Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342001

जोधपुर की उमा चौधरी ने अमेरिका में लहराया तिरंगा, जीता स्वर्ण पदक!

BBBhupendra Bishnoi
Jul 12, 2025 07:03:06
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर की बेटी उमा चौधरी ने अमेरिका में लहराया तिरंगा। स्वर्ण पदक जीतकर जोधपुर लौटी, हुआ भव्य स्वागत। जोधपुर। एंकर - जोधपुर की बेटी और सीआईएसएफ जवान उमा चौधरी ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उमा वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ में तैनात हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद जैसे ही उमा चौधरी जोधपुर पहुंचीं, जोधपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरंगे और पुष्प वर्षा के साथ उमा को सम्मानित किया गया। उमा चौधरी ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारतीय पुलिस दल का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और एथलेटिक्स स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। जोधपुर लौटने पर उनके निवास स्थान पर भी परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत किया। देश की बेटी उमा की इस उपलब्धि पर पूरे जोधपुर में गर्व की लहर दौड़ गई है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top