Back
9 साल बाद मिला न्याय: हत्या के दोषी को मिली आजीवन कारावास की सजा!
AMALI MUKTA
Aug 08, 2025 13:36:18
Kaushambi, Uttar Pradesh
SLUG-- घटना के 9 साल बाद न्यायालय ने हत्या के दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
ANCHOR-- कौशांबी जिले में 9 साल पहले लाइसेंसी रिवाल्वर से हत्या के मामले में जनपद न्यायालय ने आरोपी अभियुक्त को दोषी कर देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ दोषी पर 22 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली गांव की है। जहाँ अढौली गांव की रहने वाली किरन सिंह पत्नी स्व अरुण सिंह ने महेवाघाट थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के भडेहरी गांव निवासी देवेंद्र सिंह अक्सर उनके घर आते जाते है। 19 जून 2016 को भी वह दोपहर में नशे की हालत में उनके घर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने वादी से पानी की मांग किया वादी किरण देवी पानी लेने के लिए अंदर चली गई इस तथा उनकी 20 वर्षीय बेटी चाँदनी वही बैठी थी। इस दौरान आरोपी देवेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उनकी बेटी चांदनी के सिर पर फायर का दिया जिससे गोली उसके सर पर लग गई और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान देवेंद्र सिंह ने अपने पैर पर भी गोली मार लिया है। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी देवेंद्र सिंह को पकड़ लिया पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया। पत्रावली अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय फरीदा बेगम की अदालत में पेश हुआ। मामले में अपर शासकीय अधिवक्ता अनिरुद्ध मिश्रा ने कुल नौ गवाहों का बयान न्यायालय के समक्ष करवाया। गवाहों को सुनने और पत्रावली के अवलोकन करने के बाद शुक्रवार को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय फरीदा बेगम ने मामले में आरोपी देवेंद्र सिंह को दोषी कर देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इसके साथ ही उन्होंने दोषी देवेंद्र सिंह पर 22 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय के फैसले के बाद से पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल है उनका कहना है कि 9 साल बाद दोषी को सजा मिलने से उनकी बेटी को न्याय मिल सका।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
211
Report
390
Report
281
Report
420
Report
228
Report
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ कि प्रेस कॉन्फ्रेंस : MMC जोन के सीसी मेंबर रामधर सहित 12 इनामी नक्सलियों का स
361
Report
169
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 08, 2025 19:01:43Noida, Uttar Pradesh:Japan - Fire near nursery school in Aomori City: Investigation into connection to earthquake underway - NHK
157
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 08, 2025 19:01:31Noida, Uttar Pradesh:Japan: The moment the M7.6 earthquake hit Hachinohe City - captured from the Aomori Asahi Broadcasting Hachinohe branch office
176
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 08, 2025 19:01:10Noida, Uttar Pradesh:Damage reported after a violent storm hit Yanbu, Saudi Arabia this evening...
153
Report
114
Report
138
Report
193
Report
HBHemang Barua
FollowDec 08, 2025 18:45:19274
Report