया गया है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ नकल रोकने के प्रभावी इंतजाम करने को कहा। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट:- समीर--डीएम जालौन बाइट:- सुरेश चंद्र रावत--एसपी जालौन0
0
Report
जालौन के डकोर कोतवाली में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस 14 शिकायतें आई ,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी डकोर कोतवाली में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस 14 शिकायतें आई नाली जमीन पारवारिक संबंधी जो भी समस्याएं हैं जल्द ही सुलझा दी जाएंगी सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बना दी गई है डकोर कोतवाली के परिसर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस0
0
Report
जामिया के छात्रों के समर्थन में उतरे इमरान मसूद।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के हंगर स्ट्राइक और छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जामिया में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं और उनकी मांगें जायज हैं। यदि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू हैं, तो छात्र संघ के चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे हैं? सरकार को छात्र संघ की बहाली करनी चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि वह जामिया में छात्रों के बीच अपनी बात रखकर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर को लेकर देशविरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वहां कोई भी छात्र ऐसा कहता हुआ नहीं मिला और पूरे आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इंडिया गठबंधन की रैली पर भी दिया जवाब इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह गठबंधन की रैली है और सभी लोग इसमें शामिल होंगे। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा के सवालों का जवाब कौन दे रहा है? उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। सिख समाज से माफी के सवाल पर क्या बोले? नवंबर में कांग्रेस द्वारा सिख समाज से माफी मांगने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने भाजपा के आरोपों पर सवाल उठाए। वहीं, सिख समाज को सीट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन-सी मुख्य सीट दी गई है, यह बताया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर बैठकर सब कुछ तय होगा और पार्टी ही इस संबंध में फैसला करेगी।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला मुठभेड़: 2 आरोपी गोली, 3 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी चाकू से घायल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली... पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर किया घायल... 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट और चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप... पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। तीनों आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दीपक उर्फ गोलू, 27 वर्षीय अमितेश और मोनू और 25 वर्षीय लखविंदर सिर्फ मोनू के रूप में हुई है... तीनों आरोपी कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 देसी कट्टे और 1 बाइक भी बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में हुई लूट और चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आने वाले हैं।0
0
Report
फर्रूक अब्दुल्ला का विवादित बयान: पाक मदद पर ज़ोर, केंद्र और सुरक्षा बलों पर कड़ा प्रहार
Baramulla, FAROOQ ABDULLAH has ignited a major political storm by claiming Pakistan saving Kashmiris while launching a blistering attack on the BJP-led Centre and security forces, accusing them of destroying the country and systematically harassing Muslims across India and Jammu. Farooq Abdullah Credits Pakistan for ‘Saving’ Kashmiris, Blames Security Forces for Past Killings, Attacks BJP and Media, Urges Kashmiris for Unity. Farooq Abdullah has claimed Pakistan saving Kashmiris while launching a blistering attack on the BJP-led Centre and security forces, accusing them of destroying the country and systematically harassing Muslims across India and Jammu.0
0
Report
जामिया यूनिवर्सिटी छात्रों का भूख हड़ताल: छात्रसंघ चुनाव और कैंपस बंदी का रोष
New Delhi, Delhi:जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने PC की है। जामिया विश्वविद्यालय के छात्र Hunger strike पर हैं। हंगर स्टाइक कर रहे छात्रों की प्रेस कॉन्फ्रेंस- 12 तारीख से हंगर स्ट्राइक पर हैं क्योंकि छात्रसंघ बहाल नहीं है। हम शांत प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बीच में एडमिनिस्ट्रेशन बाहर कर देता और फिर हम दोबारा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीच में प्रशासन से बात हुई वीसी की तरफ से जो कमेटी गठित की गयी लेकिन उसमें कुछ बात नहीं बन पाई। आज रजिस्ट्रार और बाकी टीचर आते हैं और उसी में हमारा टेंट उखाड़ दिया जाता है। और इस वजह से हम बात करने से मना करते हैं और प्रदर्शन पर बैठ जाते हैं। पिछले 13 दिनों से हंगर स्टाइक पर हैं लेकिन लगातार हमारे प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश हो रही है। उनको लगता है कि इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था खराब होगी और अब यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। पुलिस की मदद से प्रदर्शन को खत्म कराना चाहते हैं। हमारी बस इतनी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव हों, जिन छात्रों के ऊपर एक्शन हुआ है वो वापस लिया जाए। यूनिवर्सिटी प्रशासन चुनाव के बारे में कुछ नहीं बता रही है, तारीख बताए। वो चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे। आज या कल हमारे प्रदर्शन को कानून व्यवस्था का हवाला देकर खत्म कराया जा सकता है। काफी चीप चीजें इस्तेमाल हो रही हमारे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए। कल वो डिपार्टमेंट बंद करवा दिया गया जहां लड़कियां रूकती थीं। हमें तोड़ने के लिए ये सब किया जा रहा है। काफी पुलिस लगाई गयी है, डर का माहौल बनाया जा रहा। आज रजिस्ट्रार मिलने आए थे और जब हमारी बात नहीं बन पाई तो उन्होंने साफ बोल दिया कि कैंपस में अगर 5 बजे के बाद कुछ होता है तो उसके लिए जिम्मेदार हम(प्रदर्शनकारी छात्र) हैं। चाहे दिल्ली पुलिस अंदर आए या कुछ हो। आज से सारे गेट बंद, लाइब्रेरी कैंटीन बंद, ऑनलाइन क्लास .. अब ऐसी स्थिति बना दी गयी अगर कुछ जरूरी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी तो मूवमेंट कैसे जारी रख पाएंगे। मोहब्बत और नफरत की सियासत खेली जा रही। ये लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बात है। जामिया प्रशासन की तरफ से जो झड़प हुई उससे मुझे चोट लगी। कैंपस बंद कर दिया गया, यूनिवर्सिटी चाहती है कि प्रोटेस्ट बंद हो जाए। 17 अक्टूबर को क्रैक डाउन किया गया था और अब दोबारा क्रैक डाउन करने की कोशिश है। रजिस्ट्रार ने हमारे साथी फैजान को धमकी दी कि कैंपस 1 साल के लिए बंद कर दिया जाएगा और सारी चीजें तुझपर डाली जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
