Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रांची में इंडियन कोस्ट गार्ड का जागरूकता अभियान, युवाओं को मिलेगी नई दिशा!

TKTANAY KHANDELWAL
Jul 14, 2025 12:32:22
Ranchi, Jharkhand
रक्षा मंत्रालय की ओर से देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस कड़ी में इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से रांची के शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रांची के एस एस मेमोरियल कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालय में आयोजित में कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और इंडियन कोस्ट गार्ड के वरीय अधिकारियों ने युवाओ के साथ संवाद किया।जागरूकता कार्यक्रम में इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से ऑडियो विजुअल माध्यम से बल के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक रांची के 50 शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की जागरूकता कार्यक्रम आने वाले दिनों में लगातार चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के अधिक से अधिक युवा राष्ट्रीय सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाई इस दृष्टिकोण से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने इस अभियान के तहत रांची के 50 शैक्षणिक संस्थाओं को चुना है जिसमें युवाओं को भारतीय तटरक्षक बल से जुड़ी जानकारी और नियुक्ति प्रक्रिया को युवाओं के बीच साझा किया जा रहा है। इस कड़ी में आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। इस विजन को पूरा करने में युवाओं की भागीदारी काफी अहम है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सेवा की ओर से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के देश के नागरिकों के बीच सेना के प्रति और अधिक सम्मान बड़ा है वही युवा वर्ग सेवा में अपनी भविष्य तलाश रहा है। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि देश के युवा सी को अधिक से अधिक जाने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बाइट//संजय सेठ ,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री मौके पर इंडियन कोस्ट गार्ड प्रधान महानिदेशक रिक्रूटमेंट के एल अरुण ने महाविद्यालय के युवाओं के बीच नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की इंडियन कोस्ट गार्ड में अधिकारी समेत कई अन्य पदों पर समय समय बहालिया ली जाती हैं। ऑनलाइन माध्यम से युवा बहाली प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं। बाइट//के एल अरुण, इंडियन कोस्ट गार्ड , प्रधान महानिदेशक
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top