208002
गौवंशो के लिए काउ कोट, अलाव और तिरपाल की गई व्यवस्था
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर : वर्तमान में कानपुर नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, किशनपुर, नंदीशाला, पनकी, गौशाला जाजमऊ एवं गौशाला बकरमण्डी में निराश्रित गौवंशो को संरक्षित किया गया है। नगर आयुक्त के अदेशानुसार गौशालाओ में संरक्षित गौवंशो को शीत लहर से बचाव हेतु समस्त शेडो को तिरपाल से ढका गया है, साथ ही साथ एक नवाचार करते हुये गौवंशो हेतु काउ कोट की व्यवस्था की गयी है तथा दिन में एवं रात्रि के समय गौशालाओ में जगह-जगह अलाव जलाये जा रहे है, जिससे विशेष रूप से रात्रि में गौवंशो को ठंड से बचाया जा सके। गौशालाओ में जलाये जा रहे अलाव में लकड़ी के साथ-साथ गौशाला में गोबर से निर्मित गौ-काष्ठ का भी उपयोग किया जा रहा है। वहीं गौवंश के बच्चो के लिये अलग 100 बच्चो हेतु काफ शेड का निर्माण किया गया है, जहाँ बच्चो को अलग से खाद्यान, पीने के पानी, अलाव आदि की व्यवस्था भी है।0
0
Report
208002
कन्नौज के इत्र की खुशबू अब कानपुर में
Kanpur, Uttar Pradesh:नवीन मार्केट में इस साल दीवाली त्यौहार के खास मौके पर एक से बढ़कर एक आकर्षक कपड़ो , साज-सज्जा , महिलाओं से जुड़े सौंदर्य प्रधान उपहार व अन्य सभी चीज़े छूट के साथ उपलब्ध है।वहीं ग्राहकों की भीड़ बीच इत्र नगरी कन्नौज से आये हुए पदमश्री ग्रुप के श्रीजी परफ्यूम्स पर भी देखने को मिल रही है। ऑनर अश्वनी गुप्ता ने बताया कि हमारे यहाँ अलग- अलग गुणवत्ता वाले इत्र, गुलाबजल, कार- परफ्यूम्स, रूम फ्रेशनर व अन्य सभी तरह के परफ्यूम्स बजट के दाम पर मिलते हैं। इस त्यौहार के सीजन पर देरी न करते हुए ऑफर का लाभ उठायें और इन खास इत्र की महक से स्वयं के साथ ही अपने जीवन को भी महकाएं।0
0
Report
208002
राणा फर्नीचर दे रहे हैं इस दीवाली बेहतरीन ऑफर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर : बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में लगी हैंडक्राफ्ट प्रदर्शनी में सहारनपुर के मशहूर राणा फर्नीचर की हैंडक्राफ्ट फर्नीचर आकर्षक डिस्काउंट के साथ ही बेहतरीन व मजबूत फर्नीचर ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। ऑनर फरदीन राणा ने बताया कि हमारे यहां सोफा सेट- 25000 , डायनिंग टेबल- 22 हजार , बेड- 25000, झूला- 22000 , डिस्काउंट के साथ मिप रहे हैं। देर न करते हुए दीवाली के खास मौके पर अपने घरों में यह फर्नीचर ले जाए और ऑफर का लाभ उठाएं।0
0
Report
Advertisement
208002
चीफ जस्टिस के सम्मान में अधिवक्ता मैदान में
Kanpur, Uttar Pradesh:कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के सम्मान में और उनके समर्थन में नारेबाजी की अधिवक्ताओं कहना है कि देश संविधान से चलेगा न कि मनुस्मृति से। जब देश में मुख्य न्यायधीश पर इस तरह हमला हो सकता है तो आमजन कैसे सुरक्षित रहेगा। जब तक दोषी को कड़ी से कड़ी सजा नही हो जाती है। हम चुप नही बैठेंगे। देश के एक एक कोने में अधिवक्ता ही नही सभी देशवासी भी इस कृत्य को लेकर आंदोलन और विरोध करेगें । बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में प्रत्याशी सदस्य श्रीराम गौतम के नेतृत्व में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने एक साथ नारेबाजी करते हुए इस प्रकरण पर नाराजगी जताई।0
0
Report
208002
शहर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व
Kanpur, Uttar Pradesh:पूरे देश मे सत्य की असत्य पर जीत के प्रतीक विजय दशमी के पूर्व धूम रही। इस बीच शहर के लाजपत नगर एवं शास्त्री नगर रामलीला मैदान में रावण दहन का शहरवासियों ने उसत्व मनाया। रावण दहन के बाद जय श्रीराम की गूंज की कार्यक्रम में सुनाई दी। वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने दोनों जगह कमेटी सदस्यों के साथ विशेष अतिथि के रूप में पहुँचकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित सभी आयोजकों व शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर आने के लिए धन्यवाद दिया। बाबू के साथ ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी भी एक कार्यक्रम में उनके साथ दिखे।0
0
Report
