Back
दाऊदपूर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण, भीड़ उफान
RSRAKESH SINGH
Sept 14, 2025 13:32:59
Chapra, Bihar
RAKESH/CHHAPRA
ANCHOR: जिले के दाऊदपुर में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवांल और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संयुक्त रूप से किया,
शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की आज प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया
सम्राट चौधरी माननीय उपमुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पीतल और कास्य से निर्मित भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
जिस दौरान हजारों कार्यकर्ता तथा राजपूत समाज के लोग इकट्ठा हुए थे, आपको बता दे कि वहीं भारी बारिश के बीच जनता ने उनका बहुत समय से इंतजार किया। इस
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद मोहन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने जिस तरह से घास खा कर और कड़ी मेहनत करके अंग्रेजों के साथ लड़ाइयों को लड़ा और समाज के लिए वो लड़ते रहे। हमें उनसे यह सिख मिलती है कि अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
वही चेतन आनंद ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग को और ज्यादा मजबूत करने की जनता से आग्रह किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हमारे समाज को जागरूक और एकजुट होने की आवश्यकता है।
इस मौके पर प्रतिमा निर्माण समिति द्वारा सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया, इस मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि महाराणा प्रताप समरस समाज के संदेश वाहक थे और अपने स्वभिमान की रक्षा के लिए कष्ट झेले परन्तु अपने विचार से समझौता नही किया राष्ट्रधर्म को नही छोड़ा ऐसे महापुरुष की प्रतिमा आने वाले पीढ़ियों को समरस समाज निर्माण का संदेश देगी जहां न जाति की बात होती बल्कि मात्र राष्ट्रधर्म और राष्ट्र नव निर्माण की बात हो, उन्होंने कहा कि छोटे कबीला के साथ एकता बना कर मुगल बादशाहत को चुनौती देने का इतिहास जब अगले पीढ़ियों को मिलेगा तो समाज का नव निर्माण होगा। जिस मौके पर कृष्ण कुमार ,महिपाल सिंह मकराना राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि सी अंशु मनमोहन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शेर सिंह राणा संस्थापक राष्ट्रवादी जंग लोक पार्टी गौतम सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार रणधीर सिंह पूर्व विधायक छपरा साथ ही साथ हजारों लोग मौजूद रहे ।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowSept 14, 2025 15:46:152
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowSept 14, 2025 15:46:020
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 14, 2025 15:45:360
Report
ASAmit Singh
FollowSept 14, 2025 15:45:250
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 14, 2025 15:45:140
Report
4
Report
KRKishore Roy
FollowSept 14, 2025 15:34:284
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 14, 2025 15:33:050
Report
APAvaj PANCHAL
FollowSept 14, 2025 15:32:540
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 14, 2025 15:32:440
Report
केंद्रीय कृषि मंत्री एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे पचमढ़ी मैं बड़े महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद आज

0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 14, 2025 15:32:270
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 14, 2025 15:32:180
Report