Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331

हरदा में करणी सेना का चक्का जाम: राजपूत समाज की चेतावनी!

ADArjun Devda
Jul 12, 2025 17:01:52
Harda, Madhya Pradesh
स्टोरी _ हरदा में करणी सेना कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम, राजपूत समाज की चेतावनी एंकर हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में खंडवा बायपास पर राजपूत समाज और करणी सेना कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हरदा के एक थाने के सामने करणी सेना के कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। इसी कार्रवाई के विरोध में आज करणी सेना और राजपूत समाज के लोगों ने खंडवा बायपास पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। बाइट 01 विवेक सिंह राणा, करणी सेना करणी सेना कार्यकर्ता या समाजजन — "जब तक हमारे निर्दोष कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम चक्का जाम करते रहेंगे।" Wt 02 अर्जुन देवड़ा ,संवाददाता हरदा घटनाक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए खंडवा बायपास सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं प्रशासन प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top